एक फाइल बदनाम — (एप्सटीन फाइल पर कविता)
एक फाइल बदनाम हुई,
सच की चिंगारी से,
दुनिया भर के चेहरों पर
कालिख पड़ी उजियारी से।
काग़ज़ के पन्नों में छुपे,
कितने राज़ गहरे से,
सत्ता, धन और शोहरत वाले
सब उसमें ही ठहरे से।
महलों की चुप दीवारों ने
सुन ली थीं जो चीखें,
सोने के ताजों के नीचे
दबी हुई थीं नन्ही लाशें।
नाम बड़े, पद ऊँचे-ऊँचे,
सब पर प्रश्नचिह्न लगे,
सच का सूरज जैसे उगा
तो झूठ के पर झरने लगे।
किसका चेहरा साफ़ यहाँ,
कौन यहाँ निर्दोष,
फाइल जैसे दर्पण बनकर
खोल रही हर राज रोज।
दुनिया की अदालत में
फाईल भी गवाही देती है,
एक स्याही की बूँद कभी
साम्राज्य हिला ही देती है।
जो कल तक थे देव बने,
आज कठघरे में खड़े,
इतिहास पूछता उनसे —
क्यों पापों के घडे भरे?
सत्ता की ऊँची मीनारें
कब तक सच को ढक पायेंगी,
एक दिन फाइल की आँधी
सब पर परदा हटाएंगी ,
एक देश का नेता,
छुपाने को अपने गुनाह,
युद्ध विश्व पर थोपा
बिना वज़ह लोगों को,
मरवा रहा बच्चे बुढ़े,
कर दिया तबाह,
कुछ गुनाह गार कर रहे,
इस गुंडे की वाह वाह..
ये लोगों को black मेल
रोज कर रहा फाईल का,
भूत दिखा दिखा,
हर नेता डरा डरा इसके आगे,
दब रहा झुका झुका..
न्याय की राह भले कठिन हो,
धीमी उसकी चाल,
पर सत्य का दीप जले तो
टूटे हर जंजाल।
सजा मिलनी तो निश्चित है,
भगवान भी देख रहा,
प्राश्चित करें तो अच्छा..
एक फाइल बदनाम सही,
पर इतिहास यह बताता —
सच को चाहे जितना दबाओ,
वह फिर भी सामने है आता..!
Jpsb blog
कविता की विवेचना:-
“एक फाइल बदनाम” / Ek file badnaam कविता आधुनिक विश्व राजनीति और सत्ता के अंधेरे पक्ष पर प्रतीकात्मक प्रहार करती है। यहाँ “फाइल” केवल एक दस्तावेज़ नहीं बल्कि सत्य का दर्पण है, जो उन लोगों के चेहरे उजागर करता है जो सत्ता, धन और प्रतिष्ठा के पीछे छिपे रहते हैं। कवि ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि जब सच सामने आता है तो बड़े-से-बड़े पद और प्रतिष्ठा भी सवालों के घेरे में आ जाते हैं।
कविता में “महलों की दीवारें”, “सोने के ताज” और “ऊँची मीनारें” जैसे प्रतीक सत्ता और प्रभावशाली वर्ग को दर्शाते हैं। इसके विपरीत “स्याही की बूँद” और “काग़ज़ की गवाही” सत्य की शक्ति का प्रतीक हैं, जो बड़े साम्राज्यों को भी हिला सकती है।
कुल मिलाकर यह कविता न्याय, नैतिकता और सत्य की विजय का संदेश देती है। कवि का आशय यह है कि चाहे सच को कितनी भी देर तक छिपाया जाए, अंततः वह सामने आकर समाज को जागरूक करता ही है।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter spam link in the comment box