Sunday, December 26, 2021

कण कण में भगवान( kan Kan main Bhagwan)

                                        
Kan kan main bhagwan
Kan kan main bhagwan
Image from: pexels.com


ईश्वर ने इंसान से कहा..
और क्या चाहिए सबूत..
मेरे होने का..
कण कण में ..
हर क्षण में..
हर जीव पौधे..
पर्वत..
जमीन आकाश..
अंधेरा प्रकाश..
समुंदर हवा पानी..
पवन दीवानी..
आंधी तूफान..
बर्फ के गोले..
बरसते ओले में..
सुनसान शून्य में..
संगीत की धुन में..
शोरगुल हंगामे में..
अंधेरे उजाले में..
हर दिलकश नजारे में..
हर जगह हूं मैं..
और क्या चाहिए..
सबूत मेरे होने का..
तुम जलाते हो ..
आग..
मैं परगत होता हूं..
तुम बजाते हो..
घंटी शंख..
मैं बज उठता हूं..
मैं बारिश के रूप में..
आता हूं..
मैं प्रकाश फैलता हूं..
कभी चांद..
कभी सूरज हो जाता हूं..
मैं गुरुत्वाकर्षण हूं..
मैं तेरा और चीजों का ..
वजन हूं..
मैं ही बिजली बन..
आता हूं..
तुम्हारे टीवी फ्रिज पंखे..
मोटर मशीनें..
चलाता हूं..
तुम मेरी ही तरंगों पर..
फोन मोबाइल रेडियो..
सुनते हो..
तुम जिसे विज्ञान कहते हो..
वोह मैं ही तो हूं..
तुम जिसे ज्ञान कहते हो..
वोह बुद्धि ..
मैं ही तो हूं..
तुम जो बोलते सुनते ..
देखते सोचते हो ..
सब मैं ही तो हूं..
तुम जो जीते मरते हो..
वो मैं ही तो हूं..
मैं कभी ..
एक क्षण भी..
अलग नही हूं तुमसे..
ध्यान लगाओ..
महसूस करो मुझे..
मन से..
तुम जो मुझे ढूढते हो..
जगह जगह..
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे..
मैं तो हूं..
तेरे बहुत पास..
तेरे दिल के द्वारे..
मैं तो सर्व व्याप्त हूं..
सब को प्राप्त हूं..
समझो जानो..
मुझे पहचानो..
समझने के लिए..
मैने ही दी ..
तुम्हे बुद्धि..
पहचानो और..
कर लो अपनी आत्मा की..
सुधी..
तुम्हारी याददस्त ..
भूल भुलेया..
मैं ही तो हूं..
मैं अनंत हूं..
मैं भगवंत हूं..
मैं हर जगह व्याप्त हु..
मैं हर जीव पौधे वस्तु..
को प्राप्त हूं..
मेरे बारे में जानने ..
को अनंत काल लगेंगे..
तब भी जान ना पाओगे..
खुद को पहचानो..
तब ही मुझे पाओगे..
मैं हूं बहुत सरल..
तुम में समाया..
तब भी तुम्हे समझ ना आया..
अब मुझे पहचान लो..
जो तुम देख, सुन ,बोल ,समझ..
रहे हो..
उसे ही "मैं" मान लो..!! 


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना: 

कण कण में भगवान/ kan kan main Bhagvan कविता में भगवान की व्यापता को वर्णित किया गाया है।

भगवान कहां नही है , हर जगह तो हमे भगवान के दर्शन होते हैं, जिसे हम विज्ञान कहते हैं वोह भगवान ही तो है।
 
पृथ्वी में गुरुत्वाकर्षण होना , चांद सितारे सूरज का होना और निश्चित समय पर अपने कार्यों को करना भगवान ही तो है।

 एक ही सूर्य पूरी पृथ्वी को प्रकाश के साथ तापमान भी नियंत्रित करता है। भगवान ही तो है,अनंत आकाश अनगिनत प्रकाश गंगाएं भगवान ही तो है।

तरह तरह के जीव जंतु पौधे फल फ्रूट अनाज फलों  में विभिन्न स्वाद रस भगवान ही तो है।

हम सुनते देखते समझते हैं यह सब भगवान ही तो है, जरूरत होने पर अग्नि परगट होती है हवा परगत होती है बरसात बर्फ आसमान से बरसती है यह सब भगवान ही तो है ।

हम विज्ञान कहते हैं विज्ञान स्वयं में भगवान ही है।
हम में बुद्धि सोचने समझने की शक्ति निहित है भगवान ही तो है।

भगवान एक पल भी साथ छोड़ दे तो हमारी सांस दिल की धड़कने दिमाग सब उसी क्षण बंद हो जाएंगे।

 उसके बाद भी भगवान के अनुसार किसी और युग और दूसरी पृथ्वीयो की अनंत यात्रा प्रारंभ हो कर अनंत काल तक चलती रहती है, भगवान ही तो है। 

जिसका हमे ज्ञान भी नही होता , भगवान ने जिस सीमा तक ठीक समझा हमे ज्ञान और विज्ञान दिया , इसे हम संभाल पाए तो शायद और देगा।

हर पल क्षण हम भगवान पर ही निर्भर हैं उनके बिना कोई भी कुछ भी नहीं है।

" कण कण में भगवान" कविता में भगवान का वर्णन  नही किया जा सकता अगर हम कई युग लगा दे तब भी , भगवान का वर्णन भगवान खुद ही कर सकते हैं ।

उनके सिवा कोई भी नहीं, श्री कृष्ण भगवान भगवत गीता में अपनी व्यापता कण कण में हर जीव में उनकी उपस्थि बता गए हैं सर्वव्याप्त प्रभु सबको प्राप्त हैं।

 हे ईश्वर इस संसार और ब्रम्हांड पर अपनी असीम कृपा सदेव बनाए रखें हमे एक पल भी अपनी शरण और ओट से अलग ना करें।

जय श्री कृष्ण ! जय श्री राम ! ओम नमः शिवाय!

कृपया कविता को पढे और शेयर करें।

..इति..
_जे पी एस बी 
jpsb.blogspot.com
© Apply















प्यार में मरना जरूरी है(Pyar main marna Jaruri hai)

          
Pyar main marna jaruri hai
Pyar main marna jaruri hai
Image from: pexels.com


जख्म दिल पर खा..
प्यार व्यार हुआ हवा..
जब पता चला कि ..
दिल पर आघात है पड़ा..
जान का खतरा है बड़ा..
जान बच गई  ..
बहुत बड़ा हादसा टला..

मैं जिंदा हूं ..
अपने घर पर..
वोह जिंदा हैं..
उसके घर पर..
तो प्यार क्या  ..
जिंदगी मौत का खेल है..
जो मर नही पाता..
प्यार के खेल में फेल है..

जो टूट जाता है..
टूट कर बिखर जाता है..
वोह देवदास कहलाता है..
देवदास भी तो..
अंत में मरा था..
उसने सच्चा प्यार करा था..
मरे थे लैला मजनू..
शीरी फरहाद, शशी पुन्नू..
और हीर रांझा..

मर कर भी उन्हें क्या..
प्यार मिला..
एक दर्द भरी कहानी..
का था सिलसिला..
नए प्रेमियों के लिए..
पैगाम छोड़ा..
प्यार मिलन नही है..
है ये दो दिलों का ..
बिछोड़ा..

जितना तड़फ तड़फ ..
एक दूजे के लिए..
तरस तरस के मरो..
उतना ही अच्छा है..
प्यार मौत के बाद ही..
परवान चढ़ता है..
अगर प्यार सच्चा है..
सच्चा प्रेमी ..
जरूर मरता है..

जो जीते जी..
प्यार करते हैं..
वोह एक समझौता है..
वहां प्यार में..
कही न कही धोखा है..
सच्चे प्यार में..
एक तड़फ और मजबूरी..
बहुत जरूरी है..
प्यार तपस्या है..
और इस तपस्या में..
मरना जरूरी है..

इस लिए ..
जरा सोच समझ कर ..
प्यार करो..
अगर सच्चा प्यार है..
तो जरूर मरो..
अगर मरने से डरते हो..
तो थोड़ा दिल को..
मार लो..
थोड़ा धोखा ..
और समझौता..
करके प्यार से..
काम लो..
साथ निभेगा जिंदगी भर..
मरोगे फिर भी..
मगर बूढ़े होकर..!! 

_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना: 

प्यार में मरना जरूरी है/ Pyar Main Marna jaruri hai कविता में आधुनिक युग में प्यार करने वाले आर्थिक सोच के साथ और पुराने युग के प्यार करने वाले , प्यार पर मर मिटने वाले ,एक ही लक्ष्य प्यार और सिर्फ प्यार, इन दोनो युगों में प्यार करने वालों के अंतर का वर्णन किया गया है।

कविता एक नायक नायिका की प्रेम कहानी से प्रेरित है,
नायक नायिका की प्रेम कहानी चल रही थी, अचानक इस कहानी में एक मोड़ आता है, नायिका नायक को धोखा देकर कही और शादी कर लेती है।

 नायक  नायिका के इस प्यार में धोखे को सहन नही कर पाता और नायक को हार्ट अटैक आ जाता है, किसी तरह उसकी जान बच जाती है।

नायक प्यार से तोबा कर लेता है और समझौते वाला प्यार अपनाता  है।

नायक को पुरानी प्रेम कहानियां याद आती हैं ,देवदास,हीर रांझा,सोहनी महिवाल,शशि पुन्नू,लैला मजनू। इन सब प्रेम कहानियों में दो दिलों का बिछड़ा ही होता है ।

 नायक नायिका दोनो या फिर नायक या नायिका को मरना मरना होता है।

नायिका किसी और की पत्नी होती है खुल कर रो भी नही सकती अपने प्रेमी की मौत पर, जैसे देवदास की कहानी में होता है।

या फिर समाज दो प्रेमियों को मिलने नही देता अगर समझौता नहीं करते समाज के साथ तो अंत मौत ही होती है।

"प्यार में मरना जरूरी है" कविता में इस ओर इंगित किया गया है कि दीवानगी वाला प्रेम होगा तो अंजाम अनिशित है ।

मौत भी हो सकती है , सच्चे प्यार करने वाले मौत से कहां डरते हैं, इस लिए अक्सर मरते हैं, शायद प्यार में कुर्बानी का जज्बा और नशा उच्च स्तर का होता है, आर्थिक हिसाब वाले नही समझ पाएंगे।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

..इति..
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com
©Apply

















Sunday, December 19, 2021

किस्मत को मोड़ना( Kismat ko Modna)

        
             
Kismat ko modna
कड़ी मेहनत 
Image from: pexels.com

लिखा है किस्मत में ..
पत्थर तोड़ना..
पत्थर तोड़ तोड़ के ..
किस्मत को मोड़ना..

मत मान तू हार..
मेहनत से होगा चमत्कार..
तेरा भाग्य भी ..
एक दिन दमकेगा..
तू भी हीरे सा चमकेगा..

मेहनत का फल ..
हमेशा मीठा होता है..
खुश होता है ईश्वर..
अगर तुमसे रूठा है..

तेरी हाड़ तोड़ मेहनत..
एक मिशाल है..
तेरी सफलता में..
तेरी मेहनत का ही ..
कमाल है..

मेहनत से भाग्य..
नया लिखा जा सकता है..
मेहनतकस के साथ..
भाग्य तो क्या ..
ईश्वर भी आन मिलता है...

कुछ ना सोचो..
बस एक लक्ष्य ..
निर्धारित करो..
और मेहनत से..
उस लक्ष्य तक पहुंचो..

सफलता तेरे माथे को..
झूम के चूमेगी..
भाग्य की रेखाएं..
तेरे अनुसार घूमेंगी..

अब और ना सोच..
ना भाग्य को कभी कोस..
भाग्य तो मेहनत का..
गुलाम है ..
मेहनत की तो सफलता..
हो जाती आसान है..

चल सब मिल कर..
आज  मेहनत को ही..
अपना लक्ष्य बनाएं..
अपना भाग्य सुनिश्चित ..
सुनहरा भविष्य बनाएं..!!


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना:

किस्मत को मोड़ना/ Kismat Ko Modna कविता में कड़ी मेहनत की महता को रेखांकित किया गया है।

तुम कर्म करो फल की इक्शा मत करो , फल भगवान खुद ही तुम्हारे कर्म अनुसार देगे श्री कृष्ण ने गीता में यह लिखा। अर्थात अपना कार्य ईमानदारी और कड़ी मेहनत से करते रहो फल तैयार रखा है जरूर तुम्हे मिलेगा ही।

काम कोई छोटा बड़ा नही होता ,काम करने का तरीका काम के प्रति भावना ईमानदारी ही काम को बड़ा बनाती है।

मेहनत कस लोगो की वजह से ही दुनिया चल रही है, एक से एक हाथ मिल कर अनेक हांथ हो जाते हैं और कठिन से कठिन काम भी आसानी से संपन्न हो जाते हैं।

कड़ी मेहनत एक किस्मत के सारे बंद दरवाजे खोल देती है, या कि दरवाजे अपने आप खुल जाते हैं , मेहनत करने वाले को खुद विश्वाश नही होता कि इतना अच्छा परिणाम तो ना सोचा था, मेहनत का फल बहुत मीठा होता है।

मेहनत से सदेव अपना नाता जोड़े कभी मुख ना मोड़ें सुखद परिणाम अपने आप आपके सामने आते रहेंगे।

"किस्मत को मोड़ना" कविता में वर्णन किया गया है कि कड़ी मेंहनत किस्मत को मोड़ देती है, इसलिए कड़ी मेहनत करो और अपने क्षेत्र में नाम और धन खूब कमाओ और जीवन सुखी बनाओ।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

...इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

Author is member of SWA
©Apply


Friday, December 17, 2021

दीदी और बहना ( Didi Aur Bahina)

        
Didi aur Bahina
Didi Aur Bahina
Image From: pexels.com


दीदी और बहना..
है रिस्तो का अद्भुत गहना..
एक से आशिर्वाद ,दुलार..
दूसरे से दुवाये, स्नेह प्यार..

मोहनी सी सूरत ..
मां ,भगवान के बाद जो..
याद आए,भूले ना भुलाए..
हर गम खुशी में..
ये प्यारा रिश्ता अपना..
फर्ज बखूबी निभाए ..

यहां प्यार जाहिर नहीं..
आत्मसात है..
निस्वार्थ दुवाए ,हित है..
अपनों के सफल होने में..
अजब सी खुशी ,जीत है..

कभी कभी ये रिश्ते..
खो जाते हैं,..
कुछ अनहोने किस्से..
हो जाते हैं..
अंजाने में पराए से..
हो जाते हैं..

पल पल याद आते..
दिल को कटोचते हैं..
मन कभी पंख लगा..
पूछता है..
उड़ के पहुंच जाऊ..
मिलने को ..
जब दिल मचलता है..

पंख नही आते..
पर मन की ..
कल्पना की उड़ान..
पहुंच ही जाती है..
बहुत पास बनके खास..
रूह से रूह की..
जब  होती है बात.. 

जिंदगी के कुछ पल..
सुहाने हो उठते हैं..
खुशी से दिल..
झूम उठता है..
खुशबू सी आती है..
हवाओ में..

बहिना और दीदी..
तुम्हे खुद नही पता..
तुम्हारे पास कितनी ..
खुशियां असीमित..
और आलौकिक दुवा है..
ईश्वर ,मां के बाद..
बहीना दीदी ही..
खुदा है..!!


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना: 


दीदी और बहिना/ Didi Aur Bahina कविता भगवान द्वारा बनाए आलौकिक रिश्ते बहिन और दीदी को उल्लेखित करती है।

भाई बहिन , बहिन दीदी का अनोखा रिश्ता है भारत में तो बहुत ही खास है, बहिन भाई के रिश्ते को रक्षा बंधन और भाई दूज के त्योहार और पवित्र और मजबूत बनाते हैं।

भाई बहिन के बीच एक खास निस्वार्थ प्यार होता है, छोटी बहिन बड़ी बहिन , दीदी के बीच एक विशेष मोहपास होता है। 

बहिन भाई का रिसता ता उम्र अपने आप अपने विशेष मोह स्नेह सा निभाता है, एक दूसरे के सुख दुख के साथी होते हैं।

"दीदी और बहिना" कविता में भाई बहिन , दीदी के रिश्तों का वर्णन किया गया है , और इन रिश्तों की महता का उल्लेख किया गया है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें!

...इति...

जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

Author is member of SWA Mumbai.
©Apply



Recent Post

हम दो हवायें (Hum do hawaye)

हम दो हवायें-असीम प्यार की कविता  Great Love -Poem      Hum do hawaye Image Created by:GemineAI        हम दो हवायें.. मिल गाएँ.. नदिया से दर...

Popular Posts