Sunday, June 20, 2021

मराठा आरक्षण ( Maratha Reservation)

Maratha Reservation
Maratha Reservation
Image from: pexels.com

सबके लिए नहीं रहा अब..

स्वास्थ शिक्षा और रोज़गार..

आरक्षण होगा तो कुछ मिलेगा...

आरक्षण का थोड़ा सा उपहार...


आरक्षण की बंदर बांट जारी है...

क्योंकि यह प्रिय विषय सरकारी है...

इस आरक्षण की बंदर बांट ने...

महाराष्ट्र के मराठों को एक कोने में बिठा दिया ...

आरक्षण के नाम पर अंगूठा दिखा दिया...


आम मराठा न सही ...

मराठा नेताओ की कुर्सी हुई पकी...

आम मराठा इससे भी खुश है...

की चलो हमारे नेता की हुई तरकी...


वोट बैंक का बैलेंस करते करते...

आरक्षण अब इतना ज्यादा हो गया...

कि मराठों के लिए उसमे जगह ही नही बची...

किसी को इसमें से हटाओ या खिसकायो...

मराठों के लिए भी थोड़ी जगह बनाओ...


मैं भी मराठा नारा जोर से लगा...

फिर कई मराठा नेता  सामने आए...

मराठा आरक्षण लेके रहेंगे नारे फिर लगाए...

रैली भाषण बंद जोर शोर से जारी है...

मराठा आरक्षण विषय राजनीति के लिए भारी है...


आम मराठा जीने के लिए संघर्ष करता रहेगा..

समय समय पर  आरक्षण के नाम मरता रहेगा...

राजनीति का काम यू ही चलता रहेगा...

राजनेतिक पार्टियां आरक्षण को...

 फुटबॉल बनाकर खेलती रहेंगी...

आम मराठा कभी इधर गोल कभी उधर गोल...

गोल मॉल होते देखता रहेगा ...

गोल गोल घूम हैरान हो जायेगा...


ये खेल अनंत तक चलेगा...

आम मराठा का पता नही...

मगर नेताओं का सुनिश्चित आरक्षण पका होगा...

आम मराठा " मैं भी मराठा " ...

के नारे पे ही  होगा फिदा...

मराठा आरक्षण शायद मिले कभी...

अगर चाहेगा कभी खुदा..!!


Sabke liye nahi raha ab..

Swasthya shiksha aur rojgar..

Aarakshan hoga tou kuchh milega..

Aarakshan ka thoda sa Uphaar..


Aarakshan ki bander bant jari hai..

Kyo ki yah priy vishay sarkari hai..

Is Aarakshan ki bander bant ne..

Maharashtra ke marathayo ko ek kone me baitha diya..

Aarakshan ke naam par angutha dikha diya..


Aam maratha na sahi..

Maratha netao ki kurshi huyi pakki..

Aam maratha isme bhi khush hai..

Ki chalo hamare neta ki huyi tarakki..


Vote bank ka balance karte karte..

Aarakshan ab itana jyad ho gaya..

Ki marathayo ke liye isme jagah hi nahi bachi..

Kisi ko isme se hatao ya khiskao..

Marathayo ke liye bhi thodi jagah banao..


Main bhi maratha jor se laga..

Phir Kai maratha neta samne aaye..

Maratha Aarakshan lekar rahenge..

Naare phir lagaye..

Raily bhasan band jor shor se jari hai..

Maratha Aarakshan visay rajneeti ke liye bhari hai..


Aam maratha jine ke liye sangharsh karta rahega..

Samay samay par Aarakshan ke naam Marta rahega..

Rajneeti ka kaam yu hi chalta rahega..

Rajnetik partiya Aarakshan ko..

 Footbal banakar khelti rahengi..

Aam maratha kabhi idhar goal kabhi udhar goal..

Gol mal hote dekhta rahega..

Gol gol ghum hairan ho jayega..


Ye khel anat tak chalega..

Aam maratha ka pata nahi..

Magar  netao ka sunikshit Aarakshan pakka hoga..

Aam maratha "main bhi maratha" 

Nare par hoga fida..

Maratha Aarakshan mile shayad kabhi..

Agar chahega kabhi khuda..!!


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना:

मराठा आरक्षण/ Maratha Reservation कविता मराठा समाज द्वारा महाराष्ट्र में आरक्षण आंदोलन के सन्दर्भ में है।

बढ़ती बेराजगारी आरक्षण का मुख कारण है, स्वास्थ शिक्षा और रोज़गार का प्रबंध आजादी के  चौहतर साल बाद भी नही हो पाया।

संविधान में आरक्षण का प्रावधान पिछड़ी जातियों और वर्गो को आर्थिक रूप से सामान्य लोगो तक ऊपर उठाने के लिए किया गया था ।इसकी समय सीमा दस वर्ष रखी गई थी, उसके बाद इस प्रावधान को हटाना था।

मगर ऐसा नहीं हुआ ना तो उन दस वर्षो में लक्ष्य हासिल हुआ ना प्रावधान हटाया गया, बल्कि इसे दस दस साल का एक्सटेंशन देते देते यह परमानेंट राजनीति का फॉर्मूला बन है गया है वोट बैंक के लिए।

कोई भी राजनेतिक पार्टी आरक्षण के वोट बैंक के कारण आराक्षित लोगो की तरक्की नहीं चाहती और न ही चाहती है।आरक्षण खत्म हो कभी बल्कि और ढूंढ ढूंढ कर गरीब बनाए जा रहे हैं फिर उन्हे आरक्षण श्रेणी में शामिल किया जा रहा है ,जो कि बढ़ते बढ़ते 50% तक पहुंच गया है।

इस पचास परसेंट की सीमा से मराठा आरक्षण ज्यादा हो रहा था इसलिए माननीय कोर्ट ने मराठा आरक्षण पर रोक लगा दी ।

इसलिए मराठा अपने आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

आजाद देश में सबके लिए रोजगार अच्छी शिक्षा स्वास्थ सुविधाएं फ्री होनी चाहिए ताकि राष्ट्र का सार्थक निमार्ण हो सके ।मगर हमारे देश में शिक्षा स्वास्थ सुविधाओ का ववसायीकरण किया जा रहा है ।

रोजगार नहीं हैं शिक्षा और स्वास्थ्य प्राइवेट हाथों में जाने से इतना महंगा हो गया है कि आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। 

"मराठा आरक्षण" कविता देश में  आरक्षण की विकट होती समस्या को लेकर लिखी गई है , और आरक्षण की समस्या का वर्णन किया गया है ।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

 ... इति...

_जे पी एस बी

jpsb.blogspot.com







No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

हमारा प्यारा सितारा (Hamara Pyara Sitara)

                        Hamara pyara sitara Image from:pexels.com  शुभ-भव्य ने.. आकाश को गौर से निहारा.. सबसे चमकते सितारे को.. प्यार से पुक...

Popular Posts