Thursday, May 19, 2022

जय माँ भारती (Jai Maa Bharti)

               Bharat mata- देश भक्ती-कविता 
Jai maa bharti
Jai  maa bharti 
Image from:pexels.com 

मेरे देश का विकास हो..
हर नागरिक के लिए..
भरपूर आश हो..
मेरे देश में ऐसा कुछ..
गरीबो के लिए..
बहुत खाश हो..

कब तक गरीब..
गरीब ही रहेगा..
सरकारों के रहमो करम ..
की कुछ योजनाओं पर..
गुज़र बरस करेगा..
आधा अधूरा राशन..
उस पर नेताओ का..
वोट के लिये भाषण..

गरीब भी अब ..
इस देश का ख़ुशहाल..
नागरिक बनेगा..
उसका सीना भी..
आजाद भारत में..
गर्व से तनेगा ..
राम राज्य इस कलयुग में..
आयेगा जरूर..
तब बच्चा बच्चा..
सुख चैन पाएगा..
मेरा भारत फिर एक बार..
सोने की चिड़िया कहलाएगा..

सबकी इक्षाये होंगी पूरी..
अब ना आड़े आएगी..
कोई भी मजबूरी..
होनहार देशी सपूत..
सब आगे आयेंगे..
भारत देश  को..
दुनिया  का सिरमौर बनायेंगे..
भारत देश एक शक्ति पुंज होगा..

ज्ञान और शक्ति अद्भुत..
संगम होगा..
अब कोई  भी  आक्रांता ..
हमारे देश की ओर..
आंख ना उठा पायेगा..
बेइंतिहा लूटा..
इन मुगल और अंग्रेज..
लुटेरों ने..
इन लुटेरों का नामोंनिशान ..
मिटा दिया भारत के वीरों ने..

भारत विश्व गुरु बन जायेगा..
नफरत को किनारे कर...
वैश्विक भाई चारे का पाठ..
विश्व को पढायेगा ..
संसार का बच्चा बच्चा..
माँ भारती के गुण गायेगा ..
परचम हमारे वतन का..
गगन में सबसे ऊंचा फहरायेगा..
हम भारतीयों सीना..
गर्व से तन जायेगा..
जय माँ भारती जय माँ भारती..
हर देशवासी..
प्रफुल्लित मन से गायेगा ..!!


_JPSB blog 

कविता की विवेचना: 

जय माँ भारती /Jai maa bharti कविता स्वतंत्र भारत में गरीबो की उम्मींद पर आधारित है. 

माँ भारती अपने करोड़ों गरीब बच्चों की भी हर  आशा पूरी करेगी गरीब नागरिको को उम्मीद है. 

भारत विश्व गुरु और विश्व शक्ति बनने की दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है और भारत जरूर बनेगा और फिर से कहलायेगा सोने की चिड़िया. 

जब देश आगे बढ़ेगा तो गरीबो का जीवन स्तर भी सुधरेगा उम्मीद है, बस इस उम्मीद को विश्‍वास मे 
बदलना है. 

गरीबो का उत्थान राजनीति और नेताओं द्वारा बनायी नीतियों के आधार पर होना है. आशा है कि यह नीतियां बहुत जल्द प्रभावित तरीके से लागू होंगी और इसके अच्छे परिणाम धरातल पर नजर आयेंगे.

"जय मां भारती" कविता अपने भारत देश के लिये नागरिको की प्रगती के दुआएँ और कड़ी मेहनत के साथ लिया गया संकल्प है कि भारत विश्व का सिरमौर बनेगा और गरीबी हटेगी, गरीबों का कायाकल्प होगा. 

कृपया कविता को पढे और शेयर करें. 

Jpsb blog 
jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai 
Copyright of poem is reserved. 







No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

एक फाइल बदनाम (Ek file badnaam)

एक फाइल बदनाम — (एप्सटीन फाइल पर कविता) Ek file badnaam  Image Created by Meta AI एक फाइल बदनाम हुई, सच की चिंगारी से, दुनिया भर के चेहरों प...

Popular Posts