जय श्री राम जय जय राम..
श्री हनुमते नमो नम: ..
श्री बाघेशवराय नमो नम: ..
हम ढूंढ रहे थे भगवान..
ना जाने कहाँ कहाँ..
चर्चा है आज..
सारे जहान में आम..
फिर बजरंगी अवतरित हुये ..
बाघेशवर धाम..
तेरे चमत्कार अचंभित कर जाते..
तुम दुखी दुखियारो का..
दुख चुराते और..
खुशियो से झोलिया भर जाते..
हो गये थे जो बेसहारा..
उन्हें मिला तेरे दर पर किनारा..
बरसी दीन दुखियों पर..
तुम्हारी अपार कृपा..
हर मनोकामना हो गई पूरी..
मिटी राम और भक्त के बीच की दूरी..
अब बचा नहीं कोई..
मजबूरी का प्रकार..
स्वम प्रकट हुये बाघेशवर सरकार..
जो श्री हनुमान नाम धियाये ..
अति शीघ्र राम के दर्शन पाये..
ओह बजरंगी..
कलयुग के राजा..
एक बार फिर आ जा..
दुष्टों को समझा जा..
कई रावण एहिरावण उठा रहे सिर..
संहार कर इन सबका एक बार फिर..
हे बजरंगी..
तेरी लीला अनोखी न्यारी है..
भजती नाम दुनिया सारी है..
संकट मोचन प्रभु..
हर संकट को हरने वाले..
दीन दुखीयारो का भला करने वाले..
तेरी महिमा चारो ओर जारी है..
तेरा नाम राम मिलन की सवारी है..
जो तेरा नाम नित भजते है..
दुख संकट उनके कटते हैं..
आ जाती है खुशियों की बहार..
बस एक बार भक्त बजरंगी पुकार..
मृत्यु लोक से स्वर्ग लोक तक..
तेरा नाम ही सहारा है..
बजरंगी अनंत काल तक..
साथ सहारा तुम्हारा है..
पा ले सब कष्टों रोगों से मुक्ति..
कर बजरंग बळी की भक्ति..
राम नाम अपने आप मिल जायेगा..
जो भक्त बजरंग बळी धियायेगा ..
तन मन दिल में..
महावीर नाम बसा लो..
दुख तकलीफों से निजात पा लो..
और मनचाहा वर पा लो..
तो जपो निरंतर हनुमान का नाम..
जय जय जय बाघेशवर धाम..!!
Jpsb blog
कविता की विवेचना:
कलयुग के राजा बाघेशवर सरकार/Kalyug ke Raja Bhagheswar Sarkar कविता श्री राम भक्त श्री हनुमान भगवान की कलयुग में महिमा वर्णित करती है.
श्री बजरंग बळी आज कलयुग में साक्षात मौजूद हैं और उनकी महिमा सारे संसार में है, श्री राम भगवान के अति दुलारे प्यारे श्री हनुमान जी अपार शक्तिमान अष्ट सिद्धी नौ निधी के ग्याता हैं.
पूरे भारत में बजरंग बळी के अनेक मंदिर हैं और पूरे संसार में उनके असंख्य भक्त हैं, आज कल सिद्ध स्थान श्री बाघेशवर धाम अत्यंत चर्चा में है.
श्री बाघेशवर सरकार जो श्री बजरंग बळी का ही नाम है,
Chhatarpur जिले के गढ़ा गाँव में यह पवित्र सिद्ध स्थान स्थित है, उनके समर्पित सेवक श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी द्वारा दीन दुखियों के कष्ट श्री बजरंग बळी दूर कर रहे हैं और मनोकामनाएं पूर्ण कर रहे हैं.
श्री कृष्ण भगवान ने गीता में कहा था कि जब जब अत्याचार बढ़ेंगे धर्म का नाश होगा भगवान अवतरित होंगे.
श्री बजरंग बळी श्री बाघेशवर सरकार के रूप में अवतरित हो चुके हैं.
आज के रावण और दुष्ट घबरा रहें हैं कि अब उनका नाश निश्चित है, डर के कारण बजरंग बळी की शक्ति को ललकार रहें हैं, बजरंग बळी इन अधर्मी लोगों का नाश अवश्य करेंगे अथवा इन्हें सद्बुद्धि दे कर धर्म के मार्ग पर लाएँगे.
"कलयुग के राजा बाघेशवर सरकार " कविता श्री बजरंग बळी के अवतार श्री बाघेशवर सरकार " कविता श्री बजरंग बळी के अवतार श्री बाघेशवर सरकार की महिमा और चमत्कारों के आगे नतमस्तक है और भगवान हमेशा हमारे रखवाले हैं और सब कुछ करने वाले हैं, अब हमे कोई डर नहीं हमारे प्रभु हमारे साथ हैं, दिनरात हैं.
..इति..
jpsb blog
jpsb.blogspot.com
Author is a member of SWA Mumbai
©️ of poem is reserved
No comments:
Post a Comment
Please do not enter spam link in the comment box