Sunday, April 11, 2021

आयना (Mirror)

Mirror
 Mirror
Image from :pexels.com


हे ईश्वर,
         आइना साफ किया  ..       
  तो " मैं "नजर आया !
और "मैं" ..
को साफ किया 
    तो "तू" नज़र आया..!!
ईश्वर,
तू ही पालनहार..
धरा में जन्मे सब जीव ..
तेरे ही अंश हैं..
जन्म लेते ही ..
बन जाते वंश हैं..
तुझे एक से अनेक..
अपने अनुसार ..
बनाते हैं..
उस बनाए हुए को..
एक ईश्वर बताते हैं..
तुझमें ही तुझे..
नही पहचानते..
अपनी गलती भी नही मानते..
जब तेरे पास आते हैं..
तब ही सच जान पाते हैं..
तूने तो कई बार बताया..
कि मैं तुझमें हूं..
हर जीव कण में हूं..
फिर भी हम सब..
प्रभु आपको ..
बाहर ढूंढते हैं..
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे..
जब कि तू ..
हमारे अंदर ही हमे बुलाता है..
हम वो आवाज़ सुन न पाते..
जमाने की ठोकरें खाते..
सारी जिंदगी गुजार देते हैं..
बंजारे सी..
कई बार प्रतिको के रूप में..
तुम्हारे दर्शन भी होते है..
पर हम जान नहीं पाते..
हमारे जन्म का ..
कोई मकसद होगा..
भूल कर हम ..
सुख वैभव के मोह पास में ..
पड़े हुए हैं..
कास हम मकसद को..
समझ पाते..
पूरा होता यह सौंपा काम..
हम पल  के सुख भूल..
आलौकिक सुख ..
आपके द्वारा पाते..
आते आपके धाम ..
ये न हुआ..
आपकी सारी माया है..
जिसे कोई समझ न पाया है..
जिन्होंने आपको निस्वार्थ ..
अराधा आपने उन्हें ..
अपनाया..
सूरदास मीरा..
और कई भक्त आज आपके ..
बहुत पास और प्रिय है..
हमे भी दर्शन होंगे कभी..
सोचते ही रोमांच होता है..
क्या कहेंगे ..
क्या मांगेगे आपसे ..
अभी ना सोचा है ..
उस पल समय का इंजजार है..
मुझे नहीं पता ..
प्रभु ..!
आपको तो पता है..
एक इशारा एहसास काफी है..
हम इंतजार करेंगे..
जिंदगी जितनी बाकी है..!!

Hey Ishvar,
Aaina saf kiya..
Tou "main" nazar aaya..
Aur "main"
Ko saf kiya tou..
"Tu"Nazar aaya..
Ishwar, 
Tu hi palanhar..
Dhra pe janme sab jiv..
Tere hi ansh hai..
Janm lete hi ban jate..
Vans hai..
Tujhe ek se anek..
apne anusar banate..
Us banaye huye ko..
Ek ishwar batate hai..
Tujhme hi tujhe..
 nahi pahchante..
Apni galti bhi nahi mante..
Jab tere pas aate hai..
Tab hi sach jan pate hai..
Tune tou kai bar bataya..
Ki main tujh main hu..
Har jeev kan main hu..
Phir bhi ham sab..
Prabhu aapko ..
Bahar dhunte hai..
Mandir masjid gurudware..
Jab ki tu..
Hamare ander ki hame bulata hai..
Ham woh awaz sun na pate..
Jamane ki thokren khate..
Sari jindagi gujar dete hai..
Banjare si..
Kai bar pratiko ke rup me..
Tumhare darshan bhi hote hai
Par Ham jan nahi pate..
Hamare ja ka..
Koi maksad hoga..
Bhul kar ham..
Sukh moh ke mohpash main pade huye hai..
Kash ham maksad ko samajh pate ..
Pur hota yah sopa kaam..
Ham pal  ke sukh bhul..
Aalokik sukh.. 
apke dwara pate..
Aate aapke dham..
Yeh na huwa..
Sari aapki maya hai..
Jise koi samajh na paya hai..
Jinhone aapko niswarth araadha aapne unhe 
apnaya..
Surdas Mira..
Aur kai bhakt aaj..
Aapke pas aur  priy hai ..
Hame bhi darshan honge kabhi..
Sochte hi romanch hota hai..
Kya kahenge..
Kya mangege aapse..
Abhi na socha hai..
Us samay pal ka intjar hai..
Mujhe nahi pata ..
Prabhu..!
Aapko tou pata hai..
Ek ishara ehsas kafi hai..
Ham intjaar karenge..
Jingi jitani baki hai..!!


_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना:

आयना/Mirror कविता में भक्त ईश्वर से वार्तालाप कर रहा।
भक्त ईश्वर से कह रहा है कि पहले उसे उस की खुद की हस्ती पर अहंकार था, जैसे उसका उस अहंकार से पर्दा हटा तो ईश्वरीय शक्ति का अहसास हुआ। जो कि आलौकिक अनुभव था।
फिर भक्त ईश्वर से कहता हो तुम कण कण में हो हमारे अंदर हो, फिर भी हम मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे तुम्हे तलास्ते रहते हैं।
 और हमारा भगवान तुम्हारा अल्लाह करते रहते हैं, जब कि तुमने कई बार कहा है कि तुम एक हो चाहे किसी भी नाम से पुकार लो। 
फिर भी तुम्हारे अलग होने को लेकर हम आपस में लड़ते हैं मरते हैं।
जिन्होंने तुम्हे निस्वार्थ प्यार किया है तुमने उन्हें अपनाया है। सूरदास , मीरा इसके उदाहरण हैं।
भक्त को आशा और विश्वास है कि ईश्वर उसे भी एक दिन जरूर दर्शन देंगे और अपना लेंगे भक्त उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
"आयना" कविता में भक्त को और भगवान को पहचाने और बाद में भक्त और ईश्वर की वार्ता का वर्णन है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

... इति...

_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com







 

Thursday, February 17, 2011

नेता के विचार (Thought of Leader in India)

Neta ke Vichar
Neta Ke Vichar
Image from :pexels.com
Ko



हमने बापू की बात मानी है...
हर एक भारतीय को....
लंगोटी और टायर वाली चप्पल..
पहनानी है...


इस ओर हम जोर शोर से...
कर रहे है गौर...
हमारी सरकार की ...
प्राथमिकता यही है...


धन सफेद हो या काला..
जनता के लिए बेकार है...
इसे जनता से हथियाना...
बहुत जरूरी है...

इसके लिए भ्रष्टाचार...
करना और करवाना..
सरकारी मजबूरी है...
यह काम युद्ध स्तर पर ..
जारी है...

तब तक जारी रहेगा...
जब तक ...
हर भारतीय लंगोटी में नहीं आता...
दिखने में ...
बापू जैसा नही हो जाता..


Hamne bapu ki baat mani hai..
Har ek Bhartiya ko ..
Langoti aur tyre wali chappal..
Pahnani hai..

Eis ore ham jor shor se..
Kar rahe hai gaur..
Hamari sarkar ki ..
Prathmikta yahi hai..

Dhan safed ho ya kala..
Janta ke liye bekar hai..
Ise janta se hathina ..
Bahut jaruri hai..

Iske liye bhrachar ..
Karna aur karvana..
Sarkari bajboori hai..
Yah kaam yudh staer..
Par jari hai..

Tab tak jari rahega..
Jab tak..
Har bhartye langoti main nahi aata..
Dikhane main..
Bapu jaisa nahi ho jata..!!



_JPSB

कविता की विवेचना:

नेता के विचार/ Neta ke vichar कविता एक व्यंग कविता है,  जो कि नेताओ और राजनीति पर है।

महात्मा गांधी जी हमारे राष्ट्र पिता हैं, जिन्हे हम प्यार से बापू  कहते हैं।

बापू जब विदेश से भारत आए और अंग्रेजो के खिलाफ भारत की आज़ादी का संघर्ष शुरू किया , उस समय उन्होंने देखा आम भारतीय बहुत ज्यादा गरीब है , कपड़े भी ढंग के नही उसके पास,तो उन्होंने अपनी वेश भूषा एक गरीब भारतीय जैसी बना ली थी, ताकि वो ठीक ढंग से आम भारतीय को रिप्रेजेंट कर सकें।

और उन्होंने अपनी वेश भूषा  इस प्रकार  निर्धारित की थी,खादी की धोती खादी का अंगोशा एक साधारण चश्मा एक कमर में लटकने वाली घडी और पैरो में टायर से  बनी कि चप्पल पहनी थी । वह अपने द्वारा काते गए सूत का बुना गया कपड़ा ही पहनते थे।  

हमारे नेताओ ने यह समझ लिया की, बापू जनता को इस वेशभूषा में ही देखना चाहते थे , और नेताओ ने इस ओर जोर शोर से काम करना शुरू किया हुआ है जो अब भी जारी है । कि जनता को कैसे गरीब से और गरीब बनाया जाए।

सबसे पहले शिक्षा को और स्वथ्या सुविधाओ को महंगा किया गया इतना महंगा किया कि साधारण आदमी की पहुंच से दूर हो गई।

 फिर नेताओ ने हर ऐसी वस्तु पर रिसर्च किया जो गरीब इस्तेमाल करता है जैसे गुड, नमक, प्याज, तुहर की दाल, मकई , खाने का तेल आदि।

 इन सब चीजों को जान बुझ कर इतना महगा किया गया कि गरीब के लिए बना गाना दाल रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ। भी बेकार हो गया क्यों कि गरीब दाल रोटी खाने लायक  गरीब नही बचा ,अब गरीब सुखी रोटी खाता है ,या आम की गुठली का गुदा पीस कर खाता है।

हो सकता इसका भी पता नेताओ को चल गया तो इसे भी इतना महंगा हो जाएगा कि गरीब की  पहुंच से बहुत दूर हो जाएगा।

"नेता के विचार" कविता में यह वर्णन किया गया है  नेता सोचते हैं कि कैसे देश की जनता को गरीब से गरीब बनाया जाए। ताकि सारी जनता  की वेशभूषा बापू जैसे हो जाए।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

... इति.. 

_जे पी एस बी 
jpsb.blogspot.com

................................................................................














Incredible at present

Incredible at present
Incredible at Present
Image from :pexels.com



कोई  जवान हुआ-
कोई जवानी मे बदनाम हुआ-
यह किस्सा अब भारत मे आम हुआ-
शर्म हया यहा से गायब है-
बेशरमी और चोतर्फ़ा लूट जायज है-

घूसखोरो की वाह वाही-
इमानदारो की  तबाही-
कोइ कीमत नही इन्सान की-
आसमान छू रही किमते आटे दाल की-
जय बोलो बेइमान की-

कुछ लोगो को यहा जीने का हक मिला-
नेता उसका चमचा या भाई भतीजा-
नेताओ से मिल उधोगपतियो की तुती बोलती है-
भ्रष्टाचार  के कई राज खोलती है-

सरकारी  लूट की है छूट- 
जितना लूटना चाहो लूट- 
जनता के तन पे लगोती भी ना जाये छूट-
अब तू चाहे सबके धंधे छीन-
मनमर्जि से काले सफ़ेद पैसे गिन-
अब यहा कोई कमा ना पायेगा-

सारा पैसा -
नेताओ उधोगपतियो के  पास ही जायेगा-
जन जन बापू की वेसभुसा(लगोती) अपनायेगा-
नेताओ की नजर मे येही बापू का सपना था-!!


Koi jawan hoowa ..
Koi jawani main badnaam hoowa..
Yah kissa ab bharat main aam hoowa..
Sharm hya yahan se gayab hai..
Besharmi aur chohstarfa loot jayaj hai..

Ghuskhoron ki wahwahi..
Imandaron ki tabahi..
Koi kimat nahi inshan ki..
Aashman chhu rahi kimaten aate dal ki..
Jai bolo beiman ki..

Kuchh logon ko yahan jine ka hak mila..
Neta uska chamcha aur bhai bhatija..
Netao se mil udhog patiyon ki footi bolti hai..
Bhrastachar ke kai raj kholti hai..

Sarkari loot ki hai chhoot ..
Jitna lootna chaho loot..
Janta ke tan pe langoti bhi na jaye chhoot..
Ab tu chahe sabke dhandhe chheen..
Manmarji se kale safed paise geen..
Ab yahan koi kama na payega..

Sara Paisa..
Netao udhogpatiyon ke pas hi jayega..
Jan jan bapu ki veshbhusha( langoti)apnayega..
Netao ki nazar main yhi bapu ka sapna tha..!!


-JPSB

कविता की विवेचना:

इनक्रेडिबल एट प्रेजेंट/ Incredible at present कविता आजादी के बाद भारत में गराबी और अमीरी के बीच बढ़ती खाई और बढ़ता भ्रष्टाचार और आज़ादी के पहले देखे गए सपने जो धूमिल हो गए आदि विषय पर आधारित है।

जोर शोर से विज्ञापन आता है इनक्रेडिबल इंडिया या अतुल्य भारत ,हमारा देश है हमे इसपर गर्व है ,और हम सब दिल से चाहते हैं कि वास्तव में भारत इनक्रेडिबल हो

मगर क्या सिर्फ विज्ञापन से यह संभव है, इसके लिए हमे अथक प्रयास दिल से करने होंगे, देश के विकाश के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष को एकता और एक उद्देश्य दिखाना होगा ।

 देश का भला और सिर्फ देश का भला तब ही भारत अतुल्य बनेगा। देश और समाज में बढ़ रही बुराइयां हटानी होंगी जैसे भ्रष्टाचार , भाई भतीजावाद, राजिनिक दलों का अपराधी करण,गरीबी दूर करने के लिए ठोस कदम , सबके लिए रोजगार अच्छी शिक्षा और स्वास्थ व्यवस्था। 

आजाद देश में रोटी कपड़े और मकान पर सबका हक है। देश में शिक्षा और स्वास्थ व्यवस्था मुफ्त होना चाहिए , जिनका कि तेजी से व्यवसाई करण हो रहा है। सारी प्राइवेट यूनिवर्सिटी और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का राष्ट्रीयकरण होना चाहिए , इसी प्रकार सब प्राइवेट हॉस्पिटल और मेडिकल इंस्टीट्यूट का भी राष्ट्रीय करण होना चाहिए। तब ही भारत पूर्ण स्वतंत्र और अतुल्य कहलाएगा।

और यही सपना तो बापू और सब स्वतंत्रता सेनानियो ने देखा था, बापू की करेंसी में फोटो साप दी मगर उनके सिद्धांतों और नियमों को बिलकुल भी लागू नहीं किया ।

 किया होता तो आज हमारे गांवों का बहुत विकास हो गया होता , गरीबी खतम हो चुकी होती, क्यों ऐसा नहीं किया , किसका स्वार्थ था नही पता ।

मगर ऐसा हुआ होता तो भारत अतुल्य और विकसित देशों में शुमार हो गया होता।

" इनक्रेडिबल एट प्रेजेंट" कविता में यही दुख और अफसोस की ओर इंगित किया गया है कि खामियों को खत्म कर विकास की ओर बढ़े, चलो भेष का विकास करें ।सिर्फ सलोगन से विकास नही होगा सरकार के साथ जनता को भी लगना होगा ताकि अपना देश वास्तव में अतुल्य हो ।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।

... इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

 

.....................................................................................




Tuesday, January 25, 2011

यह किस से कहा जाए..?


To Whom It should address ……? 
यह किस से कहा जाए....?
To whom it should address
Yeh kis se kaha jaye
Image from :Times of India

कब तक सहा जाए ...
यह किससे कहा जाए...

जिन्हे वोट दिया चुना...
उन्होंने आंखे मूंद ली...

सुनता नहीं कोई ..
कहते है आज़ादी है..

आज़ादी मिली चंद लोगो को...
अमीरों राजनेताओं को...

जनता ने आज़ादी का स्वाद ना चखा..
अंग्रेज चले गए कही नही पता चला...

ना अच्छी शिक्षा ना स्वाथ्य का पता..
इन सबका भी ववसायी करण हुआ...

महंगे स्कूल कालेज महंगे अस्तप्ताल...
सब ओर अमीरों का मायाजाल...

गरीबी भुखमरी की कौन करे पड़ताल...
गरीबों का सिर्फ भगवान ही मालिक...

भेड़ बकरियां और गरीब इस्तेमाल की चीज..
कुछ खाने के लिए कुछ वोट पाने के लिए...!!

यह किससे कहा जाए…?

Ram bharose
Yah kis se kha Jaye
Image from:pexels.com

क्या यह सच है कि भारतीय शीर्ष प्रशासक डिवाइन पावर (राम भरोसे) पर निर्भर हैं। क्या यह देश के शीर्ष प्रशासकों को जानकारी  है कि सब्जियों, दालों, आवास, शिक्षा जैसी सभी चीजों की कीमत केवल एक वर्ष में 4 गुना बढ़ जाती है। कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं: विशेष रूप से कीमत 1 वर्ष से पहले (रु। में) वर्तमान में (रु। में) मूल्य। 25.00 से 90.00 चावल 12.00 से 32.00 गेहूं 8.50 से 19.00 खाद्य तेल 35.00 से 90.00 फ्लैट दर 800 / वर्ग। फीट से 3200 / वर्ग। फीट। फीस 25,000 / वर्ष। से 80,000 / वर्ष सरकार को केवल अपनी चिंता है, उन्होंने M.P. के वेतन में 4 गुना वृद्धि की, सरकार के कर्मचारियों के वेतन में 6 वें वेतन आयोग ने 3 गुना वृद्धि की। लेकिन सरकारी कर्मचारी के अलावा अन्य लोगों के बारे में क्या है, वे कई आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शिक्षा शुद्ध वाणिज्यिक व्यवसाय बन गई, सरकार ने निजी संस्थानों को फीस बढ़ाने, दान लेने, निजी ट्यूशनों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल / कॉलेजों में कोई अध्ययन नहीं करने के लिए मुफ्त हाथ दिया है। अब एक दिन गरीब आदमी, यहां तक ​​कि मध्यम वर्ग के लोग भी अपने बच्चों को ऐसी परिस्थितियों में शिक्षित करने की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रत्येक और हर आइटम की बढ़ती दरों में 4 गुना, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोग जो निजी नौकरियों / अन-ऑर्गनाइज्ड Secter में हैं, वे उसी तरह कमाते हैं जैसे वे 3 साल पहले कमाते थे।



दूरदर्शन में RBI का विज्ञापन जो मैंने देखा था, "हम लंबे समय तक कीमतों को नियंत्रित करते हैं - हम हर दिन आम लोगों के जीवन को छूते हैं।" जो मजाक जैसा लगता है। । सरकार कागजों पर योजनाओं की घोषणा करती है लेकिन आम आदमी की पहुंच से परे है। उदाहरण के लिए - सरकार शिक्षा ऋण पर इंट्रेस्ट सब्सिडी शुरू करती है, लेकिन यदि बैंक, बैंक मैनेजर या संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जाती है या इनकार करते हैं। योजनाओं का प्रभावी निहितार्थ भी आवश्यक है और इसके शासन का हिस्सा भी है। "गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इस स्वतंत्र देश में सेवा करने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं - क्यों?" Pl.do something मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठाए यह बहुत अधिक है जो मैंने अपने जीवन काल में देखा है।
Poor School Girl
Poor school girl
Image from: pexels.com


 कुछ सुझाव सही तरीके से लागू  कर स्थिति को सुधार सकते हैं: - थके हुए मंत्रियों को हटा दें, खुदरा सब्जियों के लिए कॉरपोरेट घरानों की ज़िम्मेदारी रद्द करें, तत्काल प्रभाव से किराना, खाद्य पदार्थों के प्रतिबंध वस्तुओं का व्यापार, स्टॉक की सख्त जाँच करें, विशेष रूप से कॉरपोरेट घरानों के गोदामों की जो खाद्य पदार्थ की खुदरा बिक्री में संलग्न हों, आवश्यक खाद्य पदार्थों पर सब्सिडी दें, समय पर आयात की जाने वाली खाद्य सामग्री का बहिष्कार करें, एफसीआई की भंडारण क्षमता और क्षमता में सुधार करें, उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को तकनीकी, वित्तीय और नैतिक समर्थन दें, थोक खरीद के लिए कॉर्पोरेट घरानों को बैन कर दें , कुछ आइटम्स। सामान्य व्यवसाय / कॉरपोरेट घरानों को कॉमन कमोडिटी बिज़नेस करने के लिए, विशेष ट्रेड बिज़नेस के लिए रिस्ट्रिक करें
 
आम आदमी, शिक्षा क्षेत्र का पूरी तरह से राष्ट्रीयकरण करें, शिक्षा क्षेत्र में व्यवसाय को प्रतिबंधित करने और निजी शिक्षा संस्थान और विश्वविद्यालयों का राष्ट्रीयकरण करें, सरकार के सुधारों को सुनिश्चित करें कॉन्वेंट लेवल शिक्षा सरकारी स्कूलों में हो सुनिश्चित करे ,ट्यूशन कल्चर को समाप्त करने के लिए स्कूल एडमिशन में सुधार करे नई शिक्षा नीति बनाए
 नई कृषि नीति बनाएं।उच्च प्राथमिकता पर कृषि सुधार करें।

  क्या यह देश के शीर्ष प्रशासकों को पता है कि सब कुछ जैसे सब्जियों, दाल, आवास, शिक्षा की कीमत केवल एक वर्ष में 3 गुना बढ़ जाती है। कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं: विशेष रूप से कीमत 1 वर्ष पहले (रुपये में)। वर्तमान में (रु। में) मूल्य। 32.00 गेहूं 8.50 19.00 फ्लैट दर 800 / वर्ग। फीट 2,500 / वर्ग। फीट। शुल्क 35,000 / वर्ष। 80,000 / वर्ष

 सरकार को केवल अपनी चिंता है, उन्होंने M.P. के वेतन में 4 गुना वृद्धि की, सरकार के कर्मचारियों के वेतन में 6 वें वेतन आयोग ने 3 गुना वृद्धि की। लेकिन सरकारी कर्मचारी के अलावा अन्य लोगों के बारे में क्या है, वे कई आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शिक्षा शुद्ध वाणिज्यिक व्यवसाय बन गई, सरकार ने निजी संस्थानों को फीस बढ़ाने, दान लेने, निजी ट्यूशनों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल / कॉलेजों में कोई अध्ययन नहीं करने के लिए मुफ्त हाथ दिया है। अब एक दिन गरीब आदमी, यहां तक ​​कि मध्यम वर्ग के लोग भी अपने बच्चों को ऐसी परिस्थितियों में शिक्षित करने की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रत्येक और हर आइटम की बढ़ती दरों में 3 गुना, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोग जो निजी नौकरियों में हैं, वे उसी तरह कमाते हैं जैसे वे 3 साल पहले कमाते थे।
To whom it should address 2
Rich & Poor Gap
Image from :pexels.com

 दूरदर्शन में RBI का विज्ञापन जो मैंने देखा था, "हम लंबे समय तक कीमतों को नियंत्रित करते हैं - हम हर दिन आम लोगों के जीवन को छूते हैं।" जो मजाक जैसा लगता है। । सरकार कागजों पर योजनाओं की घोषणा करती है लेकिन आम आदमी की पहुंच से परे है। उदाहरण के लिए - सरकार ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण पेश करती है, लेकिन यदि बैंक में पूछताछ की जाती है, तो बैंक प्रबंधक या संबंधित व्यक्ति इनकार या इनकार कर देता है। योजनाओं का प्रभावी निहितार्थ भी आवश्यक है और इसके शासन का हिस्सा भी है। “गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को इस स्वतंत्र देश में जीवित रहने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है - क्यों… ???

.. इति...
_जे पी एस बी 
jpsb.blogspot.com







Recent Post

हम दो हवायें (Hum do hawaye)

हम दो हवायें-असीम प्यार की कविता  Great Love -Poem      Hum do hawaye Image Created by:GemineAI        हम दो हवायें.. मिल गाएँ.. नदिया से दर...

Popular Posts