Thursday, April 15, 2021

सपने (Sapne)

Dream
Sapne
Image from :pexels.com



रोज़ सपने में तुम आने लगे ...

सपने मुझे भाने लगे...

सपने मुझे तड़फाने लगे...

बता दे तू हकीकत में हो कही...

आंखे बंद ही रहने दू...

ना जाग जाऊं कही...

सुखद एहसास हो रहा है..

शंका कि तू गायब ना हो जाए कही...

अब जाग कर भी सोने को जी चाहता है...

तुम में खोने को जी चाहता है...

हकीकत में जागने पर आंखें तलाशती है...

कभी एहसास भी होता है...

कही यही आस पास तुम्हारे होने का...

रात का इंतजार और बेचैनी ...

नींद आने की चाह...

          क्यों कि तकनी है तेरी राह... 

पर चाहकर भी नींद न आना..

क्यों कि चलता रहा सारी रात...

 तुम्हारी यादों का सिलसिला..

सुबह हो गईं और मन ने कहा...

काश सपने सच होते....!!


Roj sapne main tum aane lage..

Sapne mujhe bhane lage..

Sapne mujhe tadfane lage..

Bata de tu agar Hakikat main ho kahi..

 Aankhe band hi rahne du..

Jaag na jaun kahi..

Sukhad ahsas ho raha hai..

Shanka ki tu gayab na ho jaye kahin..

Ab jagkar bhi sone ko jee chahta hai..

Tum me khone  ko jee chahta hai..

Hakikat main jagane par ankhe talashi hai..

Kabhi ahsas bhi hota hai..

Yahin aas pas tumhare hone ka..

Raat ka intjar aur milan ki bechaini..

Neend aane ki chah..

Kyu ki takani hai teri rah..

Par chah kar bhi neend na aana..

Kyo ki chalta raha sari raat..

tumhari yaadon ka silsila..

Subah ho gayee mann ne kaha..

Kash sapne sach hote ..!!


_जे पी एस बी 


कविता की विवेचना: 

सपने/ sapne कविता सपनों पर आधारित है, सपने हर किसी को आते हैं कभी अच्छे कभी बुरे , यह कविता एक अच्छे हसीन सपने का वर्णन करती है जो नायक अक्सर देखता है।

सपने कुछ जागते में देखे जाते हैं , जो कुछ लंबे लक्ष आधारित होते हैं कुछ शॉर्ट इच्छा को दर्शाते हैं यह जागते हुवे देखे जाने वाले सपने कहते हैं हम इसे ख्वाइश या इच्छा ,desire भी कह सकते हैं।

दूसरे सपने वो होते है जो हमे नींद आने पर कुदरती रूप से आते हैं जिसका कि हमें पता भी नही होता कि कौन सा सपना हमे आने वाला है।

जब कि दिन वाला सपना हम खुद तय करते हैं और देखते हैं या कल्पना करते हैं , जैसा कि पहले भी हम जिक्र कर चुके यह हमारी इच्छा होती है, जरूरी नहीं कि इच्छा पूरी हो।

यहां हम रात में स्वाभाविक रूप से आने वाले सपने की चर्चा कर रहे हैं , जो कभी कभी कल्पना से परे होते हैं , कभी बहुत अच्छे और कभी बहुत डरावने भी होते हैं , कभी डरावने सपने में हम बहुत चिलाने लग जाते हैं बहुत डर जाते है, चिलाते रहते है जब तक हमे कोई नींद से हिला कर जगा ना दे।

अच्छे और सुखद सपने में हम नींद से जगना ही नही चाहते, लगता है ये चलता ही रहे।

 कविता में जिक्र किया गया सपना अच्छा सपना है और नायक इसे लंबे समय तक देखते रहना चाहता है और इच्छा करता है या दिल से चाहता है कि सपना हकीकत बन जाए और जिस नायिका का सपना वो देख रहा है वोह उसे मिल जाए ।

मगर सपना सपना ही होता है, कई बार हकीकत के दूर का आनंद भी हमे देता है जैसा कि नायक को जिक्र किए गए सपने में आनंद और बहुत अच्छा आनंद दिया और नायक इस आनंद से बहुत खुश है।और बार बार इसे देखना चाहता।

"सपने" कविता में नायक के देखे गए अच्छे सपने का वर्णन किया गया है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

... इति...

_जे पी एस बी

jpsb.blogspot.com


...............................................................................

JPSB 


 

नियर नेचर(Near Nature)

Near Nature- A poem on Environment 


Near Nature
Feel Near Nature 
Image from :pexels.com


Near Nature 2
Feeling Near Nature
                            Image from :pexels.com


प्रकृति के आस पास..

है प्राण वायु का अहसास..

रंग बिरंगे फूल, भवरे , तितलियां..

इधर उधर घुमड़ती बदलियां..

पत्तियों पर मोतियों सी ओस की बूंदे..

स्वर्ग सा प्रतीत होता है अगर आंखे मूंदे..

प्रकृति के नजारे घुल मिल से गए हैं..

पूछते है जैसे मेरे दिल का हाल..

अपनो के बीच जैसे मैं  हूँ..

           यह है प्रकृति का कमाल..

फूल मुझसे बातें करने लगे...

पेड़ साथ साथ चलने लगे...

हंसने खिलखिलाने लगे...

पास ही एक झरना,...

हमे देख इतराने लगा ...

संगीत की धुन सा बहने लगा...

चट्टानों से टकरा जल...

मन को भाने लगा...

आसमान पे बदलिया...

सैर सपाटे पर निकली थी शायद...

प्रकृति की गोद में बैठा मैं...

मखमली घास पर आनंदित हो  रहा था...

प्रकृति की हर छह मुझ से घुल मिल कर...

बाते कर रही थी...

कितना मजा आ रहा था मुझे...

प्रकृति का हिस्सा होने में ...

प्रकृति की आगोश में खोने में..!!

Jpsb blog  

 

Prakriti ke aas pas ..

Hai pran vayu ka ahsas..

Rang birange phool, bhanware,titliyan..

Idhar udhar ghumadti badaliyan..

Pattiyo par moti si ons ki bunde..

Swarg sa pratit hota agar aankhe munde..

Prakriti ke nazare ghul mil se gaye hai..

Puchhate hai jaise mere dil ka haal..

Apno ke bich jaise main yeh hai prakriti ka kamal..

  Phool mujhse baaten karne lage..

  Ped sath sath chalne lage..

Hansane khil khilane lage..

Pas hi ek Jharna tha..

Hame dekh itrane laga..

Sangit si dhun sa bahne laga..

Chattanon se takra jal..

Mann ko bhane laga..

Aashmaan par badliya..

Sair spate ko billi thi shayad..

Prakuriti ki goad main baitha mai..

Makhmal ghans par anandit ho raha tha..

Prakriti ki har shie mujh se ghul mil kar..

Baaten kar rahi thi..

Kitna maja aa raha tha mujhe..

Prakriti ka hissa hone me..

Prakriti ki aagosh main sone main..!!


_Jpsb blog 

कविता की विवेचना: 

नियर नेचर/ Near Nature कविता प्रकृति की गोद में बैठ कर अद्भुत अनुभव संजो लिखी गई है, और प्रकृति का स्नेह प्यार व्यक्त करती है।

प्रकृति जितना मनभावन इस संसार में कुछ हो नहीं सकता , प्रकृति ने अपने गोद में सबको स्थान दिया है।

 रंग बिरंगी तितलियां ,तरह तरह की अनोखी लुभावनी चिड़िया और भी पंक्षी, समुंदर में तरह तरह की मछलियां, और भी विभिन्न प्रकार के प्राणी, शेर ,हाथी,हिरण , जेब्रा आदि हजारों प्रकार के पशु पंक्षी हैं जो इस प्रकृति की गोद में खेलते हैं रात दिन सबको भरपूर प्यार और आहार प्रकृति प्रदान करती है ,और बड़े प्यार से सबको सहेज कर रखती है। 

प्रकृति ने मनुष्य को भी भरपूर सुंदर जीवन दिया उसे संवारा निखारा ,मगर मनुष्य क्या कर रहा है , अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का संतुलन बिगाड़ रहा है।

 पॉल्यूशन फैला रहा हैं,मनुष्य की गलतियों की वजह से पंक्षी जीव जंतुओं का रहना दुस्वार हो गया है। कई पशु पंक्षी लुप्त होने की कगार पर हैं।

जैसे नन्ही सी गौरेया चिड़िया लुप्त होने की कगार पर है , बब्बर शेर, टाइगर गिनती के बचे हैं, यह सब तेजी से कटते जंगल , बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग , आदि जो की मनुष्यो की देन है, के कारण हो रहा है, परंतु मनुष्य है कि सुनने को तैयार नहीं है। 

वर्ल्ड वाइड मीटिंग्स होती है समेलन होते हैं, नियम बनत हैं मगर अमल नहीं होता, सालों से परियावरण बचाओ, पॉल्यूशन घटाओ, ग्लोबल वार्मिंग रोको, अभियान चल रहे हैं ,मगर क्या धरातल में यह सब लागू किया गया है?

 मानव को खुद का और पृथ्वी का अस्तित्व बचाना है तो प्रकृति को किसी भी हालत में बचाना होगा।

प्रकृति ने सबको लाड प्यार दिया है,प्रकृति का ऋण हमे प्रकृति की पॉल्यूशन से रक्षा कर चुकाना होगा।

" नियर नेचर" कविता में नेचर और मनुष्य के संबंध का वर्णन किया गया है। हमे पर्यावरण को बचना है और संतुलित रखना है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

... इति...

_जे पी एस बी 

jpsb.blogspot.com

Author is a member of SWA Mumbai Copyright of poem is reserved. 









...............................................................................

यादें (Memories)

Memories
Memories of Doughter



हाथ से लिखे हुये...
एक पिता के नोट्स..
उसकी बेटी को-
एक लाल कमीज-
एक ऊनी जुराब-
एक नीली चुन्नी-
एक गुलाबी स्कार्फ़-
तुम्हारी याद दिलाते है-
हर पल-

तुम्हारे चिह्न -
सम्भाल रखे है हमने-
परत दर परत खुलती यादे-
परिवार का भाग्य-
तुम्हारे साथ गुन्था था-
तुम्हारे दूर जाने का एह्सास-
हर पल क्त्तोचता है-
पर पास मह्सुस होती हो तुम-
हर पल-

तुम्हारी बाते और यादें अच्छी लगती है- 
तुमने अभी कुछ बोला हो जैसे ..
लगती कल की ही बात है..
क्या बोला था..
पूछने के लिए दी थी आवाज़ तुमको..
पूछता हूं अक्सर तुम्हारी मम्मी को आवाज देकर..
बेटू कहां है ..
कैसी है..
भूल जाता  हूं अक्सर..
कि तुम कहीं और हो ..
हमसे बहुत दूर..
जहां बात हो सकती नही कभी..

यह दूरी अनन्त है..
पता नहीं कैसे मिले बात करे..
अगर पता होता तो..
कि मरकर तुम मिलोगी..
तो पहुंच जाता पल में ही..
वहां जहां तुम हो..
तुमको भी तो..
इतनी ही याद आती होगी..
 हमारी..

एक पल के लिए..
तुम कभी परगट भी होती हो..
पर बात नही हो पाती..
पल में ओझल हो जाती है..
तस्वीर तुम्हारी..
आखिर क्यों..
ऐसी आंख मिचौली..
कभी सपने में भी..
 बात होती है तुमसे..
खुश होता हूं मैं ..
कि पास हो तुम..
आंख खुलते ही ढूढता हूं..
यहां वहां..
कि  गुम हो तुम कहां..

किस लोक में हो तुम..
जहां पहुंच सकता नही..
हमारी पहुंच से परे..
क्यों हो तुम..
कि एंजिल बन गई हो..
सुना है एंजिल..
मन चाहा हर काम कर सकते हैं..
तो तुम उड़ कर..
 क्यों पास हमारे आती नही..
या मना है तुम्हे ..
अपनो से मिलना..
या परी होकर..
हमें तुमने अपना नही माना..
प्लीज एक बार ..
यह तो बताना..

आत्मा कभी मरती नहीं..
गीता में कहा है..
कृष्ण भगवान ने..
अच्छा है उम्मीद है मिलने की..
 तुम्हारे जिंदा होने का एहसास मन भाता है..
अनंत काल से..
 तुम थी हम थे मैं था..
फिर ये विरह कैसी..

अर्जुन भी तड़फ था..
अपने पुत्र अभिमन्यु के लिए..
भगवान कृष्ण ने मिलाया था..
अर्जुन को उसके पुत्र अभिमन्यु से..
तो फिर हम क्यों मिल सकते नहीं..
कृष्ण भगवान हमारे भी तो हैं..
उन्होंने ने ही कहा..
 हर जीव में वो हैं..
पता भी नही हिलता ..
उनकी मर्जी बिना..
तो कृष्ण भगवान से कहकर ही..
हम मिले फिर..
हम तो उनसे प्रार्थना कर रहे है..
तुम्हारे तो वो नजदीक होंगे..
तुम भी तो कहो उनसे..
वो तो खबर रखते है सभी..
फिर देर किस बात की ..

भगवान की लीला वो ही जाने...
जान सकता कोई और नहीं..
सुना है भगवान के घर ..
देर है अंधेर नहीं..
तो विश्वास है मिलोगी तुम..
देर कितनी और..
वो समय ही पता चल जाता..
हम कर लेते संतोष..
इंतजार करेंगे सदियों तक..
जब कि होता नही कुछ और..
कभी लगता है..
क्यों हू मैं इतना कमजोर..
मगर यही है भगवान की रजा..
मुझे नहीं पता..
 क्यों मिली है तुमसे बिछड़ने की सज्जा..

सज्जा कितनी लंबी है..
मुझे नहीं पता पर सह रहा हू..
खत्म होगा एक दिन इंतजार..
मिलूंगा जब तुमसे ना रहेगा..
मिलन की खुशी के सामने सज्जा का अहसास..
मैं मिलन की खुशी महसूस कर रहा हूं..

बेटा तेरी याद में..
जी जी के मर रहा हू..
यह बात सदियों तक चलेगी..
नही खतम करने की भी इच्छा..
बात जारी ही है तुमसे ..
और जारी ही रहेंगी सदा..

तुम्हारे जन्म के समय -
हम सब बहुत खुश थे-
सपने बुने थे हमने तुम्हारे साथ_
ह्कीकत होते देखते थे हम-

तुम किन लोगो के लिये-
निकल गये दूर बहुत दूर...
कोई रास्ता वापिस नही आता-
राह हम देखे कैसे-
फिर भी देखते है हर पल-!!


Hanth se likhe huye..
Ek pita ke notes..
Uski beti ko..
Ek lal kamiz..
Ek uni jurab..
Ek neeli chuni..
Ek gulabi skarf..
Tumhari yaad dilate hai..
Har pal..

Tumhare chinh ..
Sambhal rakhe hai hamne..
Parat dar parat khulti yaaden..
Pariwar ka bhagya..
Tumhare sath guntha tha..
Tumhare dur jane ka ahsas..
Har pal katochata hai ..
Par pas mahsus hoti ho tum..
Har pal..

Tumhari baaten aur yaaden achhi lagti hai..
Tumne abhi kuchh bola ho jaise..
Lagti kal ki hi baat hai..
Kya bola tha ..
Puchhne ke liye awaz di thi tumko..
Puchhta hun aksar ..
Tumhari mummi ko awaz dekar..
Betu kaha hai ..
Kaisi hai..
Bhul jata hun aksar..
Ki tum kahi aur ho..
Hamse bahut dur..
Jahan baat ho sakti nahi kabhi..

Yah duri ab Anant hai..
Pata hi nahi ki kaise..
Milen baat karen..
Agar pta chale to..
Markar tum milogi..
Tou pahunch jata pal me hi..
Waha jahan tum ho ..
Tumko bhi tou..
Itni hi yaad aati hogi..
Hamari..

Ek pal ke liye..
Tum kabhi pargat bhi hoti ho..
Par baat nahi ho pati..
Pal me ojhal ho jaati hai ..
Tasveer tumhari..
Akhir kyu..
Aisi ankh micholi ..
Kabhi sapne me bhi..
Baat hoti hai tumse..
Khush hota hun main..
Ki pas ho tum..
Ankh khulte hi dhunta hu ..
Yaha waha..
Ki kahan gum ho tum..

Kis lok main..
Jahan pahuch sakta nahi..
Hamari pahunch se pare..
Kyu ho tum..
Ki angel ban gayi ho..
Suna hai angel..
Man chaha har kaam kar sakte hai..
Tou tum ud kar .
Pas hamare aati kyu nahi..
Ya manna hai tumhe..
Apno se milna..
Ya pari ho ke ..
Hame tumne apna nahi mana..
Please ek bar..
Yah tou batana ..

Atma kabhi marti nahi..
Geeta main kaha ..
Krishan Bhagwan ne..
Achha laga kush hu..
Tumhare jinda hone ke ahsas main..
Anant kal se tum thi..
Ham the main tha..
Phir yah virah kaisi..

Arjun bhi tarfa tha..
Apne putra Abhimanyu ke liye..
Bhagwan Krishan ne milwaya tha.
Arjun ko uske putra Abhimanyu se..
Tou phir ham kyu mil sakte nahi..
Krishan Bhagwan hamare bhi tou hai..
Unhone hi kaha hai..
Har jeev  main  woh hai..
Patta bhi nahi hilta ..
Unki margi bina..
Tou Krishan Bhagwan se kah kar..
Ham milen phir ..
Ham tou unse prathna kar rahe hai..
Tumhare tou najdik honge..
Tum bhi tou kaho unse..
Woh tou khabar rakhte hai sabhi..
Unhe tou patta hi hai ..
Phir der kis baat ki..

Bhagwan ki leela woh hi Jane..
Jaan sakta koi aur nahi..
Suna hai bhagwan ke ghar ..
Der hai andher nahi..
Tou vishvas hai milogi tum..
Par der kitni aur..
Woh samay hi pata chal jata..
Ham kar lete santosh..
Intjaar karenge..
Sadiyo tak..
Jab ki hota nahi kuchh aur..
Kabhi lagta hai..
Kyu hun main itna kamjor..
Magar yehi hai bhagwan ki rajja..
Pata nahi mujhe..
Ki Mili hai kyu tumse bichhadne ki sajja..

Sajja kitni lambi hai ..
Nahi pta par sah raha hun..
Khatam hoga jarur intzaar..
Milunga jab na rahega..
Milan ki khushi ke samne sajja ka ahsas..
Main Milan ki khushi anubhav kar raha hun..

Beta Teri yaad main ..
Jee jee ke mar raha hun..
Yah baat sadiya tak chalegi..
Nahi khatam karne bhi ichha..
Baat zari hi hai tumse..
Zari hi rahegi sda..

Tumhare janm ke samay..
Ham sab khush the..
Sapne bune the hamne tumhare sath..
Hakikat hote dekhte the hum..

Tum kin logon ke liye..
Nikal gaye dur bahut dur..
Koi rasta wapis bhi nahi aata..
Rah ham dekhe tou kaise..
Phir bhi dekhte hai har pal..!!

_जे पी एस बी

कविता की विवेचना:

यादें/ Memories कविता एक पिता की यादों का संजोंजन है जो पिता द्वारा अपनी मरहूम पुत्री के लिए लिखे डायरी के पन्नो से है।
पिता को रह रह कर अपनी प्रिय बेटी की एक एक चीज उसकी हर पल याद दिलाती है कि पिता कल्पना लोक में
चला जाता है और यह कल्पना लोक उसे बहुत भाता है जो अक्सर उसकी बिछड़ी हुई बेटी से उसको मिलता है।

पिता इस कल्पना लोक का आदि हो गया है और अक्सर अपने कल्पना लोक में ही रहना पसंद ही पसंद करता है।
वहा उसकी अक्सर उसकी बेटी से बात हो जाती है।

उसे भगवत गीता पर विश्वास है और जब श्री कृष्ण ने स्वयं गीता में कहा कि वो कण कण में हैं और सब जानते हैं उनकी इच्छा बिना पत्ता भी नही हिल सकता। और भगवान ने अर्जुन पुत्र अभिमन्यु को अर्जुन से मिलवाया था ।
पिता को विश्वास है कि कृष्ण भगवान स्वयं सब की पीड़ा जानते हैं और जरूर पिता पुत्री का मिलन कराएंगे।

"यादें" कविता में पिता द्वारा उसकी महरूम पुत्री से की गई वार्तालाप का वर्णन है और भवन कृष्ण पर अटूट विश्वास कि भगवान कृष्ण जरूर उनकी पुत्री से उनका मिलन करवाएंगे देर सवेर यह निश्चित ही होगा।
भगवान हर जगह कण कण में व्याप्त हैं उन्होंने खुद गीता में कहा है , भगवान का कहा अटूट सत्य होता है सच के सिवा कुछ नहीं। तो निश्चित ही भगवान पिता पुत्री का मिलन कराएंगे।
" यादें" कविता  पढ़े और कृपया शेयर करें। 
Also visit Jpsb.blogspot.com for more Poems

... इति..

_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

.................................................................................

नेचर सीन(Nature Scene)

नेचर सीन   - पर्यावरण पर कविता 


Nature Scene
Nature Scene
Image from :pexels.com

                    

       सुबह सूर्य उदय के सुर्ख नजारे...

       लगते  हैं कितने लुभावने और प्यारे ..


       जैसे कोई दिल चुरा ले गया और मन हारे..

       किसी गोरी के मुखड़े सी खिली सुबह..

       जैसे दूध में केसर घुला या शर्म की लाली है..


 बदली  है सूर्य के सामने अचानक आयी है..

 जैसे गोरी ने ओढ़नी मुंह में दबाई  है..


लाल सुर्ख जोड़े में जैसे दुल्हन कुमलाई सी...

सुबह सबका मुस्कान से स्वागत करती है...


फिर जवान होते होते धूप बन खिल जाती है...

नीले आसमान में बादलों की अठखेलियां..


मन को लुभा जाति है, रूई के मुलायम फाहे..

जैसे हल्के हल्के कोमलता से गालों को छूते हैं..


 नीला आसमान गहरी झील सी गहराईयों सा...

 आंखो को सुख और ठंडक पहुंचाता है... 


आराम और आनंद नींद का झोंका लाता  है..

पेड़ो की ठंडी ठंडी छांव आमंत्रित करती है..

जैसे कहती हो थक गए हो सो जाओ गोद में..


सूर्य दोपहर में चांदी चारों ओर बिखेरता..

पसीने से हसीन चेहरों को  धोता है..


और उजाला कांति फैला देता चेहरों पर..

फिर लालिमा आती शाम ढलते ढलते..

और सूर्य आहिस्ता आहिस्ता उतर जाता ..

समुंदर में फिर अगली वापिसी के लिए..


लहराती पत्तियां जैसे पास बुलाती हैं...

आ लग जा गले जैसे कह रही प्यार से..

 

आज़ाद पंछी आ जाते कितने प्यार से..

पेड़ो के आगोश में चहचहाते खेलते सौ जाते है ,

                    जैसे बच्चा माँ की गोद में निश- फ़िक्र ..

                     

                  एक दूजे के पूरक प्रकृति के सारे दृश्य..

                 स्वर्ग सा नज़ारा पेश करते है...

स्वर्ग यही कही है बल्कि यही है...!!


 Jpsb blog 

Nature Scene2
Nature Scene2
Image from :pexels.com



Subhah surya uday ke surkh nazare..
Lagte hain kitne lubhawane aur pyare..
Jaise koi dil chura le gaya aur ham mann hare..
Kisi gori ke mukhade si gori subhah..
Mukh par gori ke jaise sharm ki lali hai..


Badli si hai suraj ke samne..
Jaise odhani gori ne mukh main daba li hai..
Lal surkh jode main jaise dulhan kumlahi si..
Subah sabka muskan se swagat karti hai..
Phir jawan hote hote dhup ban khil jati hai..
Neele aashman main badlon ki athkhelian..
Mann ko lubha jati hai,rui ke mulayam fahe ..
jaise halke halke kolmata se galon ko chhute hain..
Neela aashman gahri jheel si gahraiyon sa..
Ankho ko sukh aur thandak pahunchata hai..
Aaram aur sukh neend ka jhonka lata hai..
Pedon ki thandi thandi chhavn amantrit karti hai..
Jaise kahti ho, thak gaye ho so jao god main..

Surya dophar main chandi charon ore bikherata..
Pasine se hasin chehron ke mukh dhota..
Aur ujala kanti faila deta chehron par..
Phir la la ima aati sham dhalte dhalte..
Surya aahista aahista utar jata..
Samunder main phir agli vapisi ke liye..

Lahlati patiya jaise pas bulati hai..
Aa lag ja gale jaise kah rahi hai pyar se..
Azad panchhi aa jate hai pas pyar se..
Pedon ki avaidh me chahchahate khelte hai..
Ek duje ke purak prakriti ke sare drisya..
Swarg sa nazara pesh karte hai..
Swarg yahi kahi hai balki yahi hai..!!


_JPSB blog 




Nature Scene3
Nature Scene3
Image from :pexels.com



कविता की विवेचना:

नेचर सीन/ Nature Scene  कविता प्रकृति की मनमोहक छटा से मुग्ध होकर लिखी गई है।

सुबह सूर्य आगमन सुर्ख लाल जोड़े में सजी  दुल्हन की याद दिलाता है, और सामने आई बदलियां दुल्हन के दुपट्टे सी नजर आती हैं जैसे दुपट्टा ओंठो में दबा लिया हो शर्मा कर और कभी रुई सी कोमल बदलियां छू लेती हैं गालों को कोमलता से जैसे।वही दुल्हन शाम होते होते घर वापिस जाति प्रतीत होती है चांदी की पैयलिया पहने हुए। 

पंछी पेड़ो पर अठखेलियां कर रहे है चह चहा रहे हैं, खुशियां मना रहे हैं, पेड़ो की आगोश में, पेड़ भी हाथो हाथ ले रहे पंछियों को मीठे मीठे फल खिला फिर अपने गोद में लेते सुला।

कितना अपना पन कितना ध्यान प्रकृति है एक दूसरे का पूरक और इंसान पॉल्यूशन फैला इस प्रकृति को नष्ट करता जा रहा है ।प्रकृति नष्ट हुई तो इंसान खुद ही नष्ट हो जायेगा, इसकी चिंता होनी चाहिए मानव जाति को कि बचाए पर्यावरण को न करे पॉल्यूशन ।

वरना प्रकृति के साथ साथ मानव जाति भी नष्ट हो जाएगी।
" नेचर सीन" कविता में प्रकृति की सुंदरता  का वर्णन और पर्यावरण बचाने की चिंता की गई है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

... इति...
Jpsb blog 

jpsb.blogspot.com
Author is a member of SWA Mumbai Copyright of poem is reserved. 


...............................................................................




 

Recent Post

हम दो हवायें (Hum do hawaye)

हम दो हवायें-असीम प्यार की कविता  Great Love -Poem      Hum do hawaye Image Created by:GemineAI        हम दो हवायें.. मिल गाएँ.. नदिया से दर...

Popular Posts