Tuesday, May 25, 2021

भैया की बारात(Bhaiya Ki Barat)

Bhaiya ki Baraat
Image from: pexels.com

मौसम है हरा भरा..

मेरा भैया घोड़ी चढ़ा...

जा भैया बारात लेकर..

भाभी को ला डोली में बैठाकर..

 

भाभी है परियों सी सुन्दर...

हजारों खुशियां दिल के अंदर...

भैया तुमने जब भाभी को..

देखा था...

 

एक फूल तुमने उसकी ओर..

फेका था...

तुम्हारी सुंदर जोड़ी को...

हमने खुशी से झूमते...

देखा था...

 

आशीष हम सब दे रहे...

अपने दिल से...

तुम्हारी जोड़ी फुले फले...

और खुशियों से झोली भरे..!!


Mousam hai hara bhara..

Mera bhiya ghodi chada..

Ja bhaiya baraat lekar..

Bhabhi ko la doli main baitha kar..


Bhabhi hai pariyo si sunder..

Hajaro khushiya dil ke ander..

Bhaiya tumne jab bhabhi ko..

 dekha tha ..


Ek phool tumne uski ore ..

 faika tha.. 

Tumhari sunder jodi ko..

Hamne khushi se jhumte ..

Dekha tha..


Aashish ham sab de rahe ..

Apne Dil se..

Tumhari sunder jodi fule fale..

Aur Khushiyo se tumhari jholi bhare..!!


जे पी एस बी 


कविता की विवेचना:

भैया की बारात/ Bhaiya ki baraat कविता भारतीय शादी के संदर्भ में हैं।

भारत में शादी बहुत ही महत्व पूर्ण उत्सव है, कविता में बहन द्वारा उसके भाई की शादी का वर्णन है, भारत में शादियों में तरह तरह की लुभावनी कई रस्में होती हैं जो की भारतीय शादी को बहुत ही रोचक और मनभावन बना देती हैं, शादी में हर रिश्ते की एक विशेष भूमिका होती है वर एवम वधु दोनो पक्षों में और हर रिश्ते को बहुत ही महत्त्व आदर सम्मान दिया जाता है, उपहारों का भी आदान प्रदान होता है। बहुत ही आदर सम्मान के साथ सामूहिक रुचिकर विशेष भोज होता है जिसका आनंद सभी मिल कर लेते हैं और इन ऐतिहासिक लम्हों को यादगार बनाया जाता है जो की सालो मीठी यादों के रूप में संजोए जाते है और ताउम्र याद रहते हैं।

बहिनों को भाई की शादी की विशेष खुशी होती है और बहनों की भूमिका भी भाई की शादी में अहम होती है, बहन का भाई से विशेस प्यार और लगाव होता है , छोटी बहन तो भाई की खास लड़की होती है, और बड़ी बहन विशेष दीदी और भाई उसका स्पेशल लाडला होता है।

बहने भाई की शादी में बाद चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और कई इंतजाम तो इनके भरोसे ही रहते है , जैसे लेडीज संगीत नाच गाना , बहने भाई की शादी में उमंग से नाचती गाती और खुशी की चरम सीमा में रहकर खुशियां मानती हैं।

" भैया की बारात" कविता में बहन की खुशियों उमंग का वर्णन किया है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

और कविताओं के लिए jpsb.blogspot.com Visit करें।

... इति...

_जे पी एस बी




…..…..................................................................................






No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhagya Vidhata)

Bharat Bharat Bhagya Vidhata Image Createt by AI गीत : भारत भाग्य विधाता 🎵 (कोरस) जय भारत, जय भारत, विश्व सारा गाता है! धरती का स्वर्ग...

Popular Posts