Sunday, July 18, 2021

तकदीर संवार दो( Taqdir Sanwar do)

Taqdir sanwar Do
Taqdir sanwar do
Image from: pexels.com


हे ईश्वर,
तूने दिया धरा पे जन्म..
उठे नन्हे कदम ..
नापे धरती गगन..

कभी चंदा को देखा..
कभी सूरज निहारा..
फिर देखा तारों भरा आकाश सारा..

उठी दिल में उमंग..
चांद करूं मुट्ठी में बंद..
तारों का बनाऊं गुलबंद..

सूरज की तपन..
जली दिल में कुछ पाने की अगन..
तप बना मैं कुंदन..

कुछ पाने की उमंग..
अब करती है तंग..
किस्मत की मुट्ठी है बंद..

बंद मुट्ठी खोल कुछ मुझे उपहार दो..
हे ईश्वर हमारी तकदीर भी संवार दो..

है प्रभु अजब तेरी माया..
बिन मांगे सब कुछ पाया..
अब मांगने पर कुछ और  उपहार दो..

कन्हैया बचपन में..
हम में दिखते थे तुम..
तुम प्रभु थे तब भी..
तुम्हे हम समझते थे हम..

अचानक कहां तुम हुए गुम..
ढूंढते थके थे हम..
अब तो दो दर्शन सुदामा के हमदम..

हमारे तेरी ओर कदम..
हमारी भी तकदीर तुम संवार दो..
हमे भी और तुम उपहार दो..!!

Hey Ishvar ..
Tune diya dhara par janm ..
Uthe nanhe kadam..
Napen dharti gagan..

Kabhi Chanda ko dekha..
Kabhi Suraj nihara..
Phir dekha taron bhara aakash sara..

Uthi dil main umang..
Chand karun muthi main band..
Taron ka banau gulband..

Suraj ki tapan..
Jali dil main kuchh pane ki agan..
Tap bna mai kundan..

Kuchh pane ki umang..
Ab karti hai tang..
Kismat ki muthi hai band..

Band muthi khol kuchh mujhe Uphaar do..
Hey ishwar hamari taqdir bhi swar do..

Hey prabhu ajab teri maya..
Bin mange sab kuchh paya..
Ab mangne par kuchh Uphaar do ..

Kanheya bachpan main..
Ham main dikhte the tum..
Tum prabhu thei tab bhi..
Tumhe ham samjhte ham..

Achanak kha huye tum gum ..
Dhunte thake thei ham..
Ab tou do darshan sudama ke hamdam..

Hamare Teri ore in kadam...
Hamari bhi taqdir tum sanwar do..
Hame bhi aur tum Uphaar do..!!



_जे पी एस बी


कविता की विवेचना:

तकदीर  संवार दो/ Takdir Sanwar do कविता भगवान श्री कृष्ण से भक्त की वार्तालाप है।

भक्त बचपन में कृष्ण भगवान को अपना सखा समझता है, और बचपन में जैसे बच्चा महसूस करता है कि वह चांद तारों के पास ,सुरज आकाश के पास आसानी से पैदल ही जा सकता है, और भगवान कृष्ण तो उसके मित्र हैं ही , उसे सारा जहां अपनी मुट्ठी में लगता है।
जैसे जैसे बड़ा होता है धीरे धीरे अचानक यह चीजें बदलने लगती हैं, सब कुछ दूर होता नजर आता है।
भगवान भी।

तब फिर भक्त भगवान से सुदामा भगवान का उदाहरण दे कर
अपने लिए अपने पन से उपहार मांगता है।

भगवान श्री कृष्ण के बारे में जानकारी:

 30 अगस्त 2021 को भगवान श्री कृष्ण जी की जन्म दिन है जो कि जन्मस्थतमी  के रूप में सारे भारत में जाता है। उस दिन दही हांडी का प्रोग्राम जगह जगह आयोजित होता है।

 हांडी में दही मक्खन भर कर बहुत ऊंचे स्थान पर टांग दिया जाता है, बच्चे और जवान मिल कर पिरामिड बनाकर उस हांडी को फोड़ते हैं , जो ग्रुप हांडी को फोड़ने में  सफल होता है उन्हे इनाम दिया जाता है।

श्री कृष्ण भगवान , विष्णु भगवान के आठवें अवतार थे।
इनका जन्म जेल में हूवा था, इनकी माता देवकी और पिता राजा वासुदेव थे। 

इनके माता पिता को इनके मामा कंस ने जेल में बंद कर दिया था, क्यों कि भविष्यवाणी थी कि देवकी का आठवां पुत्र कंस का वध करेगा। इसलिए कंस ने अपनी सगी बहिन और जीजा जी को जेल में बंद कर दिया था, और उनकी जो भी संतान होती थी उसका वध कंस कर देता था ।

कृष्ण भगवान के पैदा होने से पहले कंस 7बच्चो का वध कर चुका था वो सातों कन्याएं थी।

आठवें श्री कृष्ण भगवान थे उनके जन्म के समय जेल अपने आप खुल गया था पहरेदार बेहोश हो गए थे, और इनके पिता वासुदेवकृष्ण भगवान को टोकरी में छिपाकर माता यशोदा के यहां नंद गांव छोड़ आए थे।

बाद में श्री कृष्ण भगवान ने कंस का वध कर अपने माता पिता को कंस की कैद से छुड़ाया था।

कृष्ण भगवान ने कालिया नामक सांप का दहन भी भी किया था।

एक बार इन्होंने पूरे गांव को आंधी तूफान और बारिश से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया था पूरे गांव ने पर्वत के नीचे शरण ली थी ।

कौरव पांडव युद्ध जो कि कुरुक्षेत्र में हुआ था , श्री कृष्ण भगवान अर्जुन के उस युद्ध में सारथी बने थे।
वही पर उन्होंने प्रसिद्ध गीता के उपदेश अर्जुन को दिए थे।

"तकदीर संवार दो" कविता में प्रभु कृष्ण अपने उस भक्त को उपहार देते हैं। कविता को पढ़े शेयर करें और आप भी भगवान कृष्ण से उपहार मांगे सच्चे दिल से मांगेंग
 जरूर मिलेगा।

... इति...


_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com







No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

हमारा प्यारा सितारा (Hamara Pyara Sitara)

                        Hamara pyara sitara Image from:pexels.com  शुभ-भव्य ने.. आकाश को गौर से निहारा.. सबसे चमकते सितारे को.. प्यार से पुक...

Popular Posts