Tuesday, August 30, 2022

बातें (Batein)

बातेँ           General philosophy-कविता   
Batein
Batein 
Image from:pexels.com 

ये बातें कितनी सुहानी..
कभी प्यार जताती ..
कभी इतिहास दोहराती..
कभी गम की होती..
कभी खुशी जाताती ..

गुस्से में कभी कुछ..
कह जाती हैं बातें..
तीर सा चुभता है..
बातों का वार कभी..
बातें हथियार भी हैं..

बातेँ प्यार का इजहार..
भी हैं और प्यार भी हैं..
बातें कितनी सुहानी..
सुनाती हैं सुंदर कहानी..
कभी बातेँ डराती हैं..
कभी साहस बढ़ाती हैं..

कभी उत्साह वर्धन करती..
कभी चरित्र मर्दन करती..
बातेँ कभी कथा सुनाती..
किसी महात्मा की..
पवित्र वाणी बन जाती..

बातें कभी सिद्ध..
बनाती हैं..
और कभी ज्ञानी..
कभी खोज अनजानी..
कभी बनतीं..
किसी नेता का भाषण..
कभी कर्मयोगी का आसन..

बातें आसमान सितारों से..
ऊंचा उठाती हैं..
तो कभी गर्त में गिराती हैं..
कभी ख्याति दिलाती हैं..
तो कभी गुमनाम बनाती हैं..

बातेँ चरित्र हैं..
कुछ बातें विचित्र हैं..
बातें होनी हैं..
बातें अनहोनी हैं..
बातें किसी प्रिय की..
दिलकश यादे हैं..
किसी के..
प्यार भरे वादे हैं ..

बातों में किसी के लिये..
अमूल्य सौगातें हैं..
बातों से रिश्ते नाते हैं..
बातों में आपका खाश..
यार हैं, बातों में..
बसा आपका प्यार है..

बातेँ  हसाती हैं..
बातें रुलाती हैं..
बातें किसी के दिल में..
बसे होने का..
अह्सास दिलाती हैं..
बातें सुहानी लगती हैं..
बातें जिंदगानी लगती हैं..

बातें दिलों का मेल है..
बातें शब्दों का खेल है..
बातों से व्यापार है..
मोबाइल फोन..
आज बातों का आधार है..
हम पैसे देकर..
बातों से मन बहलाते हैं..
फोन बिन रह नहीं पाते हैं..

बातें किसी के दिल में..
घर बनाने का जरिया हैं..
बातों से..
लगती जिंदगी बढ़िया है..
बातों से संसार बंधा है..
बातों से लड़ाई युद्ध है..
बातों से शांति अपनत्व है..

कभी बातें युद्ध का..
धमाके दार गोळा है..
कभी बातें..
शांतिदूत का चोला है..
अच्छी अच्छी बातों से..
संसार मे मिठास भरनी है..
बातों से..
संसार में प्यार बढ़ाना है..

करनी है हमेशा..
अच्छी अच्छी बातें..
सच्ची सच्ची बातेँ..
संसार की भलाई है..
शांति की बातों से..
प्यार भरी मुलाक़ातों से..
प्रण ले कि हम..
बातों से मिठास घोलेगे ..
सबके ..
दिलों के करीब होलेगे ..!!

_Jpsb blog 

कविता की विवेचना: 

बातें/Batein कविता  वार्तालाप और बातों के महत्व को रेखांकित करती है. 

बातों से संसार बसा है, कुछ बातें नेताओ की युद्ध कराती हैं आपस में  लडाती हैं, खुन खराबा कराती हैं, यूक्रेन युद्ध इसका ताजा उदाहरण है और चीन ताईवान मामला दूसरा उदाहरण है. 

हमारे पड़ोसी देश से हमारे रिश्ते बातों की तलखि से दुश्मनी की चरम सीमा पर हैं. 

और दूसरा पहलू हमारे संत महात्मा बातों से शांति का संदेश देते आये हैं, जैसे महात्मा बुद्ध, श्री गुरू नानक देव जी, श्री महावीर स्वामी जी, श्री विवेकानंद जी, आधुनिक युग मे मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला जी. 

इन सभी महान आत्माओं ने सदेव शांति का संदेश पूरे विश्व को दिया है और विश्व शांति जो बची है इन महान आत्माओं के कारण है. 

वर्ना कथित महा शक्तियों की बातों ने विश्व को तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खडा कर दिया है, यूक्रेन,अफगानिस्तान , इराक की बर्बादी इसका उदाहरण हैं. 
बातें अपनत्व बढ़ाती हैं एक दूजे के दिल में घर कर जाती हैं. 

"बातें " कविता अच्छी बातें सच्ची बातों के महत्व को उजागर करती हैं, बातें महा विनाश का कारण भी बन सकती हैं और शांति और सद्भावना का मजबूत आधार भी बन सकती हैं. 
बातें सयम और तोल मोल के कही जाये तो अमृत हैं और नफरत और गुस्से से कहीं जाये तो विनाश सत्यानाश हैं. 

  ..इति..

कृपया कविता को पढे और शेयर करें. 
-Jpsb blog 
jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai Copyright of poem is reserved. 



No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

लोकतंत्र और चुनाव आयुक्त (Loktantra aur Chunav aayuk)t

लोकतंत्र और चुनाव आयुक्त (Loktantra aur EC)            A poem on election of India      Loktantra aur EC  Image Created by:Meta AI  जनता बेब...

Popular Posts