Showing posts with label Art & Artist. Show all posts
Showing posts with label Art & Artist. Show all posts

Friday, December 29, 2023

रंगों का जादूगर (Rango ka jadugar)

Jadugar- personality an Artist -कविता 
       
Stanlee Creation 1


Rango ka jadugar
A stanlee Creation 
Image from:Artist Stainlee James



रंगों से खेलना है..
अगर..
चलो "स्टेनली" गॅलरी की..
डगर ..
रंगों का  जादूगर है..
वो..
रंगों से खेल खेल में..
करता है अद्भुत..
शो..

कोरे काग़ज़ पर..
प्रकृति उकेरता..
कभी किसी तस्वीर में..
आत्मा भरता ..
कभी किसी पंछी को..
जिन्दा करता..
उसकी कला की कदर..
इंसान क्या..
हर परिंदा भी करता..

स्वर्ग को..
पृथ्वी पर उतारा है..
ये कौन चित्रकार है..
जिसने भगवान को..
पुकारा है..
ईशू की पुन्हा..
पृथ्वी पर..
आने की तैयारी है..
ऐसी सुंदर चित्रकारी..
तुम्हारी है..

भगवान तस्वीर में..
सजीव हो उठे..
चारो ओर हल चल है..
पशु  पंच्छी में भी..
कोलाहल है..
तुम्हारी चित्रकारी को..
उत्सुकता से निहारते हैं..
ईशा को देख सजीव..
नाम तुम्हारा ..
"स्टेनली" पुकारते  हैं..

क्या पृथ्वी क्या आकाश..
क्या चाँद तारे..
और सूर्य का प्रकाश..
तुम्हारी कूची में..
सब रसा बसा है..
तुमने तस्वीरों को..
इतने आकर्षक ढंग से..
कॅनवास पे कसा है..
तुम्हारा हर चित्र..
हकीकत लगता है..
मन बेचैनी में..
तुम्हारी तस्वीरों में..
विचरता है..

कोरे काग़ज़ के..
और कॅनवास के..
हैं भाग्य जागे..
नतमस्तक हैं ये..
तुम्हारी कूची के आगे..
हर चित्र निर्जीव से..
सजीव हो जाता है..
जो भी तुम्हारी कूची के..
आगे आता है ..
बोलता है हर चित्र..
"स्टेनली" कॅनवास का..
विधाता है..

चित्रों की..
तुम एक नयी दुनिया..
बसा दो..
पृथ्वी वासियों को..
ब्रह्माण्ड की..
शैर करा दो..
सारे देवी देवता..
और अप्सरा परियां..
उतर आये..
तुम्हारी तस्वीरों में..
विचर आये स्वर्ग..
जो लिखा है तक़दीरो में..

"स्टेनली"
तुम्हारी तस्वीरों में..
भरी बहुत आस है..
तुम्हारा हर चित्र..
लगता है..
दिल के बहुत पास है..
ऐसे ही ईश्वर तुम्हें और ..
वर दे..
तुम्हें अपने दिल में..
घर दे ..

तुम और भी..
अद्भुत तस्वीरें बनाओ..  
रंगों और कॅनवास की..
तक़दीरे बनाओ..
तुम्हारी बनाई तस्वीरों का..
कोई जवाब नहीं..
लगती सारी सच है..
कोई ख्वाब नहीं..
ऐसे ही सपनों को..
हकीकत बनाते रहो ..
अनंत काल तक..
तुम रंगों के जादूगर रहो..!!

Jpsb blog 


             
Stanlee Creation 1
Painting by Artist Stanlee James
Image from: Artist Stanlee James


        

कविता की विवेचना:

रंगों का जादूगर/Rango ka Jadugar कविता लिखने की प्रेरणा अद्भुत चित्रकार "श्री स्टेनली"  "की 
मनभावन चित्रकारी देख कर, स्वतः ही मन में कविता 
अवतरित हुयी. 

चित्रों में भरा जीवंत भाव मन में घर कर गया, मनमोहक चित्रों को देख अद्भुत सुख और आनंद की अलौकिक अनुभूति हुई. 

चित्रकार को मैं बचपन से जानता हूँ, सालो बाद एक बच्चे को उभरता हुआ चित्रकार पाया, दिल बहुत खुश हुआ अद्भुत सुंदर देख कर. 

हर तस्वीर चित्रकार का स्पर्श पाकर सजीव हो उठी और बहुत कुछ कहती नज़र आई, प्रकृति में निखार आया और हर तस्वीर ने अपना हाल स्वयं बताया. 

"रंगों का जादूगर " कविता "चित्रकार स्टेनली"  को 
लेखक द्वारा अद्भुत प्रतिभा का उपहार है, प्रसंसा से परे 
साधुवाद है, प्रसंसा के लिए शब्द नहीं हैं, चित्रों को देख 
आंखे चौकती हैं, दिल से स्वतः आवाज आती है, बहुत खूब, चमत्कारी अद्भुत. 
          
Rango ka jadugar
Artist Stanlee Creation
Image from:Artist Stanlee James


चित्रकार का परिचय:

                              
Artist stanlee James
Artist:Stanlee James
                


चित्रकार स्टेनली जेम्स की शुरूआती परवरिश और शिक्षा मध्य प्रदेश के पन्ना जिला में हुयी,  स्टेली जी के पूज्य पिता जी हीरा खनन परियोजना मझगाँव खदान में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, 

लेखक ने एक बच्चे के रूप में 
स्टेनली को सालों पहले देखा था, सालों बाद मुलाकात हुई एक प्रतिभाशाली उभरते चित्रकार के रूप में मिल कर मन और दिल प्रफुल्लित हुआ. 

चित्रकार स्टेनली ने स्वयं कठोर अभियास से अपनी चित्रकारी की कला को विकसित किया और चरम ऊंचाईयों तक पहुंचाया और अपने बेटे को भी यह कला सिखाई, और बेटे को फाइन आर्ट की उच्च शिक्षा दिलायी.

लेखक भगवान से स्टेनली और उनके प्रतिभावान बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना करता है. इनकी कला सर्वोच्च शिखर तक पहुचे यह ईश्वर से दुवा है. 



इति...

कृपया कविता को पढे और शेयर करें. 

Jpsb blog
 jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai Copy write of poem is reserved.










Friday, March 24, 2023

कर्मा (Karma)

Karma - Personality an Indstrist
Karma
Karma
Image from:Marsman India Ltd
(IMAGE OF CONE CRUSHER UNIT)




बचपन से कल पुर्जों से खेला हूं..
स्क्रू ड्राइवर पलायर नट बोल्ट..
स्केल मीटर और मशीन..
लगते थे मुझे बचपन से ही हसीन..

मैने अपनी इंजीनियरिंग की कला से..
बना डाली छोटी उम्र ही एक मशीन..
फिर तिनका तिनका मेहनत से जोड़ा..
हटाया सामने आया जो भी था  रोडा..

मेहनत की दिन रात बेहिसाब ..
मशीनें बनाई बढ़चढ़ कर लाजवाब  ..
एक नई तकनीक दिमाग में आई..
Mars ग्रह से टेक्नोलॉजी मंगाई..

Marman रखा मशीनों का नाम..
मुझे लगा अब बन गया मेरा काम..
मशीन पर खूब खून पसीना बहाया..
Marman ब्रांड दुनिया में उभर आया..

काम में नहीं रहा था मुझे होश ..
अपने ही पैसन में था मदहोश..
किसी ने पूछा लिया अचानक..
जब नाम मेरा..
नाम मुझे अपना तब याद आया..
रवि वर्मा..
उद्यौगक क्रशिंग मशीनों का जनक..
एक कर्मा..!! 


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना: 

कर्मा/ Karma, कविता भारत की प्रसिद्ध स्टोन क्रेशर एवम माइनिंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मार्समैन इंडिया लिमिटेड के संस्थापक के कठोर परिश्रम कर एक विश्वस्तरीय कम्पनी को उच्चस्तरीय मापदंडों के साथ कम समय में स्थापित करना अचंभित करने वाली उपलब्धि है।
उसी उपलब्धि को इंगित करती यह कविता है।
Marsman India Ltd, Marsman ब्रांड के अंतर्गत विश्वस्तरीय माइनिंग इक्विपमेंट एवम क्रशिंग और स्क्रीनिंग प्लांट बनाती है, यह क्रशिंग एवम माइनिंग इक्विपमेंट भारत समेत विश्व के कई देशों में बेचे जाते है।
कम्पनी अपनी उचकोटी की तकनीकी और क्वालिटी के लिए जानी जाती है।
कम्पनी का यह विकाश श्री रवि वर्मा कंपनी के CEO के संरक्षण एवम निर्देशन में हुआ है।

Marsman India Ltd के बारे में जानकारी:

साल 1986 में महाराष्ट्र के नाशिक औद्योगिक क्षेत्र में कमल रोल रोलर्स के नाम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोला गया था,जो कि बाद में ग्रोथ करते हुए कमल ब्रांड के नाम से माइनिंग और क्रशिंग इक्विपमेंट भी उत्पादित करने लगे।
उच्च स्तरीय गुणवत्ता बहुत अधिक मांग के कारण एक नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना Marsman India Ltd नाम से की गई यूनिट 1,नाशिक और यूनिट 2 , बड़ौदा गुजरात में स्थापित किया गया। 
दोनो इकाइयों में Marsman ब्रांड के अंतर्गत minig क्रेशिंग और स्क्रीनिंग उपकरण बनाया जाते हैं।
दोनो इकाइयों में उच्च स्तरीय CNC और Plazma उपकरण लगाए गए ताकि विश्वस्तरीय गुनवता को बनाए रखा जाए।
कम्पनी विश्वस्रीय गुनवता को बनाए रखें के लिए कठोर नियमो का पालन करती है।


श्री रवि वर्मा जी का परिचय:

Sri Ravi Varma
Sri Ravi Varma Sir
(MD Marsman India Ltd)

श्री रवि वर्मा जी भारत की अग्रणी स्टोन crushers कंपनी Marsman India Ltd के  संस्थापक और वर्तमान में MD हैं. 
श्री वर्मा सर NIMA (Nashik Industrial Manufactures association ) के भूतपूर्व अध्यक्ष और सक्रिय सदस्य हैं. 
श्री वर्मा कर्मयोगी और भारत के उत्कर्ष उद्योगपतियों में एक अग्रणी  उद्योगीक भविष्यदर्शाता हैं .
उन्होंने अपनी अथक मेहनत और लगन से marsman India ltd जैसी उत्कृष्ट माइनिंग मशीन मॅन्युफॅक्चरिंग कंपनी बनाई जिसके उत्पात विश्वस्तरीय गुणवत्ता के लिये जाने जाते हैं, भारत के अलावा विश्व के विभिन्न देशों में Marsman के उपकरणों का निर्यात किया जाता है. 
कृपया और अधिक जानकारी के लिए marsman India Ltd की  Web site visit करे. 

WEB Site :www.marsmanltd.net 
http://www.marsmanltd.net/
Mail id:info@marmanltd.net
Contract No.+912532382940

..
 
..इति..
Jpsb blog
jpsb.blogspot.com Author is a member of SWA Mumbai Copyright of poem is reserved. 








Saturday, September 4, 2021

नखांजलि ( Nakhanjali)

Nakhanjali
Image created by nail on art paper
Artist: Kiran Jagtap
Image from  : nakhanjaliart.com


एक कला का पुजारी अनूठा.. 
बिन रंग रोगन रोशनाई और तूलिका..
कोरे कागज़ पर तस्वीरें उकेरता..
कला की अदभुत छटा बिखेरता..
लगा कोरे कागज़ को अंगूठा..

निर्जीव कागज़ जी उठता..
अपनी किस्मत पर इतराता..
उसे तुम्हारी अनूठी कला का..
अंदाज बहुत दिल से भाता..

किरण तुम्हे यह ईश्वरीय है वरदान..
तुम्हारी कला के बहुत होंगे कद्रदान..
तुम कर सकते अपनी कला पर अभिमान..
खुद को ईश्वर के बहुत करीबी मान..

चमत्कारी कला खुद में संजोए..
तू चुपचाप अपनी तपस्या में लीन है..
तेरी कला के लाख सदके..
तेरी कला बहुत ही हसीन है..

तेरे छूते ही कोरे कागज़ पर ..
कई देवी देवता उतर आए..
जो भक्तों को बहुत ही भाए..
कई मशहूर हस्तियां भी इस कागज़ पर आई हैं..
उन्होंने तुम्हारी प्रशंसा में खूब तालियां बजाईं है..

अब कला और भी जमाने को दिखाना है..
कोरा कागज़ किसी देश का भी हो..
उसपर दिलकश तस्वीर बनाना है..
तस्वीरों में भरने है अनोखे संस्कार..
नख कला के पुजारी "किरण"..
तुम्हे क्लाविदो का नमस्कार नमस्कार..!!


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना:

नखांजली/ Nakhanjali कविता एक कला के पुजारी श्री किरण एम. जगताप जी के सम्मान में लिखी गई है और उनको और उनकी कला नखंजलि को समर्पित है।

कविता के साथ प्रकाशित nail art तस्वीर किरण जी द्वारा बनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर है जो  शिव भगवान की पूजा कर रहे हैं।

किरण जी अपनी कला द्वारा निर्जिव कोरे कागज को हांथ लगाते ही जीवन प्रदान करते हैं, जिस कागज की किमत नही के बराबर होती है वही कागज किरण जी द्वारा उस पर तस्वीर बनने के बाद बेशकीमती हो जाता है।

ड्राइंग पेपर पर बिना किसी रंग, स्याही और बिना ब्रश पेंसिल कलम या बिना किसी प्रकार के इंस्ट्रूमेंट को इस्तेमाल किए बगैर 2D चित्र कागज़ पर बहुत खुसूरती से एक ही स्ट्रोक में बन जाता है।

 यह अद्भुत कला है जिसको किरण जी ने अपनी अथक मेहनत और लगन से निखारा है, आज 30वर्ष की कला की तपस्या का परिणाम है कि किरण जी इस कला के उस्ताद या गुरु हो चुके हैं। 

अपनी इस अद्भुत कला के कई सफल प्रदर्शन कर चुके हैं।पुराणिक चित्रों के अलावा बहुत सी प्रसिद्ध हस्तियों के चित्र बनाकर उन्हें उपहार में दे चुके हैं।

 उन्हें उनकी कला के लिए कई बार सम्मानित किया गया है और अभतपूर्व प्रशंसा कला पारिखी हस्तियों द्वारा की गई है।

मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने JPSB ब्लॉग के लिए समय निकाला और अपनी अनोखी कला के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई और उस जानकारी के आधार पर कविता " नखांजली" लिखी जा सकी।

" नखाजलि" कविता श्री किरण जगताप जी की कला से प्रभावित होकर लिखी गई है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें,किरण जी की कला को पूरी तरह जानने के लिए उनकी _
web site:www.Nakhanjaliart.com visit करे

कलाकार का परिचय:

Nail Art Artist श्री किरण एम. जगताप पेसे  से आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर हैं और नेल आर्ट
Artist-Kiran Jagtap
     Artist Kiran Jagtap
     Working on Art Paper

 कला को भी व्यापक समय देते हैं यह उनका पैशन है।

किरण जी ने यह कला अपने पिता श्री मोरेश्वर एस. जगताप जी से दस साल की उमर से सीखनी शुरू की थी।

आज 30वर्षो ज्यादा के कठोर तपस्या और अभ्यास से उन्होंने इस कला में महारत हासिल कर ली है।

उन्होंने साधारण ड्राइंग पेपर पर विभिन्न साइज में असंखय चित्र बनाए , प्रमुख साइज 18"x18", 24"x12",24"x24"और इससे कुछ बड़े चित्र भी बनाए।

किरण जी द्वारा बनाई गई तस्वीरे भारत की महान हस्तियों द्वारा सराही गई, उनमें फिल्मी कलाकार , कार्टूनिस्ट, लेखक, पत्रकार और राजनैतिक हस्तियां शामिल हैं।

 समय समय पर उनके बनाए चित्रों का प्रदर्शन आर्ट गैलरिस में लगता रहता है।तस्वीरों से अर्जित आय से किरण जी चैरिटी का काम करते हैं जैसे अनाथ बच्चों की पढ़ाई में मदद करना आदि।

उनका साक्षात्कार उनकी कला के विषय में समय समय पर रेडियो और मराठी TV पर हुआ है। समय समय पर उनके आर्ट की प्रशंसा न्यूज पेपर में छपती है।

श्री किरण जगताप की कला के बारे में और अधिक जानकारी और उनका बनाया आर्ट वर्क देखने के लिए कृपया उनकी web site : www.Nakhanjaliart.com
Visit करे।
Durdarshan Marathi Shadari TV channel par
Shri Artist Sri Kiran Jagtap  ji ka interview देखें link is - https://youtu.be/Sx2yaF0VYkU
Pest above link on google search to view.




Note: artical on nail art , photograph of Sri Kiran Jagtap & piece of nail art ( Shivaji ji maharaj) is published by permission of Sri Kiran Jagtap.

... इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com




Recent Post

लोकतंत्र और चुनाव आयुक्त (Loktantra aur Chunav aayuk)t

लोकतंत्र और चुनाव आयुक्त (Loktantra aur EC)            A poem on election of India      Loktantra aur EC  Image Created by:Meta AI  जनता बेब...

Popular Posts