Friday, December 29, 2023

रंगों का जादूगर (Rango ka jadugar)

Jadugar- personality an Artist -कविता 
       
Stanlee Creation 1


Rango ka jadugar
A stanlee Creation 
Image from:Artist Stainlee James



रंगों से खेलना है..
अगर..
चलो "स्टेनली" गॅलरी की..
डगर ..
रंगों का  जादूगर है..
वो..
रंगों से खेल खेल में..
करता है अद्भुत..
शो..

कोरे काग़ज़ पर..
प्रकृति उकेरता..
कभी किसी तस्वीर में..
आत्मा भरता ..
कभी किसी पंछी को..
जिन्दा करता..
उसकी कला की कदर..
इंसान क्या..
हर परिंदा भी करता..

स्वर्ग को..
पृथ्वी पर उतारा है..
ये कौन चित्रकार है..
जिसने भगवान को..
पुकारा है..
ईशू की पुन्हा..
पृथ्वी पर..
आने की तैयारी है..
ऐसी सुंदर चित्रकारी..
तुम्हारी है..

भगवान तस्वीर में..
सजीव हो उठे..
चारो ओर हल चल है..
पशु  पंच्छी में भी..
कोलाहल है..
तुम्हारी चित्रकारी को..
उत्सुकता से निहारते हैं..
ईशा को देख सजीव..
नाम तुम्हारा ..
"स्टेनली" पुकारते  हैं..

क्या पृथ्वी क्या आकाश..
क्या चाँद तारे..
और सूर्य का प्रकाश..
तुम्हारी कूची में..
सब रसा बसा है..
तुमने तस्वीरों को..
इतने आकर्षक ढंग से..
कॅनवास पे कसा है..
तुम्हारा हर चित्र..
हकीकत लगता है..
मन बेचैनी में..
तुम्हारी तस्वीरों में..
विचरता है..

कोरे काग़ज़ के..
और कॅनवास के..
हैं भाग्य जागे..
नतमस्तक हैं ये..
तुम्हारी कूची के आगे..
हर चित्र निर्जीव से..
सजीव हो जाता है..
जो भी तुम्हारी कूची के..
आगे आता है ..
बोलता है हर चित्र..
"स्टेनली" कॅनवास का..
विधाता है..

चित्रों की..
तुम एक नयी दुनिया..
बसा दो..
पृथ्वी वासियों को..
ब्रह्माण्ड की..
शैर करा दो..
सारे देवी देवता..
और अप्सरा परियां..
उतर आये..
तुम्हारी तस्वीरों में..
विचर आये स्वर्ग..
जो लिखा है तक़दीरो में..

"स्टेनली"
तुम्हारी तस्वीरों में..
भरी बहुत आस है..
तुम्हारा हर चित्र..
लगता है..
दिल के बहुत पास है..
ऐसे ही ईश्वर तुम्हें और ..
वर दे..
तुम्हें अपने दिल में..
घर दे ..

तुम और भी..
अद्भुत तस्वीरें बनाओ..  
रंगों और कॅनवास की..
तक़दीरे बनाओ..
तुम्हारी बनाई तस्वीरों का..
कोई जवाब नहीं..
लगती सारी सच है..
कोई ख्वाब नहीं..
ऐसे ही सपनों को..
हकीकत बनाते रहो ..
अनंत काल तक..
तुम रंगों के जादूगर रहो..!!

Jpsb blog 


             
Stanlee Creation 1
Painting by Artist Stanlee James
Image from: Artist Stanlee James


        

कविता की विवेचना:

रंगों का जादूगर/Rango ka Jadugar कविता लिखने की प्रेरणा अद्भुत चित्रकार "श्री स्टेनली"  "की 
मनभावन चित्रकारी देख कर, स्वतः ही मन में कविता 
अवतरित हुयी. 

चित्रों में भरा जीवंत भाव मन में घर कर गया, मनमोहक चित्रों को देख अद्भुत सुख और आनंद की अलौकिक अनुभूति हुई. 

चित्रकार को मैं बचपन से जानता हूँ, सालो बाद एक बच्चे को उभरता हुआ चित्रकार पाया, दिल बहुत खुश हुआ अद्भुत सुंदर देख कर. 

हर तस्वीर चित्रकार का स्पर्श पाकर सजीव हो उठी और बहुत कुछ कहती नज़र आई, प्रकृति में निखार आया और हर तस्वीर ने अपना हाल स्वयं बताया. 

"रंगों का जादूगर " कविता "चित्रकार स्टेनली"  को 
लेखक द्वारा अद्भुत प्रतिभा का उपहार है, प्रसंसा से परे 
साधुवाद है, प्रसंसा के लिए शब्द नहीं हैं, चित्रों को देख 
आंखे चौकती हैं, दिल से स्वतः आवाज आती है, बहुत खूब, चमत्कारी अद्भुत. 
          
Rango ka jadugar
Artist Stanlee Creation
Image from:Artist Stanlee James


चित्रकार का परिचय:

                              
Artist stanlee James
Artist:Stanlee James
                


चित्रकार स्टेनली जेम्स की शुरूआती परवरिश और शिक्षा मध्य प्रदेश के पन्ना जिला में हुयी,  स्टेली जी के पूज्य पिता जी हीरा खनन परियोजना मझगाँव खदान में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, 

लेखक ने एक बच्चे के रूप में 
स्टेनली को सालों पहले देखा था, सालों बाद मुलाकात हुई एक प्रतिभाशाली उभरते चित्रकार के रूप में मिल कर मन और दिल प्रफुल्लित हुआ. 

चित्रकार स्टेनली ने स्वयं कठोर अभियास से अपनी चित्रकारी की कला को विकसित किया और चरम ऊंचाईयों तक पहुंचाया और अपने बेटे को भी यह कला सिखाई, और बेटे को फाइन आर्ट की उच्च शिक्षा दिलायी.

लेखक भगवान से स्टेनली और उनके प्रतिभावान बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना करता है. इनकी कला सर्वोच्च शिखर तक पहुचे यह ईश्वर से दुवा है. 



इति...

कृपया कविता को पढे और शेयर करें. 

Jpsb blog
 jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai Copy write of poem is reserved.










Saturday, November 25, 2023

दिल में भगवान था (Dil me Bhagwan tha)

Dil   - प्रेम त्रिकोण कविता                             
Dil me bhagwan tha


मैंने बसाया था..
तुम्हें अपने दिल में..
भगवान सा..
गुमान था मुझे..
तुम पर बहुत..
मगर क्यों ना हो सका..
तेरी बेवफाई का..
जरा भी भान सा..

क्या करु मैं अब..
तेरे विचार..
बदल सकता नहीं..
तुम्हें तो चाहिये था..
एक शख्स..
बड़ा धनवान सा ..
सब्र किया होता..
मैं भी एक..
काबिल इंसान था..

तेरे बारे में..
सोचा बहुत..
सोचने से खुद को..
रोका बहुत..
फिर भी..
आ ही जाता है ..
दिल में..
तेरी यादों का..
तूफ़ान सा..

मेरा दिल तो कभी..
तेरा अपना घर था..
खुशियो से भरा भरा..
आज एक खण्डहर है..
वीरान सा..
गलत तू थी कि..
मैं था..
यह हम दोनों के..
दरम्यान था..

चाहत मेरी..
दिल में ही..
दफॅन हो गई कहीं...
तेरी बेवफाई से..
उभर ना पाया..
हमारे बीच में आया..
कौन शैतान था..
कदर तूने ना की..
मेरे प्यार की कभी..
ना समझा जो मेरा..
तुझ पर अहसान था ..

शोहरत दौलत..
मिले ना मिले..
इस जीवन में..
एक साथी मिले..
प्यारा सा दिलबर..
इंसान सा..
दौलत की..
ख्वाईश को चुना तूने..
चाहे दौलत के पिछे..
छुपा हैवान था..

क्या उमंगे तेरी..
पूरी होंगी अब..
जिंदगी का रुख..
खुद मोड़ा तूने..
पत्थर बन..
प्यार भरा दिल..
तोड़ा तूने..
तुझे क्या पता..
उस दिल में..
तेरा ही भगवान था ..!!

Jpsb blog 


कविता की विवेचना: 

दिल में भगवान था/Dil me Bhagwan tha कविता आज के  तथाकथित भौतिक और आधुनिक युग में प्यार कहाँ खो गया है. किसी को पता नहीं. 

मतलब और पैसा यह आज के दौर का खेल कैसा, सब इसी अजीब खेल में उलझे हुये हैं, सच्चे प्यार की तलाश है, सच्चा प्यार मिला भी तो उसकी कदर कहाँ. 

प्यार एक खामोशी है, प्यार एहसास है, महसूस करना होता है, जताया गया प्यार धोखा है, प्यार एक वादा है, कुर्बानी का इरादा है.

जहाँ प्यार वहाँ स्वयं भगवान हैं, सब जानी जान हैं, प्यार भरे दिलों में ईश्वर बसता है, और जहां ईश्वर बसता है वहाँ जहां की सारी खुशिया अपने आप मिलती हैं, कोई दुख  नहीं हर कोई हसता है. 

"दिल में भगवान था " कविता में दिल तोड़ने वाले ने तोड़ दिया, धोखा देना था दे दिया, इस बात से अनजान कि उसने भगवान को नाराज किया है, जिस दिल को तोड़ा वही तो भगवान था. 

...इति...

JPSB BLOG
 jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai
 ©️Copyright  of poem is reserved.  
















Sunday, November 5, 2023

Papa ki yaad( पापा की याद)

Papa- पिता जी को श्रद्धांजलि-कविता 
I MISS YOU PAPA 
                                
Papa ki yaad
Papa ki yaad
Image from:pexels.com 


एक कमरा था..
पापा के ओज से..
भरा भरा सा..
आवाज आती थी..
कमरे से उनकी  ..
यदा कदा..
खाना पानी और दवा..
या सर दुखता है दबा..

ईश्वर की स्तुति..
उनकी रजा में ही..
संतुष्ट रहने की सहमती..
आज कमरे में..
है खामोशी खाली ..
जैसे खुशियो ने..
नज़र चुरा ली..
कान लगा कर..
सुनता हूं..
शायद बोलेंगे पापा..

कमरा पापा की..
दुनिया का प्रतीक था..
याद किया उन्होंने..
हर पल..
जो उनका अतीत था..
कुच्छ अच्छी बाते..
कुछ अनकही सच्ची बाते..
फ़िर से..
उठ खडे होने की चाह..
ईश मिलन का रास्ता..


आंखे जो उस कमरे में..
जहान देखती थी..
हमेशा सजग..
उम्मीद अनहोनी की..
वो आंखे बंद हो गई..
सदा के लिये..
दुखद अनहोनी थी..


ईश्वर की अराधना..
कुछ बिना मांग की..
वो करते थे प्राथना..
तेरा किया अच्छा लागे..
तेरा भाना सच्चा  लागे..
और थी ना कोई बात ना..

खामोशी और..
ईश्वर से सच्चा प्यार..
और किसी छे की..
उन्हें ना थी दरकार..
बीच बीच में..
स्वजनों को पुकार..
यही था उनका.. 
रोज का अखबार ..

अपना परिवार और..
अपनी बनाई..
पारिवारिक दुनिया..
बिखरा बिखरा सा..
दिखता था कुनबा ..
फिर इकठ्ठा करू..
तिनका तिनका..
शायद मन था उनका ..

एक दिन सबको..
ईश मिलन को..
जाना है..
जिस ईश्वर से..
प्रकट हुए..
उसी में समाना है..
मौत तो एक बहाना है..
पापा भी हुये जुदा..
कहा अनंत काल के लिये..
अलविदा अलविदा..!!

Jpsb blog. 

कविता की विवेचना: -

पापा की याद/ Papa ki yaad कविता एक पुत्र की अपने पापा के प्रति एक वेदना भरी अश्रुपूरित श्रध्दांजली है.

उन्होंने अत्याधिक पीड़ा कष्ट बिना किसी शिकायत के सहे, एक कमरें एक बिस्तर में जीवन के दस वर्ष गुजारे और हमेशा ईश्वर का धन्यवाद ही किया और तेरा भाना सच्चा लागे कह कठिन जीवन जिया. 

काश जीते जी ईश्वर मिल जाता तो मौत को बीच में ना लाता, शायद मौत ही ईश्वर से मिलने की कड़ी है, सारी दुनिया से नाता तोड़ मौत ईश्वर से मिलाती है.

हम अपने के खोने को रोते हैं, मगर सारे जीव ईश्वर के होते हैं,और अपने प्रिय को वापिस बुलाता है, अंत में हम सबका ईश्वर से ही नाता है. 

"पापा की याद " दिल से निकले शब्द हैं जो पलके भिगोते हुये अपने जन्म दाता को दिल की गहराई से याद करते हैं.
जो पापा अनंत काल के लिये ईश्वर की आगोश में चले गये हैं. शायद हमारे लिये ईश्वर के चरणों में जगह बनाने, हमे भी तो वहीं जाना है...

Father's day पर..
पापा  को नम आंखों से श्रद्धांजलि! 


...इति...

Jpsb blog
 jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai .
©️ Copyright of poem is reserved. 




Tuesday, September 19, 2023

जीवन यात्रा (Jeewan Yatra)

Yatra      - आध्यात्मिक कविता            
Jeewan yatra
Jeewan yatra
Image from:pexels.com 




जीवन पृथ्वी की..
एक छोटी सी..
यात्रा है..
इस यात्रा में..
तुम्हारे हर एक्शन पर..
फुल स्ताप, कोमा..
और मात्रा है..

दृष्टि तुझ पर..
हर पल रखता..
जगत विधाता..
तेरा जीवन दाता..
ईश्वर ने हमें..
रिटर्न वीजा पर..
यहां भेजा है..
उनके पास तेरी..
जीवन डोर..
और धडकता तेरा..
कलेजा है..

यात्रा में..
रास्ते से ना भटको ..
ईश्वर के बताये..
मार्ग पर चलते रहो..
कहीं मोह माया..
लोभ व्यभिचार..
रिश्तों नातों में..
मत अटको ..
वर्ना पड़ेगा भारी..
तेरे कर्मों पर..
चलेगी आरी ..
बन्द होंगे..
स्वर्ग के द्वार..
खुलेंगे नरक के किवाड़..

यात्रा का शुभारंभ..
कोमल भोला चेहरा..
नन्हा सा बच्चा..
लगता है प्यारा..
सबको अच्छा..
बचपन का वरदान..
मौज मस्ती..
और किलकारियाँ..
बीतते ही बचपन..
घेरती दुख चिन्ता..
और बीमारियाँ..

इस बीच..
जवानी का विश्राम..
भी आता है..
गुलछर्रे आनंद..
परमानंद..
प्रेम प्रसंग..
सब कुछ मिलता है..
जीवन बहुत भाता है..
यहां सयम है जरूरी..
वापिस भी जाना है..
ना समझो..
इसे मजबूरी..

यात्रा समाप्ति का..
वक्त आते आते..
खींच जाती..
चिंता की रेखाएँ..
क्यों मन..
वापिस जाने का..
नहीं बन पाता..
झुर्रियां बीमारियाँ..
लेकर आता बुढ़ापा..
खुशी खुशी कर लो..
वापसी की तैयारी..
वर्ना सज़ा है..
बड़ी भीषण" बीमारी"...

ईश्वर को..
रिपोर्ट किया जायेगा..
तुम्हें जबरदस्ती..
डिपोर्ट किया जायेगा..
सजा के रूप में..
नर्क का द्वार..
खुला मिलेगा..
यातनाओं से..
तेरा कलेजा हिलेगा ..
ईश्वर से भी..
हो जायेगी दूरी..
84 लाख योनी..
भुगताने की मजबूरी..

जिसने की..
नियमों अनुसार..
जीवन यात्रा..
हर पल ईश्वर को..
याद रखा..
कहीं इधर उधर..
ना भटका..
वापसी का था..
इरादा पक्का..
तो वापसी का इंतजाम..
ससम्मान होगा..
तुम होगे ईश्वर के..
खास मेहमान..
प्रभु संग रहोगे..
स्वर्ग लोक धाम..!!

Jpsb blog 

कविता की विवेचना: 

जीवन यात्रा कविता इस मृत्यु लोक में एक अल्प सफर की कहानी है, जो अनंत काल से है पुरानी है. 

अनंत काल से जन्म मरण जारी है, आना जाना लगा है, कहाँ से आते और वापिस कहाँ जाते किसी को नहीं पता, फिर भी स्वर्ग नरक की परिकल्पना इन्सान ने की है. 

हम प्रकृति और ईश्वर का एक हिस्सा हैँ, अल्प समय के लिए इस पृथ्वी पर आये हैं एक यात्री की तरह ,हमारे आने जाने की अवधि ईश्वर द्वारा पूर्व निर्धारित है. 

एक निश्चित समय पर हमे वापिस जाना है यह तय है और पक्का है, तब भी इंसान मोह माया और भौतिक सुख में पड जाता है और वापिस जाना नहीं चाहता. 

"जीवन यात्रा "कविता एक जीवन की अल्प अवधि की यात्रा का वृतांत है, ईश्वर में आस्था रख इस यात्रा का निर्वहन किया जाये तो विश्वास है कि हम ईश्वर के नजदीक रहेंगे और इस यात्रा को सफ़लता पूर्वक पूरा करके पुन्हा ईश्वर के साघेण्या में सरण पायेंगे. 

...इति...

कृपया कविता को पढे और शेयर करें. 

Jpsb blog 
jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai Copyright ©️ of poem is reserved.





Recent Post

हम दो हवायें (Hum do hawaye)

हम दो हवायें-असीम प्यार की कविता  Great Love -Poem      Hum do hawaye Image Created by:GemineAI        हम दो हवायें.. मिल गाएँ.. नदिया से दर...

Popular Posts