Sunday, November 5, 2023

Papa ki yaad( पापा की याद)

Papa- पिता जी को श्रद्धांजलि-कविता 
I MISS YOU PAPA 
                                
Papa ki yaad
Papa ki yaad
Image from:pexels.com 


एक कमरा था..
पापा के ओज से..
भरा भरा सा..
आवाज आती थी..
कमरे से उनकी  ..
यदा कदा..
खाना पानी और दवा..
या सर दुखता है दबा..

ईश्वर की स्तुति..
उनकी रजा में ही..
संतुष्ट रहने की सहमती..
आज कमरे में..
है खामोशी खाली ..
जैसे खुशियो ने..
नज़र चुरा ली..
कान लगा कर..
सुनता हूं..
शायद बोलेंगे पापा..

कमरा पापा की..
दुनिया का प्रतीक था..
याद किया उन्होंने..
हर पल..
जो उनका अतीत था..
कुच्छ अच्छी बाते..
कुछ अनकही सच्ची बाते..
फ़िर से..
उठ खडे होने की चाह..
ईश मिलन का रास्ता..


आंखे जो उस कमरे में..
जहान देखती थी..
हमेशा सजग..
उम्मीद अनहोनी की..
वो आंखे बंद हो गई..
सदा के लिये..
दुखद अनहोनी थी..


ईश्वर की अराधना..
कुछ बिना मांग की..
वो करते थे प्राथना..
तेरा किया अच्छा लागे..
तेरा भाना सच्चा  लागे..
और थी ना कोई बात ना..

खामोशी और..
ईश्वर से सच्चा प्यार..
और किसी छे की..
उन्हें ना थी दरकार..
बीच बीच में..
स्वजनों को पुकार..
यही था उनका.. 
रोज का अखबार ..

अपना परिवार और..
अपनी बनाई..
पारिवारिक दुनिया..
बिखरा बिखरा सा..
दिखता था कुनबा ..
फिर इकठ्ठा करू..
तिनका तिनका..
शायद मन था उनका ..

एक दिन सबको..
ईश मिलन को..
जाना है..
जिस ईश्वर से..
प्रकट हुए..
उसी में समाना है..
मौत तो एक बहाना है..
पापा भी हुये जुदा..
कहा अनंत काल के लिये..
अलविदा अलविदा..!!

Jpsb blog. 

कविता की विवेचना: -

पापा की याद/ Papa ki yaad कविता एक पुत्र की अपने पापा के प्रति एक वेदना भरी अश्रुपूरित श्रध्दांजली है.

उन्होंने अत्याधिक पीड़ा कष्ट बिना किसी शिकायत के सहे, एक कमरें एक बिस्तर में जीवन के दस वर्ष गुजारे और हमेशा ईश्वर का धन्यवाद ही किया और तेरा भाना सच्चा लागे कह कठिन जीवन जिया. 

काश जीते जी ईश्वर मिल जाता तो मौत को बीच में ना लाता, शायद मौत ही ईश्वर से मिलने की कड़ी है, सारी दुनिया से नाता तोड़ मौत ईश्वर से मिलाती है.

हम अपने के खोने को रोते हैं, मगर सारे जीव ईश्वर के होते हैं,और अपने प्रिय को वापिस बुलाता है, अंत में हम सबका ईश्वर से ही नाता है. 

"पापा की याद " दिल से निकले शब्द हैं जो पलके भिगोते हुये अपने जन्म दाता को दिल की गहराई से याद करते हैं.
जो पापा अनंत काल के लिये ईश्वर की आगोश में चले गये हैं. शायद हमारे लिये ईश्वर के चरणों में जगह बनाने, हमे भी तो वहीं जाना है...

Father's day पर..
पापा  को नम आंखों से श्रद्धांजलि! 


...इति...

Jpsb blog
 jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai .
©️ Copyright of poem is reserved. 




Tuesday, September 19, 2023

जीवन यात्रा (Jeewan Yatra)

Yatra      - आध्यात्मिक कविता            
Jeewan yatra
Jeewan yatra
Image from:pexels.com 




जीवन पृथ्वी की..
एक छोटी सी..
यात्रा है..
इस यात्रा में..
तुम्हारे हर एक्शन पर..
फुल स्ताप, कोमा..
और मात्रा है..

दृष्टि तुझ पर..
हर पल रखता..
जगत विधाता..
तेरा जीवन दाता..
ईश्वर ने हमें..
रिटर्न वीजा पर..
यहां भेजा है..
उनके पास तेरी..
जीवन डोर..
और धडकता तेरा..
कलेजा है..

यात्रा में..
रास्ते से ना भटको ..
ईश्वर के बताये..
मार्ग पर चलते रहो..
कहीं मोह माया..
लोभ व्यभिचार..
रिश्तों नातों में..
मत अटको ..
वर्ना पड़ेगा भारी..
तेरे कर्मों पर..
चलेगी आरी ..
बन्द होंगे..
स्वर्ग के द्वार..
खुलेंगे नरक के किवाड़..

यात्रा का शुभारंभ..
कोमल भोला चेहरा..
नन्हा सा बच्चा..
लगता है प्यारा..
सबको अच्छा..
बचपन का वरदान..
मौज मस्ती..
और किलकारियाँ..
बीतते ही बचपन..
घेरती दुख चिन्ता..
और बीमारियाँ..

इस बीच..
जवानी का विश्राम..
भी आता है..
गुलछर्रे आनंद..
परमानंद..
प्रेम प्रसंग..
सब कुछ मिलता है..
जीवन बहुत भाता है..
यहां सयम है जरूरी..
वापिस भी जाना है..
ना समझो..
इसे मजबूरी..

यात्रा समाप्ति का..
वक्त आते आते..
खींच जाती..
चिंता की रेखाएँ..
क्यों मन..
वापिस जाने का..
नहीं बन पाता..
झुर्रियां बीमारियाँ..
लेकर आता बुढ़ापा..
खुशी खुशी कर लो..
वापसी की तैयारी..
वर्ना सज़ा है..
बड़ी भीषण" बीमारी"...

ईश्वर को..
रिपोर्ट किया जायेगा..
तुम्हें जबरदस्ती..
डिपोर्ट किया जायेगा..
सजा के रूप में..
नर्क का द्वार..
खुला मिलेगा..
यातनाओं से..
तेरा कलेजा हिलेगा ..
ईश्वर से भी..
हो जायेगी दूरी..
84 लाख योनी..
भुगताने की मजबूरी..

जिसने की..
नियमों अनुसार..
जीवन यात्रा..
हर पल ईश्वर को..
याद रखा..
कहीं इधर उधर..
ना भटका..
वापसी का था..
इरादा पक्का..
तो वापसी का इंतजाम..
ससम्मान होगा..
तुम होगे ईश्वर के..
खास मेहमान..
प्रभु संग रहोगे..
स्वर्ग लोक धाम..!!

Jpsb blog 

कविता की विवेचना: 

जीवन यात्रा कविता इस मृत्यु लोक में एक अल्प सफर की कहानी है, जो अनंत काल से है पुरानी है. 

अनंत काल से जन्म मरण जारी है, आना जाना लगा है, कहाँ से आते और वापिस कहाँ जाते किसी को नहीं पता, फिर भी स्वर्ग नरक की परिकल्पना इन्सान ने की है. 

हम प्रकृति और ईश्वर का एक हिस्सा हैँ, अल्प समय के लिए इस पृथ्वी पर आये हैं एक यात्री की तरह ,हमारे आने जाने की अवधि ईश्वर द्वारा पूर्व निर्धारित है. 

एक निश्चित समय पर हमे वापिस जाना है यह तय है और पक्का है, तब भी इंसान मोह माया और भौतिक सुख में पड जाता है और वापिस जाना नहीं चाहता. 

"जीवन यात्रा "कविता एक जीवन की अल्प अवधि की यात्रा का वृतांत है, ईश्वर में आस्था रख इस यात्रा का निर्वहन किया जाये तो विश्वास है कि हम ईश्वर के नजदीक रहेंगे और इस यात्रा को सफ़लता पूर्वक पूरा करके पुन्हा ईश्वर के साघेण्या में सरण पायेंगे. 

...इति...

कृपया कविता को पढे और शेयर करें. 

Jpsb blog 
jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai Copyright ©️ of poem is reserved.





Thursday, September 7, 2023

ईश्वर ही पक्का पता (Ishwar hi pakka pata)

Ishwar      - आध्यात्मिक कविता           
Ishwar pakka pata
Ishwar pakka pata
Image from:pexels.com 


हे प्रभु..
तेरे हुक्म से आया..
तेरे हुक्म से जाना है..
तुमसे रिश्ता..
सदियों पुराना है..
तेरे चरणों में ही मेरा.. 
पक्का पता ठिकाना है..

मुझे नहीं मालूम..
क्या है आत्मा का किस्सा..
मगर एहसास कि..
मैं हूँ  तुम्हारा हिस्सा ..
तेरे हुक्म बगैर संसार में..
पत्ता भी नहीं हिलता..
प्रकृति जीव जंतू..
पेड़ पौधे फल फूल..
तेरी ईच्छा से ही खिलता..

भाग्य में..
तुमने जो लिखा है ..
वही जीवन में है मिलता..
लगन मेहनत प्रेरणा..
तेरा ही आशिष है..
सफ़लता..
तेरी दी बक्षीस है..
तो इतराना कैसा..
इंशा ने बनाया पैसा..

पैसे की खनक..
जिंदगी की चमक..
ये चंद दिनों का..
मेला है..
तेरे बनाये भाग्य के..
खेल में..
इंसान खेला है..
संसार रूपी मंच पर..
अभिनय जारी है..
जिसका रोल खत्म..
उसकी जाने की बारी है..

मंदिर मस्जिद तपस्या..
क्या है इंसान के.. 
जीवन की समस्या..
तेरा नाम जप के..
तुझे पाना है..
मुझे पता है..
तुझ मैं हूँ समाहित..
एक तू ही प्रभु..
मेरा पक्का पता..
और ठिकाना है..

तेरी लीला..
समझ से बाहर है कि..
खुद से दूर क्यों किया ..
मेरे अन्दर जलता है..
तेरी तपस्या का दिया..
तुम से बिछडे हैं..
तुम में समाना है..
क्यों कि प्रभु..
तू ही मेरा..
पक्का पता..
और ठिकाना है..!!

Jpsb blog 

कविता की विवेचना: 

ईश्वर ही पक्का पता/Ishwar hi pakka pata कविता ईश्वर के अपने अन्दर होने के एहसास की परिणिति है. 

श्री कृष्ण भगवान ने स्वयं कहा कि वो हर जीव में मौजूद हैं, जब खुद से पूछते हैं कि कौन हू मैं तो यही आवाज आती है कि तू ईश्वर का ही एक हिस्सा है.

हम मोह माया और अपनी खुद्दारी की एक अलग दुनिया बना लेते हैं और दौलत पैसे के पीछे भागते नज़रं
आते हैं. जब कि पता है कि साथ कुछ नहीं जाना है. 

धन दौलत सफलता ईश्वर का आशिष और बक्षीस है, 
इसमे इतराना कैसा सब कुछ ईश्वर ही है, इंसान ने बनाया पैसा. 

"ईश्वर पक्का पता "एक आत्मा की आवाज़ है और यही सत्य है, सत्य था और सत्य रहेगा, ईश्वर का वास हर इंशा मे है अह्सास करें और अपने प्रभु पर सदेव विश्वाश करें. 

...इति..
कृपया इस कविता को पढे और शेयर करें. 

Jpsb blog jpsb.blogspot.com
 Author is a member of SWA Mumbai ©️ Copyright of poem is reserved.







Saturday, August 5, 2023

अपने का सपना (Apne ka sapna)

Sapna  - समाजिक बंधन-कविता     
Apne ka sapna
Apne ka sapna
Image from: pexels.com 


रिश्तों में..
कोई तो हो अपना..
रहा जिंदगी भर..
यही एक सपना..
अपने से पाने को..
मन तरस गया..
नैनो से नीर..
बरस बरस गया..
तलाश अभी तक..
जारी है..
शायद मेरी ही..
मती मारी है..

काश कोई रिश्ता..
अपना होता..
मैं चैन की नींद सोता..
मेरा जन्म..
अधूरा सा लगाता है..
अपने किसी को..
पा लेता..
तो जन्म सफल होता..
अपने के लिये..
दिल मे जगह..
अभी तक खाली है..
जहां मैंने..
गमी बसा ली है..

मन उदास है..
कभी लगता है..
कोई दिल के..
बहुत पास है..
कह दू उसे..
दिल की कुछ बातें..
नहीं कटती अकेले..
विरान रातें..
आंखे बोझिल हैं..
कोई नहीं दिखता..
अपनी परसाई के अलावा..
अपने कहीं ओझल हैं..

क्या यह जिन्दगी..
एक धोखा है..
या अपनों की..
तलाश का..
एक और मोका है..
सारी उम्र बीत गई..
कई रातें आई..
और रीत गई..
अभी तक ना मिला..
कोई अपनों में अपना..
क्या यू ही..
मर जाऊँगा..
लिये अधूरा सपना..

एक दिन..
भगवन सपने में आये ..
गीता के बचन..
याद दिलाये..
तुम हो मुझमे समाये..
तुम आत्मा हो..
एक किस्सा हो..
जन्मों जन्मों तक..
मेरा ही हिस्सा हो..
रिश्ते नाते..
मैंने ही बनाये और..
कभी जोड़े कभी तोड़े हैं..
जो तुम्हें..
अपने से लगते..
अपने थोडे हैं..

अपने अपने से..
लगते जो..
तुम्हारे मन को..
धोखा है वहम है..
तुम एक सच्ची आत्मा हो..
यही बस अहम है..
अकेले आये थे..
अकेले ही जाना है..
फिर क्यों..
तरस तरस..
अपनों को पाना है..
महाभारत में..
अपने अपनों से..
लड मरे..
जब कि स्वयं ईश्वर थे..
 सामने खडे..

अच्छा ही है..
दुनिया में कोई..
अपना नहीं..
अपना सा रिश्ता..
खो गया कहीं..
अपने के..
मिल जाने से..
मोह बढ़ता..
जीने की चाह जगती..
असानी से ना मरता..
विरह अग्नि..
ना होती बाकी..
ईश्वर की..
याद ना आती..
अपने के अभाव में..
एक आस है..
ईश्वर दिल के ..
बहुत पास है..

तेरे आँखों में..
जो सपने हैं..
प्रभु सदा से हैं..
और थे..
वही तेरे अपने हैं ..
उन्हीं ने तुम्हें..
इस धरा पर भेजा ..
निकाल अपना कलेजा ..
क्यों अपने की..
तलाश में..
व्यर्थ समय गवाता है..
तेरा अपना ही है..
जो यह विधाता है..
विधाता की प्रीत में ..
रम जा..
ईश्वर का स्नेह प्यार..
सदा पा..!!


Jpsb blog 

कविता की विवेचना: 

अपने का सपना/Apne ka sapna कविता आज के व्यवसायिक युग में अपनत्व कहीं खो  गया है, सब कुछ पैसा ही हो गया है. जैसे महौल को इंगित करती है. 

कोई रिश्ता अपना ना रहा, लहू, लहू को नहीं पहचानता पैसा ना हो तो कोई आपको नहीं जानता.

रिश्तों का स्वर्ग सा आनंद कहीं खो गया है, अब सोशल मीडिया अपना हो गया है, सब अपने आप आप मे गुम हैं. 

ऐसे में रिश्तों की क्या जरूरत है, अपना सा दिखता कोई नहीं सब अकेले अकेले निकल पडे, इसलिये  अपने की खोज छोड़ो भगवान से नाता जोड़ों वही हमारे अपने हैं. 

आखिर भगवान के पास ही जाना है, वो ही पक्का ठिकाना है, वही से आये थे ईश्वर ने अपने रिश्ते निभाए हैं. 

इतिहास गवाह है महाभारत में अपने ही अपनों से लड मरे, भाई ने भाई को मारा, पितामह भी अपने प्रिय अर्जुन के हाथों मरे, वहाँ तो श्री कृष्ण भगवान स्वयं मौजूद थे.उन्होंने भी होनी को होने दिया ताकि संदेश जाये यहां कोई नहीं किसी का अपना, अपना बनाना है एक सपना और सपने कभी सत्य नहीं होते. 

"अपने का सपना " कविता निहित करती है, अकेले आये थे अकेले ही जाना है, भगवान के पास ही तुम्हारा ठिकाना है, किसी से कोई आस मत रखो, भगवान पर विश्वास रखो और उनको बना लो अपना, जबकि वो तो पहिले से ही तुम्हारे हैं, थे और अनंत काल तक रहेंगे, तुम खुद समझो वो तुमसे नहीं कहेंगे. 

तो ईश्वर के हो जाओ और जीवन आनंद पाओ. 

...इति...

कृपया कविता को पढे और शेयर करें. 

Jpsb blog 
jpsb.blogspot.com 
Author is a member of SWA Mumbai.
 ©️ Copyright of poem is reserved .



















Recent Post

हम दो हवायें (Hum do hawaye)

हम दो हवायें-असीम प्यार की कविता  Great Love -Poem      Hum do hawaye Image Created by:GemineAI        हम दो हवायें.. मिल गाएँ.. नदिया से दर...

Popular Posts