Saturday, August 7, 2021

नन्हा मेहमान( Nanha Mehman)

Nanha Mehman
Nanha Mehman
Image From: pexels.com



ऊपर वाले ने हमारे परिवार की..
 खुशियों भरी कहानी लिखी है..
नए नन्हे मेहमान के ..
आने की भविष्य वाणी लिखी है..

यह खुशखबरी सुनकर ..
दिल में खुशी से गर्मी छाई है..
नन्हे के स्वागत की तैयारी में हमने..
 खरीदे खिलोने नन्हे कपड़े मोजे..
और खरीदी  छोटी सी रजाई है..

उत्साह नई उमंग से ..
सारा परिवार सराबोर है..
हमारे परिवार का नया नन्हा मेंबर..
बड़ा मोहना सा चितचोर है..

होगा वो मुकदर का सिकंदर..
हम सबकी जिंदगी में वंडर..
हमारी आंखों का तारा..
जिसकी नन्ही मुस्कान पे..
हमने अपना सबकुछ वारा..

चंदा सा वो होगा प्यारा..
हमारी गोद में खेलेगा आन से..
हम सब खेलेंग उसके साथ शान से..
वो कभी मुस्कुराएगा खिलखिलाएगा..
हमारा मन जीतेगा और हंसाएगा..

हमारी मुराद पूरी की ईश्वर ने..
सोहने से नन्हे से खुशियां भर दी घर में..
हर्सोऊलास से भरा भरा हमारा आंगन..
प्रफुलित खिला खिला दिल और सबका मन..
खुशियां और बढ़े जहां जहां नन्हे पग पड़े..!!



Upar wale ne hamare parivar ki..
Khushiyon bhari kahani likhi hai..
Naye mehaman ke ..
aane ki bhavishyavani likhi hai..

Yah khushkhabri sunkar..
Dil me khushi ki garmi chhayi hai..
Nanhe ke swagat ki taiyari me hamne..
Kharide khilone nanhe kapde mouje..
Aur kharidi chhoti si razai hai..

Utsah nai umang se..
Sara parivar sarabore hai..
Hamare parivar ka naya nanha member..
Bada mohna sa chitchor hai..

Hoga woh mukaddar ka sikander..
Ham sabki jindgi main wonder..
Hamari ankhon ka tara..
Jiski nanhi muskan pe ..
Hamne apna sab kuchh wara..

Chanda sa woh hoga pyara..
Hamari goad me khelega aan se..
Ham sab khelenge uske sath shan se..
Woh kabhi muskurayega khilkhilayega..
Hamara man jeet lega aur hasanyega..

Hamari murad puri ki ishwar ne..
Sohne se nanhe se ..
khusiyan bhar di ghar main..
Harsoulas se bhara bhara hamara angan..
Prafulit khila khila sabka mann..
Khusiyan aur badhen jaha jaha nanhe pag paden..!!


_जे पी एस बी

कविता की विवेचना:

नन्हा मेहमान/ Nanha Mehman कविता न्यू बोर्न बेबी
के बारे में है , जब नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिलती है तो सारा परिवार खुशी से झूम जाता है।

नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारिया जोर शोर से शुरू हो जाती हैं, खिलौनों नन्हे कपड़े झूला रजाई बड़े उत्साह और लगन शौंक से खरीदी जाती है, सब खरीदारी में प्यार की गर्माहट होती है।

खुशियां मनाने के लिए फंक्शन की तैयारी,  भारत  में गोद भराई की रस्म होती है , एक मीडियम फंक्शन किया जाता इसमें लड़के लड़की की तरफ के सब रिश्तेदार शामिल होते हैं और मां बनने वाली बहु को आशीर्वाद और उपहार देते हैं , फिर सारे रिश्तेदार साथ मिलकर प्रीति भोज करते हैं । इस प्रकार सब करीबी रिश्तेदार इस खुशी के हिसेदार हो जाते हैं।

" नन्हा मेहमान" कविता में इन्ही सब खुशियां का जिक्र किया गया है ।
कविता को पढ़े और कृपया अच्छी लगी तो शेयर करे।
और विषयो पर कविताएं पढ़ने के लिए jpsb blog Visit करे।

... इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com



No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

हमारा प्यारा सितारा (Hamara Pyara Sitara)

                        Hamara pyara sitara Image from:pexels.com  शुभ-भव्य ने.. आकाश को गौर से निहारा.. सबसे चमकते सितारे को.. प्यार से पुक...

Popular Posts