Sunday, April 11, 2021

आयना (Mirror)

Mirror
 Mirror
Image from :pexels.com


हे ईश्वर,
         आइना साफ किया  ..       
  तो " मैं "नजर आया !
और "मैं" ..
को साफ किया 
    तो "तू" नज़र आया..!!
ईश्वर,
तू ही पालनहार..
धरा में जन्मे सब जीव ..
तेरे ही अंश हैं..
जन्म लेते ही ..
बन जाते वंश हैं..
तुझे एक से अनेक..
अपने अनुसार ..
बनाते हैं..
उस बनाए हुए को..
एक ईश्वर बताते हैं..
तुझमें ही तुझे..
नही पहचानते..
अपनी गलती भी नही मानते..
जब तेरे पास आते हैं..
तब ही सच जान पाते हैं..
तूने तो कई बार बताया..
कि मैं तुझमें हूं..
हर जीव कण में हूं..
फिर भी हम सब..
प्रभु आपको ..
बाहर ढूंढते हैं..
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे..
जब कि तू ..
हमारे अंदर ही हमे बुलाता है..
हम वो आवाज़ सुन न पाते..
जमाने की ठोकरें खाते..
सारी जिंदगी गुजार देते हैं..
बंजारे सी..
कई बार प्रतिको के रूप में..
तुम्हारे दर्शन भी होते है..
पर हम जान नहीं पाते..
हमारे जन्म का ..
कोई मकसद होगा..
भूल कर हम ..
सुख वैभव के मोह पास में ..
पड़े हुए हैं..
कास हम मकसद को..
समझ पाते..
पूरा होता यह सौंपा काम..
हम पल  के सुख भूल..
आलौकिक सुख ..
आपके द्वारा पाते..
आते आपके धाम ..
ये न हुआ..
आपकी सारी माया है..
जिसे कोई समझ न पाया है..
जिन्होंने आपको निस्वार्थ ..
अराधा आपने उन्हें ..
अपनाया..
सूरदास मीरा..
और कई भक्त आज आपके ..
बहुत पास और प्रिय है..
हमे भी दर्शन होंगे कभी..
सोचते ही रोमांच होता है..
क्या कहेंगे ..
क्या मांगेगे आपसे ..
अभी ना सोचा है ..
उस पल समय का इंजजार है..
मुझे नहीं पता ..
प्रभु ..!
आपको तो पता है..
एक इशारा एहसास काफी है..
हम इंतजार करेंगे..
जिंदगी जितनी बाकी है..!!

Hey Ishvar,
Aaina saf kiya..
Tou "main" nazar aaya..
Aur "main"
Ko saf kiya tou..
"Tu"Nazar aaya..
Ishwar, 
Tu hi palanhar..
Dhra pe janme sab jiv..
Tere hi ansh hai..
Janm lete hi ban jate..
Vans hai..
Tujhe ek se anek..
apne anusar banate..
Us banaye huye ko..
Ek ishwar batate hai..
Tujhme hi tujhe..
 nahi pahchante..
Apni galti bhi nahi mante..
Jab tere pas aate hai..
Tab hi sach jan pate hai..
Tune tou kai bar bataya..
Ki main tujh main hu..
Har jeev kan main hu..
Phir bhi ham sab..
Prabhu aapko ..
Bahar dhunte hai..
Mandir masjid gurudware..
Jab ki tu..
Hamare ander ki hame bulata hai..
Ham woh awaz sun na pate..
Jamane ki thokren khate..
Sari jindagi gujar dete hai..
Banjare si..
Kai bar pratiko ke rup me..
Tumhare darshan bhi hote hai
Par Ham jan nahi pate..
Hamare ja ka..
Koi maksad hoga..
Bhul kar ham..
Sukh moh ke mohpash main pade huye hai..
Kash ham maksad ko samajh pate ..
Pur hota yah sopa kaam..
Ham pal  ke sukh bhul..
Aalokik sukh.. 
apke dwara pate..
Aate aapke dham..
Yeh na huwa..
Sari aapki maya hai..
Jise koi samajh na paya hai..
Jinhone aapko niswarth araadha aapne unhe 
apnaya..
Surdas Mira..
Aur kai bhakt aaj..
Aapke pas aur  priy hai ..
Hame bhi darshan honge kabhi..
Sochte hi romanch hota hai..
Kya kahenge..
Kya mangege aapse..
Abhi na socha hai..
Us samay pal ka intjar hai..
Mujhe nahi pata ..
Prabhu..!
Aapko tou pata hai..
Ek ishara ehsas kafi hai..
Ham intjaar karenge..
Jingi jitani baki hai..!!


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना:

आयना/Mirror कविता में भक्त ईश्वर से वार्तालाप कर रहा।
भक्त ईश्वर से कह रहा है कि पहले उसे उस की खुद की हस्ती पर अहंकार था, जैसे उसका उस अहंकार से पर्दा हटा तो ईश्वरीय शक्ति का अहसास हुआ। जो कि आलौकिक अनुभव था।
फिर भक्त ईश्वर से कहता हो तुम कण कण में हो हमारे अंदर हो, फिर भी हम मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे तुम्हे तलास्ते रहते हैं।
 और हमारा भगवान तुम्हारा अल्लाह करते रहते हैं, जब कि तुमने कई बार कहा है कि तुम एक हो चाहे किसी भी नाम से पुकार लो। 
फिर भी तुम्हारे अलग होने को लेकर हम आपस में लड़ते हैं मरते हैं।
जिन्होंने तुम्हे निस्वार्थ प्यार किया है तुमने उन्हें अपनाया है। सूरदास , मीरा इसके उदाहरण हैं।
भक्त को आशा और विश्वास है कि ईश्वर उसे भी एक दिन जरूर दर्शन देंगे और अपना लेंगे भक्त उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
"आयना" कविता में भक्त को और भगवान को पहचाने और बाद में भक्त और ईश्वर की वार्ता का वर्णन है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

... इति...

_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com







 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

हमारा प्यारा सितारा (Hamara Pyara Sitara)

                        Hamara pyara sitara Image from:pexels.com  शुभ-भव्य ने.. आकाश को गौर से निहारा.. सबसे चमकते सितारे को.. प्यार से पुक...

Popular Posts