![]() |
Image created by nail on art paper Artist: Kiran Jagtap Image from : nakhanjaliart.com |
एक कला का पुजारी अनूठा..
बिन रंग रोगन रोशनाई और तूलिका..
कोरे कागज़ पर तस्वीरें उकेरता..
कला की अदभुत छटा बिखेरता..
लगा कोरे कागज़ को अंगूठा..
निर्जीव कागज़ जी उठता..
अपनी किस्मत पर इतराता..
उसे तुम्हारी अनूठी कला का..
अंदाज बहुत दिल से भाता..
किरण तुम्हे यह ईश्वरीय है वरदान..
तुम्हारी कला के बहुत होंगे कद्रदान..
तुम कर सकते अपनी कला पर अभिमान..
खुद को ईश्वर के बहुत करीबी मान..
चमत्कारी कला खुद में संजोए..
तू चुपचाप अपनी तपस्या में लीन है..
तेरी कला के लाख सदके..
तेरी कला बहुत ही हसीन है..
तेरे छूते ही कोरे कागज़ पर ..
कई देवी देवता उतर आए..
जो भक्तों को बहुत ही भाए..
कई मशहूर हस्तियां भी इस कागज़ पर आई हैं..
उन्होंने तुम्हारी प्रशंसा में खूब तालियां बजाईं है..
अब कला और भी जमाने को दिखाना है..
कोरा कागज़ किसी देश का भी हो..
उसपर दिलकश तस्वीर बनाना है..
तस्वीरों में भरने है अनोखे संस्कार..
नख कला के पुजारी "किरण"..
तुम्हे क्लाविदो का नमस्कार नमस्कार..!!
_जे पी एस बी
कविता की विवेचना:
नखांजली/ Nakhanjali कविता एक कला के पुजारी श्री किरण एम. जगताप जी के सम्मान में लिखी गई है और उनको और उनकी कला नखंजलि को समर्पित है।
कविता के साथ प्रकाशित nail art तस्वीर किरण जी द्वारा बनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर है जो शिव भगवान की पूजा कर रहे हैं।
किरण जी अपनी कला द्वारा निर्जिव कोरे कागज को हांथ लगाते ही जीवन प्रदान करते हैं, जिस कागज की किमत नही के बराबर होती है वही कागज किरण जी द्वारा उस पर तस्वीर बनने के बाद बेशकीमती हो जाता है।
ड्राइंग पेपर पर बिना किसी रंग, स्याही और बिना ब्रश पेंसिल कलम या बिना किसी प्रकार के इंस्ट्रूमेंट को इस्तेमाल किए बगैर 2D चित्र कागज़ पर बहुत खुसूरती से एक ही स्ट्रोक में बन जाता है।
यह अद्भुत कला है जिसको किरण जी ने अपनी अथक मेहनत और लगन से निखारा है, आज 30वर्ष की कला की तपस्या का परिणाम है कि किरण जी इस कला के उस्ताद या गुरु हो चुके हैं।
अपनी इस अद्भुत कला के कई सफल प्रदर्शन कर चुके हैं।पुराणिक चित्रों के अलावा बहुत सी प्रसिद्ध हस्तियों के चित्र बनाकर उन्हें उपहार में दे चुके हैं।
उन्हें उनकी कला के लिए कई बार सम्मानित किया गया है और अभतपूर्व प्रशंसा कला पारिखी हस्तियों द्वारा की गई है।
मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने JPSB ब्लॉग के लिए समय निकाला और अपनी अनोखी कला के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई और उस जानकारी के आधार पर कविता " नखांजली" लिखी जा सकी।
" नखाजलि" कविता श्री किरण जगताप जी की कला से प्रभावित होकर लिखी गई है।
कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें,किरण जी की कला को पूरी तरह जानने के लिए उनकी _
web site:www.Nakhanjaliart.com visit करे
कलाकार का परिचय:
Nail Art Artist श्री किरण एम. जगताप पेसे से आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर हैं और नेल आर्ट
![]() |
Artist Kiran Jagtap Working on Art Paper |
कला को भी व्यापक समय देते हैं यह उनका पैशन है।
किरण जी ने यह कला अपने पिता श्री मोरेश्वर एस. जगताप जी से दस साल की उमर से सीखनी शुरू की थी।
आज 30वर्षो ज्यादा के कठोर तपस्या और अभ्यास से उन्होंने इस कला में महारत हासिल कर ली है।
उन्होंने साधारण ड्राइंग पेपर पर विभिन्न साइज में असंखय चित्र बनाए , प्रमुख साइज 18"x18", 24"x12",24"x24"और इससे कुछ बड़े चित्र भी बनाए।
किरण जी द्वारा बनाई गई तस्वीरे भारत की महान हस्तियों द्वारा सराही गई, उनमें फिल्मी कलाकार , कार्टूनिस्ट, लेखक, पत्रकार और राजनैतिक हस्तियां शामिल हैं।
समय समय पर उनके बनाए चित्रों का प्रदर्शन आर्ट गैलरिस में लगता रहता है।तस्वीरों से अर्जित आय से किरण जी चैरिटी का काम करते हैं जैसे अनाथ बच्चों की पढ़ाई में मदद करना आदि।
उनका साक्षात्कार उनकी कला के विषय में समय समय पर रेडियो और मराठी TV पर हुआ है। समय समय पर उनके आर्ट की प्रशंसा न्यूज पेपर में छपती है।
श्री किरण जगताप की कला के बारे में और अधिक जानकारी और उनका बनाया आर्ट वर्क देखने के लिए कृपया उनकी web site : www.Nakhanjaliart.com
Visit करे।
Durdarshan Marathi Shadari TV channel par
Shri Artist Sri Kiran Jagtap ji ka interview देखें link is - https://youtu.be/Sx2yaF0VYkU
Pest above link on google search to view.
Note: artical on nail art , photograph of Sri Kiran Jagtap & piece of nail art ( Shivaji ji maharaj) is published by permission of Sri Kiran Jagtap.
... इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com
No comments:
Post a Comment
Please do not enter spam link in the comment box