Friday, January 28, 2022

दुवा होगी कबूल शर्ते लागू( Duva hogi kabul sharte lagu)

      
Dua hogi kabul sharte lagu
Dua hogi kabul sharte lagu
Image from: pexels.com

दुवा तेरी होगी कबूल..
पर शर्ते लागू हैं..
स्वार्थीपन से संबंधित..
पैसा,धन दौलत, मकान..
मत मांगो..
रूप ,रस,श्रृंगार..
मत मांगो..
उम्र , यौवन..
प्रेमिका का प्यार..
मत मांगो..

लोक कल्याण की..
दुवाएं होंगी कबूल..
अंजाने में की गलती..
की माफी होगी मंजूर..
जिस सम्मान या वस्तु के..
हकदार हो..
मिलेगी तुम्हे जरूर..
तुम्हारी वाजिब..
निजी मांग की दुआ..
होगी कबूल..

किसी का नुकसान..
किसी का फायदा..
जो कि दुआ के..
विरुद्ध है कायदा..
ना मिलेगा वर ऐसा..
मत मांगो..
बिन मेहनत पैसा..

तुम सुध्ध,पवित्र..
पारदर्शी बनो..
फिर मन ही मन..
अपनी मनोकामना ..
प्रभु से मनो..
तथा अस्तु..
प्रभु को ओर से..
तुरंत आएगा..
एक प्यारा सा..
वरदान जो सदा..
तुम्हे बहुत भाएगा..

तुम सच्चाई के ..
रास्ते चलो हमेशा..
बिन मांगे ..
सब मिल जायेगा..
सच्चो की आत्मा..
में सदेव परमात्मा..
तुम्हारी सोच से पहले..
प्रभु की पहुंच है..
तुम्हे मिलेगा जरूर..
जो तुम्हारी सोच है..

अत्याचारी,राजनीति..
स्वार्थी,व्यभिचारी,पाखंडी..
इन सब के लिए..
शर्ते लागू हैं..
प्रवेश निषेध है..
भगवान के आंगन में..
दुआ तो दूर की बात है..
परोपकारी, सच्चे,बच्चे..
प्रभु के अपने हैं..
इन सब की..
दिल की ख्वाइसे..
अपने आप मंजूर हैं..

कुछ लोगो के लिए..
भगवान बहुत पास है..
कुछ के लिए ..
भगवान बहुत दूर है..
बात सच्चे दिल की है..
मानोगे विश्वाश से..
पाओगे खुद को..
प्रभु के द्वार..
बिन विश्वास..
ना मिलेंगे प्रभु..
चाहे करो कितने तीर्थ..
या जाओ हरिद्वार..!!

_जे पी एस बी 

कविता की विवेचना: 

दुआ होगी कबूल शर्ते लागू/ Dua hogi kabul sharte lagu कविता ईश्वर से प्रार्थना याचना कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मांगी गई दुआओं का वर्णन है।

हर कोई अपने इष्ट से समय समय पर या कठिन प्रस्थति में दुआ मांगता है, बहुत सी दुआए तुरंत मंजूर होती हैं , जो जायज और सच्चे मन से मांगी जाती हैं।

बहुत सी दुवाएं स्वार्थी पन से भरी और दूसरे के अंत की कामनाएं लिए होती हैं ऐसी दुआओं की सुनाई भी नही होती।

लोककल्याण , निस्वार्थ और सच्चाई से मांगी दुवाएं मांगने से पहिले ही पूरी हो जाती हैं।

"दुआ होगी कबूल शर्ते लागू" कविता में वर्णित किया गया है कि गलत के लिए भगवान के दरबार में शर्ते है कि तुम पहले सच्चे अच्छे इंसान बनो तभी तुम्हारी दुआ कबूल होगी, सच्चे इंसान के साथ तो ईश्वर सदेव है।

कविता को पढे और शेयर करें।

...इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

Author is the member of SWA Mumbai
©Apply







..

Wednesday, January 19, 2022

लम्हे जिंदगी के( Lamhe Jindgi Ke)

       
Lamhe Jindgi Ke PC 1
Lamhe Jindgi Ke Pc 1
Image from: pexels.com

          
इतनी तेजी से..
गुजरी जिंदगी..
यादगार लम्हे..
पीछे छूटते चले गए..
कभी खुशी के..
कभी गम के..
कभी भावुक से..

कभी रिश्ते नाजुक से..
कुछ रूठ गए..
कुछ मान गए..
कुछ से जान पहचान..
कुछ अनजान रहे..
कुछ को चाहा मन ही मन..
कुछ को तन मन धन से..
प्यार किया..

कभी साथ साथ..
खुशियां मनाई खूब..
कभी साथ साथ ..
गम सहे..
कुछ पल अनकहे..
याद आते हैं..
कुछ गर्व के..
कुछ सब्र के..
लम्हे याद आते हैं..

कुछ दिल छूने वाले..
कुछ टूटे दिल की..
दास्तान सुनाते हैं..
कुछ लम्हे ..
गुस्सा दिलाते हैं..
याद करता हूं..
उन लम्हों को..
पैसानी पर..
पसीने से छूट ..
जाते हैं..

काश वक्त ..
वापिस लौट आता..
तो उन लम्हों को..
पल दो पल जी लेता..
कुछ गलतियां..
सुधार लेता..
कुछ खुशियां..
संजो कर रख लेता..

गमों को मिटा देता..
कुछ रूठों को..
मना लेता..
कुछ बिछड़ों को..
ढूढता हर जगह..
कुछ के दिल में..
जगह बना लेता..
कुछ को दिल में..
बसा लेता..
अगर जिंदगी ..
तेज रफ्तार न होती..

कुछ हसरते..
कुछ अरमान दफन हैं..
दिल के एक कोने में..
अधूरे अधूरे से..
उन्हें पूरे कर लेता..
दर्द सहा था  ..
जो जिगर ने..
दर्द को मिटा देता..
बचे हुए फर्ज..
निभा लेता..

चढ़ गया कर्ज..
एहसानो का..
उस कर्ज को..
चुका देता..
सांसे कुछ उधार थी..
वो सांसे लौटा देता..
टूटे रिश्तों के..
जख्मों पर..
मलहम लगा देता..
अगर जिंदगी..
तेज रफ्तार ना होती..!!

_जे पी एस बी 

            
Lamhe jindgi ke PC 2
Lamhe Jindgi Ke PC 2 
Image From:pexels.com


कविता की विवेचना: 

लम्हे जिंदगी के/ Lamhe Jindgi Ke कविता आज की तेज रफ्तार भागम भाग लाइफ स्टाइल के बारे में है।

आज की तेज लाइफ स्टाइल में किसी के पास भी किसी के लिए समय नहीं है,सब अपने निर्धारित लक्ष्य को पाने की जल्दी में हैं।

हर किसी को लगता है कि वो कही रुक गया या धीमा पड़ गया तो वो जंगी की दौड़ में पीछे छूट जायेगा।

इस तेज रफ्तार जिंदगी के कारण बहुत कुछ खोना पड़ता है सैक्रीफाइज करना पड़ता है।

जैसे लाइफ के कई इमोशंस आधार में रह जाते हैं , रिश्ते टूट जाते हैं, हमारे खास अपने हमसे रूठ जाते हैं ।

हमारे पास समय नहीं है है उन्हे मनाने का अपने दिल के जख्म दिखाने का। हम जिंदगी की दौड़ में तेज रफ्तार दौड़ते है और कई महत्वपूर्ण मुकाम पीछे छूट जाते हैं या हम खुद छोड़ देते हैं कि बाद में देख लेंगे।

वो बाद में कभी नहीं आता और हम समय से बहुत आगे निकल चुके होते हैं, वो बीते हुए लम्हे फिर कभी वापिस नही आते।

तब आती है टीस, घुटन, पस्तावां ,अफसोस कि उन लम्हों को हम चूक गए जो कि जिंदगी का बहुत ही खास हिस्सा थे।

गुजरे वक्त को कभी वापिस नही लाया जा सकता ना ही वो लम्हे वापिस आयेंगे।

"लम्हे जिंदगी के" कविता में उन बेस्किमती लम्हों का वर्णन है जो तेज रफ्तार जिंदगी जीते जीते पीछे छूट गए।

कई रिश्ते टूट गए,कई हमसे रूठ गए, क्या तेज भागते भागते हम जिंदगी की रेस जीत पाए या फिर रेस भी हार गए और जिंदगी के खास लम्हों को भी हार गए।

 कुछ हाथ ना आया , हे ईश्वर कैसी तेरी माया।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।
ब्लॉग को सब्सक्राइब करें ,हर नई कविता आपके मेल पर आ जायेगी।
...इति...

_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

Author is member of SWA mumbai
©Apply




Saturday, January 15, 2022

जल एक मोती (Jal Ek Moti)

    
       
Jal ek moti
Jal Ek Moti
Image From: pexels.com


पपिहा जल की..
बूंद को तरसा..
प्यास बुझी उसकी..
जब आई वर्षा..

जल अमृत है..
एक एक बूंद..
कीमती मोती है..
इन मोतियों से..
जिंदगी होती है..

सहेज रखो..
जल को बचाओ..
जीवन में रोज..
नई उमंग पाओ..

बूंद बूंद से..
सागर भरा..
देवी बनी..
मां गंगा..

जल से ही..
जीवन अमर है..
यह प्रकृति..
नील गगन है..!!

_जे पी एस बी 

Papiha jal ki..
Bu d ki tarsa..
Pyas bujhi uski..
Jab aayi varsa ..

Jal amrut hai..
Ek ek bund ..
Kimati moti hai..
In motiyon se..
Jindgi hoti hai..

Sahej rakho..
Jal ki bachao..
Jiwan main roj..
Nayi umang pao..

Bund bund se..
Sagar bhara..
Devi bani..
Maa Ganga ..

Jal se hi..
Jiwan amar hai..
Yahi prakriti ..
Neel gagan hai..!!

_JPSB 
jpsb.blogspot.com

कविता की विवेचना: 

जल मोती है/ Jal Moti hai कविता में जल यानी पानी की हमारे जीवन में महता का वर्णन किया गया है।

जल है तो जीवन है , जल के बिना जीवन की कल्पना भी
नही की जा सकती।

जल है तो प्रकृति है पेड़ पौधे हैं , अनाज है ,फल फ्रूट , बाग, बगीचे ,फूल हैं।

जल ही जीवन है, इसलिए जल को बेवजह बहाना नही चाहिए , जल को जितना हो सके बचाना चाहिए,ताकि कभी जल की कमी नही और सब जीवों को जल प्रयाप मात्रा में उपलब्ध हो।

"जल एक मोती" कविता में पानी की महता और जल को अत्यधिक आवश्यक और बहुत मूल्यवान ईश्वरीय देन है का वर्णन किया गया है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।
Blog को अपना ईमेल अड्रेस के साथ सब्सक्राइब करें।
सबसे पहिले नई कविता आपके मेल पर आ जायेगी।सब्सक्राइब बटन बॉटम पर है।

...इति...

_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

Authour is member of SWA Mumbai
© Apply

Friday, January 14, 2022

बेटे का पिता होना(Bete ka pita hona)

     
Bete ka pita hona PC 1
Bete ka pita hona 
Image from: pexels.com


बन के पिता ..
अपने बचपन की..
कहानी याद आई..
मां की गोद ..
सुहानी याद आई..

अपने बचपन में..
वो बिन वजह हंसना ..
मचलना ,जिद कर..
खिलोने लेना..
नखरे कर के खाना..
बिन वजह ..
मुंह बनाना..
पढ़ाई से जी चुराना..

मेरा बचपन ..
चल चित्र सा..
आ गया सामने..
मैं तो अभी भी बच्चा हूं..
मेरे मां बाप के सामने..

ताजुब होता है..
जब अपने नन्हे..
बेटे को देखता हूं..
लगा हूं मैं..
खुद को पिता मानने..

काटता हूं ..
खुद को चिकोटी..
जब जब अपने बचपन में..
चला जाता हूं..
प्यारी मनोहर कहानियों में..
गोता लगाया हूं..

अपने आप को..
धन्य पाता हूं..
अपने मां बाप का..
लाडला बेटा हो कर..
अब मैं पिता बन गया..
एक नन्हे लाडले ..
प्यारे बेटे का..
अब पिता का ..
फर्ज निभाऊंगा..

मै पुछता हुं खुद से ..
क्या मैं बेटे का फर्ज..
निभाता हूं..
शायद थोड़ा लापरवाह हूं..
अब लापरवाह से..
समझदार बन जाऊंगा..
पिता के साथ साथ..
बेटे का फर्ज भी निभाऊंगा..

अठखेलियां खेलूंगा..
अपने बेटे के साथ..
चूमूंगा उसके..
नन्हे नन्हे हाथ..
एक नया अनोखा ..
स्नेह प्यार जागेगा..
मेरा दिल..
बेटे की खुशियों के लिए..
दिन रात भागेगा..

परिवार का बनूगा मैं..
समझदार मुखिया..
बांटूंगा कुटुंब में..
दिन रात खुशियां..
जितना भी पहले..
मां बाप से..
सुख चैन लिया..
कहूंगा उनसे..
अब छोड़ो सब चिंता..
मैं बड़ा हो गया..
अपने पैरों पर..
खड़ा हो गया हूं..

अब परिवार की..
गाड़ी मैं खिचूंगा..
पूरे परिवार को..
खुशियों से सिंचुगा..
इसमें अब मुझे..
बहुत खुशी मिलती है..
दिल प्रफुलित होता है..

मेरा सारा परिवार..
प्रेम सागर में..
लगा रहा गोता है..
डूब कुटुंब में..
मैं दुनिया की..
सारी खुशियां पाता हूं..
एक मुकमल..
बेटा और पिता..
बन जाता हूं..!! 
         
Bete ka pita hona PC 2
Mai pita ban gaya PC 2
Image From:pexels.com


        

_जे पी एस पी 

कविता की विवेचना: बेटे का पिता होना/ Bete ka pita hona

मैं पिता बन गया अर्थात "बेटे का पिता होना" कविता एक लाडले  बेटे की कहानी है, जो बहुत लाड प्यार में पला और जब खुद बाप बना तो उसे नए नए एहसास हुए , उन एहसासों का वर्णन कविता में है।

लाडला बेटा थोड़ा लापरवाह हो गया था ज्यादा लाड प्यार के कारण, जवान हुआ शादी हुई और उसको बेटा हुआ। 

बेटे को बेटा होने के बाद यानी बेटे का बाप बनने के बाद , अचानक बेटे को लगा कि वह बहुत बड़ा और समझदार हो गया है, क्यों कि वह खुद को बच्चा ही समझता था और पूरी तरह मां बाप पर ही निर्भर रहता था।

पूरे परिवार ने घर में नए नही सदस्य आने की भरपूर खुशियां मनाई, बेटे के मां बाप अपने नन्हे पोते को गोद में पाकर बहुत खुश हुए।

बेटा भी आचार्य से अपने नन्हे पुत्र को निहारता रहा। और सोचता कि कितनी जल्दी वो बड़ा हो गया और एक बेटे से बाप बन गया। 

अभी जैसे कुछ दिन पहिले ही तो वो मां की गोद में खेलता था ,समय कब गुजार गया पता ही न चला।

बेटे की नजरों के सामने उसका सारा बचपन चल चित्र की भांति सामने घूमने लगा , बेटा अपने बचपन की मीठी सुहानी यादों में खो गया वोह अपने बेटे में आईने की तरह अपना बचपन देखने लगा एक एक यादें बहुत भावुक थी।

मन ही मन प्राण किया कि मैं भी अपने बेटे को अपर खुशियां प्यार दूंगा जैसा मेरे माता पिता ने मुझे दी हैं।

उसे अपनी कई नादानियां भी याद हो आई जब जिद की थी या माता पिता को लाड में आकर सताया था ।

 बेटे ने प्रण किया कि अब मैं एक जुम्मेदार पिता और जुम्मेदार बेटा बनूंगा , सारी लापरवाहिया छोड़ कर घर की जुम्मेवारी  ऊपर लूंगा और अपने माता पिता को अपार सुख दूंगा , बेटे को भरपूर लाड प्यार और संरक्षण दूंगा और एक बेहतरीन इंसान बनाऊंगा।

"बेटे का पिता होना" कविता एक अल्हड़ बेटे को समझदार और जुम्मेदार पिता और आदर्श बेटे में परवर्तित होने की मार्मिक कहानी कविता के रूप में है।

कृपया कविता को पढ़े और शेयर करें।
पसंद आने पर लाइक और कमेंट करें। 
Blog को अपना मेल id डालकर सब्सक्राइब करें , मेरी नई कविता सबसे पहिले आपके मेल पर आ जायेगी।
 
...इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

Author is Member of  SWA Mumbai
©Apply




.



Tuesday, January 4, 2022

हिंदी शायरी भाग 2(Hindi Shayari Part 2)

                     
Hindi Shayari Part 2 PC 1
Hindi Shayari Part 2 
Image from:pexels.com

🌹🌿 चांद सितारों के ..
             बीच ढूढता रहा..
               खोए हुए अपनों को..
                  टूटे हुए सपनो को..!!


                  🌼

🌺🌿 उम्र बिता दी..
               खुशियों की उम्मीदों में..
                  बुढ़ापे में खुशियां भी..
                     किसी काम की नहीं..!!

                   🌼 
                 
Hindi Shayri Part 2PC6
PARI HOON MAI..
Image from:pexels.com



🌟🌿 सपनों में तुम्हारे..
               सदा खोया रहूं..
                 जी चाहता है..
                    दिन रात सोया रहूं..!!

                     🌼 

🌺🌿 जिंदगी से डरता हूं..
              जाने क्या नया नया..
                 रोज रोज दिखाएगी..
                    मौत का क्या है..
                      बस एक बार आयेगी..!! 

                       🌼 

❤️🌿 नज़र ठहर  ही  जाती है..
              खूबसूरत नजारा देखकर..
                  चेहरे पर रौनक आ ही जाती है..
                     प्यार  का इशारा देखकर..!!

                        🌼 

🌹🌿 फेरिस्टों की तरह..
              इस दुनिया में आए थे..
                 अब भूत बनकर ..
                     रुखसत होंगे इस जहां से..!! 

                           🌼 
                          
Hindi Shayari Part 2 PC 2
Hindi Shayari Part 2 
Image from:pexels.com

                 

🌺🌿  खूबसूरती नजर तलासती रही..
                तुम्हे देखा तो नजर ठहर सी गई..
                   हा तुम वही हो मेरे सपनो की परी..
                      जिसकी मुझे सदा तलाश थी..!!

                             🌼 

🌹🌿  कुछ कहने से पहले..
               होंठ कापे और ठहर से गए..
                 हुस्न को अब हम..
                    क्या कहें,  लाजवाब रहें..!!
                                                         
                                🌼 

🌟🌿 दोस्ती का रिश्ता..
              खून के रिश्तों से..
                  बहुत पक्का है..
                      ये रिश्ता तानो के..
                         बीच ना पिस्ता है..!! 

                                  🌼 

❤️🌿 खुशी है की हम..
               तुम से दिल हारे..
                  पराए से थे..
                     अब हो गए तुम्हारे..!! 

                           
26 January Republic day
26 January Republic day

     🌼 

🌺🌿 याद आए तो..
              तो बता देना..
                 चले आयेंगे..
                     ख्वाबों में तुम्हारे..!! 
                                 🌼      

🌟🌿। कितने नसीबों से..
                यह जीवन मिला..
                    कर कुछ ऐसा ..
                       कि खत्म हो ..
                          जीवन मरण का सिलसिला..!! 

                                🌼 

🌹🌿 चलो फिर से  ..
              उमंगे दिल में जगाएं..
                 और नए सिरे से जिया जाए..
                     जीवन अमृत पीया जाए..!! 

                                🌼 

🌺🌿 रिश्तों से ज्यादा..
              दोस्त याद आते हैं..
                  दूर दूर हो गए सब..
                     फिर भी बचपन से..
                        खूब भाते हैं..!! 
                           
                                 🌼 
                   
               
Hindi Shayari Part 2PC 5
hindi Shayari part 2 
image from:pexels.com

💓🌿 अपना बना लो..
              अच्छा लगता है..
                  जीने का मकसद..
                     तुम हो तब ही..
                        सच्चा लगता है..!! 

                                 🌼 

🌺🌿  रिश्तों में धागे सी..
               गांठ न आने पाएं..
                  शीशे से दिल साफ हो..
                      रिश्ते ना हो पराए..!! 

                                    🌼 

🌹🌿। छूट गए वो रिश्ते..
               जो रातों जाग जाग..
                  याद किए थे पक्के..
                      टूट गए जैसे धागे कच्चे..!! 

                                 🌼  

🌺🌿 ईश्वर ने फल..
                तैयार रखे हैं..
                   तुम्हारे लिए..
                       तुम कर्म तो करो ..!! 

                                 🌼 

🌹🌿। ख्यालों के साथ बहों..
               किसी से कुछ ना कहो..
                   लगे रहो, तुम्हे तुम्हारी..
                      मंजिल मिल जायेगी..!!  

                                      🌼 

❤️🌿 तेरे प्यार बिन ..
                गुजारा ही नहीं..
                   आ जाओ बना लो..
                      आशियाना मेरे दिल में कहीं..!! 

                                        🌼 

💓🌿 तुम्हारे आने से..
              जीवन में बाहर आती है..
                 हमे भी जिंदगी ..
                    बहुत भाती है..!!
                  
                                       🌼 
                       
Hindi Shayari Part 2PC6
PROUD TO BE A SUCESS GIRL
Image from:pexels.com


🌹🌿 किस बात पर..
              घमंड आया है..
                 सफलता तो बस..
                   पल दो पल की छाया है..!!

                                          🌼 

🌺🌿 सदगुरु सदा तेरी ओट..
              तेरा ही सहारा..
                  तेरा ही आशीष है..
                     जीवन हमारा..!!  
                                            🌼
 
🌺🌿 याद तुम्हारी ..
               धुंधली सी आ ही जाती है..
                  जब जब तुम्हारी..
                      बेवफाई याद आती है..!! 

                                         🌼  


🌟🌿 मेहर ऊपर वाले की..
              सदा हमारे साथ है..
                 कितने भी दुख आए..
                    खुशहाली की आश है..!! 
         
                                            🌼 

🌺🌿 जी लो आज को..
               कल को किसने देखा है..
                  आज को जीने में ही..
                     खुशी मिलती हमेशा है..!!
                                             🌼 
                             
Hindi Shayari Part 2 PC 4
Hindi Shayari Part 2
Image from: pexels.com

🌺🌿 तुम्हे बातों बातों में..
                इशारा किया था..
                   दिल में जलता है ..
                      तुम्हारे प्यार का दिया सा..!!



_J P S B 

हिंदी शायरी भाग _2 की विवेचना:

हिंदी शायरी भाग_2/ Hindi Shayri Par2 लघु शायरी संग्रह है , जिसमे हिंदी शायरी विभिन्न संवेदनाओं में लिखी गई है।

इस लघु शायरी को आवश्यकता अनुसार सोशल मीडिया ग्रुप में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। जैसे व्हाट्स ऐप, फेस बुक, ट्वीटर,और सोशल मीडिया ग्रुप आदि।

मन चाही शायरी को कॉपी कर अपनी आवश्यकता अनुसार यूज करें।

कृपया शायरी को पढ़े और शेयर करें।

...इति...
_जे पी एस बी
jpsb.blogspot.com

     


     
                  

         


Recent Post

हमारा प्यारा सितारा (Hamara Pyara Sitara)

                        Hamara pyara sitara Image from:pexels.com  शुभ-भव्य ने.. आकाश को गौर से निहारा.. सबसे चमकते सितारे को.. प्यार से पुक...

Popular Posts