Saturday, March 4, 2023

अंदर की आवाज़(Ander ki awaz)

आवाज    - आध्यात्मिक कविता 
Andar ki Awaaz 
Image from:pexels.com 

यहाँ वहाँ क्या ढूँढेते हो..
कभी अपने अंदर भी ढूँढो..
इधर उधर कि क्यों सुनते हो..
कभी अपने मन की भी सुनो..
यहाँ वहां क्या देखते हो..
कभी अपनी अंतरात्मा को भी देखो..

आईने के सामने..
सजना सवरना छोड़ कर..
मन दर्पण देख..
आत्मा को संवार लो..
प्रभु तेरे आस पास ही हैं..
बस एक बार दिल से पुकार लो..

दुनिया की दौड में..
तू भी तो सरपत दौड़ा है..
तू तो इंसान है रुक जा..
जरा साँस ले..
फिर सोच क्या तू घोडा है..
अपनी अनमोल सांसो को जान..
अपने आप से कर ले पहचान..

सपने जो तुमने देखे हैं..
उन्हें साकार करने का..
बना लो अब मन..
साधो उसके लिये अपना तन..
तन मन मिला कर करो..
जीवन जीने का यतन..

नींद भर भर सोना छोड़ो..
सुबह उठकर वयाम करो दौडो..
सुस्ती को निकाल फेको ..
फिर जिंदगी की मस्ती देखो..
मेहनत करो और पसीना बहाओ..
मेहनत कस बन जाओ..
"कर्म ही पूजा है "मंत्र को अपनाओ..
सफलता की सीढ़ियां चढ जाओ..

अन्दर तुम्हारे अथाह खजाना है ..
क्यों नहीं तुमने.. 
अपने अंदर की..
कस्तुरी को पहचाना है ..
यहाँ वहाँ क्या ढूँढते हो..
जो तुम्हें चाहिये तेरे अंदर ही है..
अंतर्मन की आंखे खोलो ..
और अद्भुत खजाना पा लो..!!

Jpsb blog 

कविता की विवेचना: 

अन्दर की आवाज/Ander ki Awaz कविता इंसान की उससे खुद की पहचान कराती है, तुम अनमोल रत्न हो बताती है. 

जैसे मृग अपने अंदर छुपी कस्तुरी से अनजान रहता है और जिन्दगी भर उसे ढूँढ़ता रहता है, इंसान भी जिन्दगी भर ईश्वर की तलाश में मन्दिर मस्जिद गिरजा गुरुद्वारे भटकता है इस बात से अनजान कि 
ईश्वर स्वयं उसके अंदर ही है. 

दुनिया की अंधी दौड़ में इंसान सरपत दौड रहा है, साँस लेने की फुर्सत नहीं है, अरे जरा ठहर जा रुक जा साँस तो ले ले और सोच कि कहाँ से तू आया और कहां तुझे जाना है, तेरे अन्दर ही टेरी मंजिल का पता ठिकाना है. 

"अन्दर की आवाज "कविता अपने अंतर्मन की आवाज को सुनने को प्रेरित करती है, जहाँ अथाह खजाना छुपा है, ईश्वर स्वयं मौजूद हैं और तुम्हें भर भर कर आशिष दे रहे हैं और तुम हो कि इधर उधर भटकते फिर रहे हो, इंसान अपने आप को पहचान. 

..इति..
jpsb blog 
jpsb.blogspot.com
 Author is a member of SWA Mumbai.
 Copyright of poem is reserved 











Friday, March 3, 2023

जिन्दगी क्षण भंगुर (Jindgi shand bhangur)

जिंदगी       - Life Philosophy - कविता 
Jindgi shand bhangur
Jindgi shand bhangur
Image from:pexels.com 


क्षण भंगुर है जिन्दगानी..
क्षण भंगुर हैं ख्वाब ..
फिर भी जिंदगी की..
जवानी में होता है रुआब..

कहीं तलाश प्यार की..
कहीं तलाश सपनों की बहार की..
जिन्दगी में अपनापन प्यार मिलता है..
प्रेम का इजहार भी मिलता है..

जिन्दगी के सफर में..
कभी धोखा और कृत्रिम..
संसार भी मिलता है..
मिलते हैं कई ज़ख़्म दिल पे ..
उन ज़ख़्मों पर मरहम..
लगानेवाला यार भी मिलता है..

कुछ लोग होंगे..
बहुत खुश तुमसे..
और कुछ लोग नाराज मिलेंगे..
इस जिन्दगी के सफर में..
कई एहसास मिलेंगे..

कभी बांधे जाएंगे..
तुम्हारी तारीफों के पुल..
कभी झोंकी जायेगी..
तुम्हारी आँखों में धूल..
कई अच्छे बुरे लोग मिलेंगे..
तो मक्कार भी आस पास हिलेंगे ..

अपनों से जाओगे ठुकराए..
और परायों से..
अपनाये जाओगे..
ढेर सारा अपनापन प्यार..
परायों से पाओगे..

धन दौलत की चमक..
जब तक है साथ तुम्हारे..
बहुत सारे यार दोस्त..
और रिस्तेदार हैं तुम्हारे..
जाते ही दौलत..
पहचान हो जाएगी गुल..
सब जाएंगे तुझे भूल..

जिन्दगी में कभी..
ऐसा भी पडाव मिलेगा..
जिन्दगी लगेगी सांसे खोती..
दुनिया लगेगी खिलखिला कर हसती ..
मगर तुम्हें लगेगी रोती..

काश जिंदगी सिर्फ..
खुशहाल होती..
संजोये ख्वाबों को..
हकीकत में संजोती..
प्यार और रिश्तों को..
एक मज़बूत धागे में पिरोती..

मगर सत्य यही है..
कि जिन्दगी है क्षण भंगुर..
पानी के बुलबुले सी..
एक टूटते तारे सी..
जिन्दगी को हमेशा जरूरत है..
ईश्वर के सहारे की..

तो जिन्दगी का यही सार है..
जिन्दगी ईश्वर का..
कुछ पलो के लिये उपहार है ..
करो इस उपहार का सम्मान..
ईश्वर का करो ध्यान..

जिन्दगी संवर जायेगी..
अंतिम क्षण ईश्वर के दर्शन पायेगी..
यह क्षण भंगुर सा..
जिन्दगी का बुलबुला..
हो जायेगा व्योम में लोप ..
रह जायेंगे यू दिन रात..
निकल जायेगी जैसे..
तुम्हारे सपनों की बारात ..!!

Jpsb blog. 

कविता की विवेचना: 

जिन्दगी क्षण भंगुर/Jindgi shand bhangur कविता जिंदगी के विभिन्न आयामों को देखती है और महसूस करती है कि जिंदगी है क्षण भंगुर. 

जिन्दगी की शुरुआत में होती है अनोखे सपनों की बारात, सपने संजोये जिंदगी निकल पडती अपने मनोहारी सफर पर, सफर के 
दोरान कई पडाव सुख दुख के आते हैं. 

कभी नाराज रिश्ते कभी दोस्त भूले बिसरे, कभी-कभी होती है खुशियो से मुलाकात, अचानक फिर ग़मों की बरसात, कभी हंसते हंसते सोता हूं और रोते रोते उठता हूँ, यही तो है जिंदगी की कहानी. 

"जिन्दगी क्षण भंगुर " कविता में ज़िन्दगी को जिया है पानी के बुलबुले सा, आसमान में एक टूटते तारे सा, प्रकृती के सहारे जिंदगी बचा ही लेती है अपना अस्तित्व भले ही हो क्षण भंगुर. 
मगर इस क्षण भंगुर जिंदगी ने संसार का हर रंग देखा भाला और महसूस किया और इस क्षण भंगुर जिंदगी को भी भरपूर जिया.

..इति..

Jpsb blog
 jpsb.blogspot.com
 Author is a member of SWA Mumbai.
 Copyright of poem is reserved. 










Saturday, February 18, 2023

कलयुग के राजा बाघेशवर सरकार (Kalyug ke Raja Bgheshwar Sarkar)

Bhagheswar -   भक्ती रस कविता     
Kalyug ke raja bagheshwar sarkar
Kalyug ke Raja Bhagheswar Sarkar 
Image from:pexels.com 


जय श्री राम जय जय राम..
श्री हनुमते नमो नम: ..
श्री बाघेशवराय नमो नम: ..
हम ढूंढ रहे थे भगवान..
ना जाने कहाँ कहाँ..

चर्चा है आज..
सारे जहान में आम..
फिर बजरंगी अवतरित हुये ..
बाघेशवर धाम..
तेरे चमत्कार अचंभित कर जाते..
तुम दुखी दुखियारो का..
दुख चुराते और..
खुशियो से झोलिया भर जाते..

हो गये थे जो बेसहारा..
उन्हें मिला तेरे दर पर किनारा..
बरसी दीन दुखियों पर..
तुम्हारी अपार कृपा..
हर मनोकामना हो गई पूरी..
मिटी राम और भक्त के बीच की दूरी..
अब बचा नहीं कोई..
मजबूरी का प्रकार..
स्वम प्रकट हुये बाघेशवर सरकार..

जो श्री हनुमान नाम धियाये ..
अति शीघ्र राम के दर्शन पाये..
ओह बजरंगी..
कलयुग के राजा..
एक बार फिर आ जा..
दुष्टों को समझा जा..
कई रावण एहिरावण उठा रहे सिर..
संहार कर इन सबका एक बार फिर..

हे बजरंगी..
तेरी लीला अनोखी न्यारी है..
भजती नाम दुनिया सारी है..
संकट मोचन प्रभु..
हर संकट को हरने वाले..
दीन दुखीयारो का भला करने वाले..
तेरी महिमा चारो ओर जारी है..
तेरा नाम राम मिलन की सवारी है..

जो तेरा नाम नित भजते है..
दुख संकट उनके कटते हैं..
आ जाती है खुशियों की बहार..
बस एक बार भक्त बजरंगी पुकार..
मृत्यु लोक से स्वर्ग लोक तक..
तेरा नाम ही सहारा है..
बजरंगी अनंत काल तक..
साथ सहारा तुम्हारा है..

पा ले सब  कष्टों रोगों से मुक्ति..
कर बजरंग बळी की भक्ति..
राम नाम अपने आप मिल जायेगा..
जो भक्त बजरंग बळी धियायेगा ..
तन मन दिल में..
महावीर नाम बसा लो..
दुख तकलीफों से निजात पा लो..
और मनचाहा वर पा लो..
तो जपो निरंतर हनुमान का नाम..
जय जय जय बाघेशवर धाम..!!

Jpsb blog 


कविता की विवेचना: 

कलयुग के राजा बाघेशवर सरकार/Kalyug ke Raja Bhagheswar Sarkar कविता श्री राम भक्त श्री हनुमान भगवान की कलयुग में महिमा वर्णित करती है. 

श्री बजरंग बळी आज कलयुग में साक्षात मौजूद हैं और उनकी महिमा सारे संसार में है, श्री राम भगवान के अति दुलारे प्यारे श्री हनुमान जी अपार शक्तिमान अष्ट सिद्धी नौ निधी के ग्याता हैं. 

पूरे भारत में बजरंग बळी के अनेक मंदिर हैं और पूरे संसार में उनके असंख्य भक्त हैं, आज कल सिद्ध स्थान श्री बाघेशवर धाम अत्यंत चर्चा में है.

श्री बाघेशवर सरकार जो श्री बजरंग बळी का ही नाम है, 
Chhatarpur जिले के गढ़ा गाँव में यह पवित्र सिद्ध स्थान स्थित है, उनके समर्पित सेवक श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा दीन दुखियों के कष्ट श्री बजरंग बळी दूर कर रहे हैं और मनोकामनाएं पूर्ण कर रहे हैं. 

श्री कृष्ण भगवान ने गीता में कहा था कि जब जब अत्याचार बढ़ेंगे धर्म का नाश होगा भगवान अवतरित होंगे.

श्री बजरंग बळी श्री बाघेशवर सरकार के रूप में अवतरित हो चुके हैं. 

आज के रावण और दुष्ट घबरा रहें हैं कि अब उनका नाश निश्चित है, डर के कारण बजरंग बळी की शक्ति को ललकार रहें हैं, बजरंग बळी इन अधर्मी लोगों का नाश अवश्य करेंगे अथवा इन्हें सद्बुद्धि दे कर धर्म के मार्ग पर लाएँगे. 

"कलयुग के राजा बाघेशवर सरकार " कविता श्री बजरंग बळी के अवतार श्री बाघेशवर सरकार " कविता श्री बजरंग बळी के अवतार श्री बाघेशवर सरकार की महिमा और चमत्कारों के आगे नतमस्तक है और भगवान हमेशा हमारे रखवाले हैं और सब कुछ करने वाले हैं, अब हमे कोई डर नहीं हमारे प्रभु हमारे साथ हैं, दिनरात हैं. 

..इति..
jpsb blog 
jpsb.blogspot.com
 Author is a member of SWA Mumbai 

©️  of poem is reserved 

Thursday, February 16, 2023

चाँद का तुकडा (Chand ka tukda)

Chand        -जन्म दिन पर कविता               
Chand ka tukda
Chand ka tukda
Image from:with permission of Mr.Ajay Varma

आरुष बेटे..
तू परी लोक से..
हमारे घर आया..
साथ में ..
बहुत सारी..
खुशियां..
और चाँद तारे..
तोड़ लाया..

तू हमारा..
प्यारा फरिश्ता है..
हम अजय प्रियंका..
बहुत खुश हैं..
तेरा हमारे साथ..
बेटे का रिश्ता है..

आरुष मुझे तेरा..
पिता होने पर..
गर्व है..
आज तेरा..
जन्म दिन का..
पावन पर्व है..

मम्मी पापा..
बुआ मामा..
दादा दादी..
नानी नाना..
के आँखों का तू..
नूर है..
सबको तुझ पर..
नाज़ है गरूर है..

आरुष सब..
तुझ पर ढेर सारा..
प्यार बरसातें हैं..
हम सब तुझे..
जान से भी..
ज्यादा चाहते हैं..

दिलों में तूने..
हम सबके ..
बनाया है घर..
तू हमारे लिये है..
ईश्वर का वर ..
तेरा हमारे परिवार में..
अवतरित होना..
हम सब की जय है..
गर्वीला तेरा पिता..
अजय है..!! 

कविता की विवेचना:

 चांद का टुकड़ा / Chand ka tukda कविता श्री अजय वर्मा के सुपुत्र मास्टर आरुष वर्मा के दूसरे जन्म दिवस के अवसर पर लिखी गई है. 

मनमोहक मास्टर आरुष के जन्म दिन पर चारो तरफ खुशियां प्रफुल्लित हैं, आयुष के माता पिता, दादा दादी, नाना नानी, बुआ फूफा ,मामा और मित्र गण आनंद विभोर हैं .

आयुष के गर्वीले पिता अजय आयुष के आगमन से हमेशा जीतने वाले, कभी ना हारने वाले अजय हो गये हैं. 

ये दिन बार बार आये यू ही सब खुशियो से झूमे गायें ये लम्हे चिर स्मरणीय रहें यादे हर किसी से कहें. 

..इति..

_jpsb blog 
jpsb.blogspot.com
Author is a member of SWA Mumbai Copyright ©️ of poem is reserved 

Recent Post

हम दो हवायें (Hum do hawaye)

हम दो हवायें-असीम प्यार की कविता  Great Love -Poem      Hum do hawaye Image Created by:GemineAI        हम दो हवायें.. मिल गाएँ.. नदिया से दर...

Popular Posts