Sunday, December 19, 2021

किस्मत को मोड़ना( Kismat ko Modna)

        
             
Kismat ko modna
कड़ी मेहनत 
Image from: pexels.com

लिखा है किस्मत में ..
पत्थर तोड़ना..
पत्थर तोड़ तोड़ के ..
किस्मत को मोड़ना..

मत मान तू हार..
मेहनत से होगा चमत्कार..
तेरा भाग्य भी ..
एक दिन दमकेगा..
तू भी हीरे सा चमकेगा..

मेहनत का फल ..
हमेशा मीठा होता है..
खुश होता है ईश्वर..
अगर तुमसे रूठा है..

तेरी हाड़ तोड़ मेहनत..
एक मिशाल है..
तेरी सफलता में..
तेरी मेहनत का ही ..
कमाल है..

मेहनत से भाग्य..
नया लिखा जा सकता है..
मेहनतकस के साथ..
भाग्य तो क्या ..
ईश्वर भी आन मिलता है...

कुछ ना सोचो..
बस एक लक्ष्य ..
निर्धारित करो..
और मेहनत से..
उस लक्ष्य तक पहुंचो..

सफलता तेरे माथे को..
झूम के चूमेगी..
भाग्य की रेखाएं..
तेरे अनुसार घूमेंगी..

अब और ना सोच..
ना भाग्य को कभी कोस..
भाग्य तो मेहनत का..
गुलाम है ..
मेहनत की तो सफलता..
हो जाती आसान है..

चल सब मिल कर..
आज  मेहनत को ही..
अपना लक्ष्य बनाएं..
अपना भाग्य सुनिश्चित ..
सुनहरा भविष्य बनाएं..!!


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना:

किस्मत को मोड़ना/ Kismat Ko Modna कविता में कड़ी मेहनत की महता को रेखांकित किया गया है।

तुम कर्म करो फल की इक्शा मत करो , फल भगवान खुद ही तुम्हारे कर्म अनुसार देगे श्री कृष्ण ने गीता में यह लिखा। अर्थात अपना कार्य ईमानदारी और कड़ी मेहनत से करते रहो फल तैयार रखा है जरूर तुम्हे मिलेगा ही।

काम कोई छोटा बड़ा नही होता ,काम करने का तरीका काम के प्रति भावना ईमानदारी ही काम को बड़ा बनाती है।

मेहनत कस लोगो की वजह से ही दुनिया चल रही है, एक से एक हाथ मिल कर अनेक हांथ हो जाते हैं और कठिन से कठिन काम भी आसानी से संपन्न हो जाते हैं।

कड़ी मेहनत एक किस्मत के सारे बंद दरवाजे खोल देती है, या कि दरवाजे अपने आप खुल जाते हैं , मेहनत करने वाले को खुद विश्वाश नही होता कि इतना अच्छा परिणाम तो ना सोचा था, मेहनत का फल बहुत मीठा होता है।

मेहनत से सदेव अपना नाता जोड़े कभी मुख ना मोड़ें सुखद परिणाम अपने आप आपके सामने आते रहेंगे।

"किस्मत को मोड़ना" कविता में वर्णन किया गया है कि कड़ी मेंहनत किस्मत को मोड़ देती है, इसलिए कड़ी मेहनत करो और अपने क्षेत्र में नाम और धन खूब कमाओ और जीवन सुखी बनाओ।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

...इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

Author is member of SWA
©Apply


No comments:

Post a Comment

Please do not enter spam link in the comment box

Recent Post

एक फाइल बदनाम (Ek file badnaam)

एक फाइल बदनाम — (एप्सटीन फाइल पर कविता) Ek file badnaam  Image Created by Meta AI एक फाइल बदनाम हुई, सच की चिंगारी से, दुनिया भर के चेहरों प...

Popular Posts